मोबाइल के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगो को घरों में कैद कर लिया है जिस वजह से लोग अब आउटडोर गेम से ज्यादा मोबाइल गेम खेलना पसंद कर रहे। Gaming company भी लोगो का मोबाइल गेम के प्रति बढ़ता क्रेज देखकर नए गेम लॉन्च करती जा रही हैं और इस तरह गेम की दुनिया बढ़ती जा रही है। एक आंकड़े के अनुसार 2023 तक 12000 करोड़ के साथ भारत गेमिंग के दुनिया में पहले स्थान पर हो जायेगा। इस आर्टिकल में हम Top 10 most popular mobile games के बारे में जानेंगे।
List of best mobile games in india | Most popular free android games of youth
10. Ludo king
इस गेम को भारत की एक कंपनी Gametion Technologies Pvt. Ltd ने बनाया है। इस गेम को 20 फरवरी 2016 को apple ऐप स्टोर पर अपलोड किया गया था। इस गेम की लोकप्रियता 2020 में लॉकडाउन के समय बढ़ी जिस वजह से इस गेम के मालिक विकास जैसवाल करोड़पति बन गए। लॉकडाउन में यह गेम लोगो के टाइमपास का सबसे बड़ा स्रोत था। इस गेम की साइज 51mb है और प्ले स्टोर पर 4.2 * की रेटिंग है।
9. Fruit Ninja
इस गेम को Australia के Half brick स्टूडियों द्वारा बनाया गया है जिसे अप्रैल 2010 में अपलोड किया गया था। इस गेम में स्क्रीन पर फ्रूट आते है जिन्हे स्वाइप करके काटना होता है। ज्यादा फ्रूट्स काटने पर ज्यादा पॉइंट्स मिलते हैं और तीन फ्रूट्स मिस हो जाने पर गेम ओवर हो जाता है। ये वाकई बहुत intresting गेम है जो हर आयु वर्ग के लोगो को पसंद आएगा।यह गेम प्ले स्टोर पर मौजूद है जिसकी साइज 120 mb है तथा 4.3 की स्टार रेटिंग है।
8. Asphalt 9 legend
यह रेसिंग वीडियो गेम है जिसे Gameloft Barcelona studio ने डेवलप किया है जो की फ्रेंच बेस कंपनी है। इसका पहला वर्जन 2004 में आया था। इसी तरह इसका दूसरा वर्जन 25 जुलाई 2018 में आया है जो Asphalt 9 legend है। इस गेम में 101 कारो का कलेक्शन है जो लेवल के अनुसार मिलती है। इस गेम को 2019 में Apple design अवार्ड दिया है जिसे जितने वाला यह पहला रेसिंग गेम है।
Read also:- Most liked video on youtube
7. Temple run
यह गेम हमारे Top 10 best mobile games की लिस्ट में सातवे स्थान पर है। USA की imangi studio द्वारा डेवलप किया गया यह गेम 4 अगस्त 2011 में डिजाइन किया गया। एडवेंचर से भरा यह गेम लोगो के द्वारा काफी पसंद किया गया। लोगो को देखते हुए इस गेम का सिक्वल 2 भी आ गया। 2014 में ही इस गेम ने 100 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड कर लिए। प्लेस्टोर पर इस गेम का साइज 47 mb है और 4.1* मौजूद है।
6. Subway suffer
इस गेम को डेनमार्क की कंपनी kilu & Sybo ने 2012 में रिलीज किया था जो लॉन्च होते ही सभी वर्ग के लोगो में पॉपुलर हो गया। इस गेम को मुख्य किरदार में एक लड़का रहता है जिसे अपने कुत्ते के साथ पुलिस से बचकर भागना होता है। इसके 3D graphics लोगों को काफी पसंद आते हैं। 2017 में यह गेम सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया था। प्लेस्टोर पर इस गेम की साइज 130mb और 4.4* स्टार मौजूद है।
5. Pokemon
इस गेम को 2016 में Naintic & The Pokemon company ने डेवलप किया। यह गेम लॉन्च करते ही 5 करोड़ डाउनलोड पूरे कर लिए और 2019 तक 10 करोड़ डाउनलोड पूरे करके इस गेम का राजस्व 3 बिलियन डालर पहुंच गया। यह गेम कई बार हादसे का वजह भी बना जिस वजह से कई लोगो से आलोचना भी झेलना पड़ा। प्ले स्टोर पर यह गेम 101 mb और 4.1* के साथ मौजूद है।
4. Call of duty
Top 10 best mobile games in India की लिस्ट में यह गेम है जो एक वार गेम है जिसे अमेरिकन कंपनी Infinity ward ने डेवलप किया है। इस गेम का पहला version 2003 में लॉन्च किया गया था। इस गेम में कई नए थीम जोड़े गए जैसे cold war, future world आदि। सिंगल पर्सन शूटर में यह गेम काफी पॉपुलर है तथा इस गेम का नया वर्जन call of duty Black ops 13 November 2020 में लॉन्च किया गया। इस गेम का साइज 2.7 GB के साथ 4.5* मौजूद है।
3. Clash of clans
यह एक मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है जिसे फिनलैंड की कंपनी super cell ने 2 अगस्त 2012 को iOS पर लॉन्च किया था। 2013 में इसको प्लेस्टोर पर अपलोड कर दिया था। यह एक स्ट्रैटजी गेम है जिसमे अपने मोहल्ले के फाइटरों को ट्रेंड करके बाहरी लोगों से लड़ाना होता है। सुपर सेल कंपनी को इस गेम ने 2013 तक करोड़पति बना दिया। प्लेस्टोर पर यह गेम 4.5* साथ मौजूद है जिसकी साइज 166 mb है।
2. Free Fire
इस गेम को नवंबर 2017 में 111Dot studio ने डेवलप किया था। यह एक एनिमेटेड वार गेम है जिसे लोगो ने काफी पसंद किया। इस गेम को 2018 में एप्पल ऐप स्टोर और प्लेस्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया था। इस गेम ने बच्चो को काफी मात्रा में अपने तरफ आकर्षित किया। प्लेस्टोर पर यह गेम 716 mb के साथ 4.3 की रेटिंग मौजूद है।
1. Pubg mobile
हमारे Top 10 की लिस्ट में नंबर 1 पर Pubg यानी Player Unknown Battle Ground है। यह गेम 2017 में South Korea की कंपनी Blue Hole ने डेवलप किया था। South Korea ने PC version लॉन्च किया था जिसे बाद में China की कंपनी Tencent ने pubg का मोबाइल वर्जन लॉन्च किया। यह गेम युवाओं में काफी पॉपुलर हुआ लेकिन china से लगातार बिगड़ते संबंध के वजह से भारत सरकार ने इसे बैन कर दिया।
निष्कर्ष ;- तो दोस्तों ये रहे हमारे लिस्ट के Top 10 best mobile games in India के बारे में। वर्तमान समय में ये 10 मोबाइल गेम आज कल के बच्चो और युवा द्वारा सबसे अधिक खेला जा रहा। आप इनमे से कौन कौन गेम खेले है और कौन सा गेम आपको ज्यादा पसंद है कमेंट करके जरूर बताएं।
यह भी पढ़े:- Best demanding skills in future
This comment has been removed by the author.
Free fire is the number 1game in world