Top 10 best Indian web series of 2022 in hindi | साल 2022 की 10 सबसे अच्छी वेब सीरीज

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए आर्टिकल Top 10 best Indian web series of 2022 in hindi में जैसा की दोस्तों आपको पता है कि समय के साथ लोगो की पसंद भी बदली है और आज के समय में लोग मनोरंजन के लिए फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज को देखना ही पसंद कर रहे। लॉकडाउन के बाद से फिल्मों के साथ साथ अब web series को भी रिलीज किया जा रहा और दर्शकों में वेब सीरीज के प्रति क्रेज भी देखा जा रहा। आप सभी ने Mirzapur या Flames आदि वेब सीरीज देखे होंगे जिन्हें लोगो में बहुत पसंद किया था। मैने अपने एक पुराने आर्टिकल में ऐसे 10 वेब सीरीज के बारे में बताया है जिसे लोगो ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया वो आर्टिकल भीं पढ़े। बात करे 2022 की तो पिछले वर्ष भी बहुत सी अनोखी कहानियों से भरी वेब सीरीज रिलीज हुई जिनमे Ormax media के एक रिपोर्ट के अनुसार पंचायत सीजन 2 दर्शकों ने भारी संख्या में पसंद किया तो वही IMDB द्वारा भी Top 10 best Indian Web series of 2022 की लिस्ट जारी की गई जिसमे सबसे अधिक रेटिंग वाली वेब सीरीज को शामिल किया गया तो चलिए जानते है साल 2022 की सबसे अच्छी 10 वेब सीरीज के बारे में जिन्हे सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

List of best Indian web series of 2022 । High rated Web series by IMDB

10. आश्रम 3 – Ashram 3

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  3 जून 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  10
 उपलब्ध है ( Available on )  MX player
 स्टार कास्ट ( Star cast )  Bobby Deol, Chandan Roy sanyal, Esha Gupta etc
 Rating ( रेटिंग )  7.2

यह बहुप्रतीक्षित और Most popular web series की लिस्ट में रहने वाली आश्रम की सीजन 3 है जिसे MX player पर वेब फ्री में देखा जा सकता है। पूरे सीरीज में आकर्षक का केंद्र बाबा निराला अर्थात बॉबी देओल रहते हैं जिसमे उनके मुख्य सहयोगी भोपा स्वामी एक बार फिर पम्पी की तलाश में देखे जायेंगे। इसके कुल 10 एपिसोड आप MX player पर आप देख सकते है जो की प्रत्येक 45 मिनट के होते हैं।

9. रुद्र – Rudra 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  4 मार्च 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  6
 उपलब्ध है ( Available on )  Disney + hotstar
 स्टार कास्ट ( Star cast )  अजय देवगन, राशि खन्ना, ईशा देओल
 Rating ( रेटिंग )  6.7

बॉलीवुड की फिल्मों में अलग ही छाप छोड़ने वाले बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन की यह पहली डेब्यू वेब सीरीज है जिसका लोगो को बेसब्री से इंतज़ार था। एक्शन थ्रिलर और investigation पर आधारित यह वेब सीरीज लोगो को काफी पसंद आई थी। अजय देवगन और राशि खन्ना की एक्टिंग अलग की लेवल की देखने को मिली थी।

अब तक सबसे अधिक देखी जाने वाली 10 वेब सीरीज

8. ये काली काली आंखे – Yeh Kaali Kaali Ankhein 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  14 जनवरी 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  8
 उपलब्ध है ( Available on )  Netflix
 स्टार कास्ट ( Star cast )  ताहिर राज, आँचल सिंह, श्वेता त्रिपाठी, सूर्या शर्मा
 Rating ( रेटिंग )  7

यह एक क्राइम थ्रिलर और से भरी छोटे शहर के एक नौजवान विक्रांत पर केंद्रित वेब सीरीज है जिसकी भूमिका अभिनेता ताहिर राज भसीन ने निभाया है। विक्रांत के जीवन और उसके परिवार पर भौचाल तब आता है जब स्थानीय राजनेता की बेटी का प्रवेश उसकी लाइफ में होता है। इस वेब सीरीज में आपको सस्पेंस भी अच्छा देखने को मिलेगा यदि आप नही देखे है तो।

7. ह्यूमन – Human 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  14 जनवरी 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  10
 उपलब्ध है ( Available on )  Disney + hotstar
 स्टार कास्ट ( Star cast )  शेफाली शाह , कीर्ति कुलहरि, विशाल जेठवा
 Rating ( रेटिंग )  7.9

कीर्ति कुल्हारी और शेफाली शाह अभिनीत इस वेब सीरीज में मेडिकल क्षेत्र के पीछे का काला सच दिखाया गया है जिसे देख आपकी रूह कॉप सकती है। कैसे मानवता के खिलाफ यह क्षेत्र चला जाता है इसमें आपको देखने को मिलेगा। इस वेब सीरीज को IMDB द्वारा शानदार रेटिंग दी गई तो वही दर्शकों ने भी खूब पसंद किया। अगर आपने अभी तक नही देखा है तो Disney+ hotstar पर देख सकते हैं।

6. अपरहण 2 – Apaharan 2 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  18 मार्च 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  11
 उपलब्ध है ( Available on )  Voot
 स्टार कास्ट ( Star cast )  अरुणोदय सिंह, निधि सिंह, सानंद वर्मा, वरुण बडोला
 Rating ( रेटिंग )  8.2

यह 2018 में आई  Most popular action thriller web series का सीजन 2 है जिसे आप voot select app पर देख सकते हैं। इसमें वरिष्ठ निरीक्षक रुद्र द्वारा अपहरण की जाने वाली लड़की का मामला आगे दिखाया गया है जो गलत साबित कैसे होता है जानेंगे आप। यह वेब सीरीज थोड़ी हिंसक भी परदे पर नजर आती है।

साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 बॉलीवुड फिल्म 

5. ग्रेट इंडियन मर्डर – Great Indian Murder 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  4 फरवरी 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  9
 उपलब्ध है ( Available on )  Disney + hotstar
 स्टार कास्ट ( Star cast )  प्रतिक गाँधी, पाओली डैम, जतिन गोस्वामी
 Rating ( रेटिंग )  6.8

यह एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है जिसने आखिरी दर्शकों के बीच समा बांधे रखती है। यह सीरीज विकास स्वरूप के 2016 की मर्डर मिस्ट्री के six suspects पर आधारित है।

4. गुल्लक 3 – Gullak 3 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  7 अप्रैल 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  5
 उपलब्ध है ( Available on )  Sony Liv
 स्टार कास्ट ( Star cast )  जमील खान, गीता कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मेयर
 Rating ( रेटिंग )  9.1

यह मिडल क्लास परिवार के जीवन पर आधारित वेब सीरीज है जिसमे आपको हर तरह हास्य, पारिवारिक प्यार और त्याग सब कुछ का मिश्रण देखने को मिलेगा जो आमतौर पर एक छोटे घर की कहानी होती हैं। यदि परिवार का महत्व और उसपर आने वाले उतार चढ़ाव से रूबरू होना चाहते हैं तो यह सीरीज अवश्य देखे।

3. रॉकेट बॉयज – Rocket Boys 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  4 फरवरी 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  9
 उपलब्ध है ( Available on )  Sony Liv
 स्टार कास्ट ( Star cast )  जिम सरभ, ईश्वाक सिंह, रेजिना कैसेन्ड्रा
 Rating ( रेटिंग )  8.9

साइंस पर आधारित यह एक दिलचस्प web series है जिसमे दो भाइयों होमी जे भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन पर प्रकाश डालती है। भारत के आगे ले जाने के लिए उनके योगदानों को दिखाया गया है साथ ही भारत के Missile man और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर APJ Abdul Kalam को भी दिखाया गया है।

2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 साउथ फिल्म 

2. पंचायत 2 – Panchayat 2 

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  18 मई 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  8
 उपलब्ध है ( Available on )  Amazon Prime video
 स्टार कास्ट ( Star cast )  जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव
 Rating ( रेटिंग )  8.9

यह वेब सीरीज बलिया जिला उत्तर प्रदेश के एक से गांव फुलेरा की एक साधारण सी कहानी के लिए करोड़ों लोगो की पसंद बन गई जिसमे गांव को रहन सहन और छोटी छोटी समस्याओं की बखूबी दिखाया गया है जो एक अलग ही अहसास कराती है। इसी सीरीज में एक व्यक्ति अपने दोस्त बिनोद को कुछ दिखाकर कहता है ” देख रहे हो ना बिनोद ” और यही वाक्य काफी पॉपुलर हुआ जिसपर कई मिम्स बने।

1. कैंपस डायरी – Campus Diary  

 रिलीज़ की गयी ( Release date )  7 जनवरी 2022
 एपिसोड की संख्या ( No. of episodes )  12
 उपलब्ध है ( Available on )  MX player
 स्टार कास्ट ( Star cast )  हर्ष बेनीवाल, हर्ष सहोर, सलोनी गौर, सलोनी खन्ना, अभिनव शर्मा
 Rating ( रेटिंग )  9.0

इस सीरीज को Best Indian web series of 2022 का दर्जा प्राप्त है क्योंकि IMDB द्वारा इसको शानदार रेटिंग मिली है तो वही दर्शकों ने भी  खूब पसंद किया । कॉलेज लाइफ पर आधारित इस वेब सीरीज में Excel University के छह स्टूडेंट्स के इर्द गिर्द कहानी घूमती है। युवाओं द्वारा यह रोमांटिक वेब सीरीज काफी पसंद की गई।

निष्कर्ष :- 

तो दोस्तों आपने पूरा आर्टिकल पढ़ा और 2022 की Best Indian web series के बारे में जाना जिसे लोगो ने काफी पसंद किया और IMDB द्वारा शानदार रेटिंग मिली। उम्मीद करते हैं लेख आपको पसंद आया होगा और भी ऐसे रोचक लेख पढ़ने के लिए Top 10 jankari से कनेक्ट रहे।

और भी पढ़े :- 

2022 में सबसे अधिक लोगो ने गूगल पर क्या सर्च किया 

सबसे अधिक फीस लेने वाले 10 साउथ स्टार 

सबसे अधिक खेले जाने वाले 10 मोबाइल गेम 

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp