हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौनसा है 2024 में देखे लिस्ट | Haryana ka sabse bada jila

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे आज भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य हरियाणा के सबसे बड़ा जिला ( Haryana ka sabse bada jila ) के बारे में। दोस्तो भारत का कृषि प्रधान राज्य हरियाणा के बारे में आप सभी जानते होंगे लेकिन क्या आपको पता है अपने देशी खान पान के लिए मशहूर इस राज्य में कुल कितने जिले है और उनमें सबसे बड़ा जिला कौन सा है ?

अगर नही पता तो इस लेख में बने रहिए और इस लेख को खत्म होने तक आपको इस राज्य के बारे में काफी जानकारियां हो जाएगी। तो चलिए जानते है जनसंख्या और क्षेत्रफल के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा जिला कौन सा है साथ ही Top 10 सूची भी देखेंगे।

हरियाणा एक नज़र में – About Haryana state in hindi

दिल्ली और पंजाब से सटे इस राज्य के बारे काफी लोग जानते होंगे क्योकि यह वही राज्य है जहां के सबसे ज्यादा खिलाडी ओलंपिक में खेलते है और भारत के लिए सबसे ज्यादा पदक जीते है। जी हाँ दोस्तों ये बात एकदम सही है तो आइये इस कृषि प्रधान राज्य के बारे में कुछ रोचक बाते जानते है साथ ही Haryana ka sabse bada jila kaun sa hai इसके बारे में भी निचे पढ़ेंगे।

राज्य हरियाणा
राजधानी चंडीगढ़
हरियाणा का गठन 1 नवम्बर 1966
कुल मंडल 8
कुल जिला 22
कुल ब्लॉक 140
कुल तहसील 93
कुल शहर और कस्बे 154
कुल गांव 7356
कुल जनसँख्या 25,351,462
कुल क्षेत्रफल 44,212 km2
लोक सभा सीट 10
विधान सभा सीट 90
वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
वर्तमान राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

हरियाणा में कुल कितने जिले है | Total district in Haryana

दोस्तों आइये सबसे पहले हम इस प्रश्न से पर्दा हटाते है की दिल्ली के पडोसी राज्य हरियाणा में 2024 की शुरुवात तक कुल कितने जिले है ? तो दोस्तों हरियाणा सरकार की वेबसाइट के मुताबिक, भारत का यह राज्य दिल्ली के उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी सीमा का निर्माण करता है। इसके साथ ही हरियाणा का एक बड़ा भाग राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आता है, जिसे हम अंग्रेजी में NCT of Delhi के नाम से जानते हैं।दोस्तों हरियाणा राज्य में कुल वर्तमान में 22 जिले हैं लेकिन इस राज्य की स्थापना के समय नवम्बर 1966 में मात्र 7 जिले ( जींद , रोहतक , हिसार, गुडगाँव , अम्बाला, करनाल और महेंद्रगढ़ ) थे। बाकी 15 नए जिले बाद में बने जिसमे से सबसे नवीनतम जिला चरखी दादरी है।

Jansankhya ki drishti se Haryana ka sabse bada jila 2024

दोस्तो जैसा की आपको पता है की हरियाणा में कुल वर्तमान में 22 जिले है जबकि इसके गठन के समय मात्र 7 जिला थे। यदि जनसंख्या के अनुसार हरियाणा के सबसे बड़ा जिला की बात करे तो वह हरियाणा के सबसे बड़े शहर के लिस्ट में शुमार फरीदाबाद जिला है जिसकी कुल जनसंख्या 1,404,653 है।

रोचक बात यह है की यह हरियाणा का सबसे बड़ा जिला होने के साथ साथ क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला है। दोस्तो आपको यह भी बता दे फरीदाबाद जिला हरियाणा के सबसे बड़े शहर होने की वजह से स्मार्ट सिटी में भी शामिल किया गया है।

जनसँख्या के अनुसार हरियाणा के सबसे बड़े जिलों की सूची

क्रम संख्या जिला जनसँख्या
1फरीदाबाद 1,798,954
2हिसार 1,742,815
3भिवानी 1,629,109
4गुडगाँव 1,514,085
5करनाल 1,506,323
6सोनीपत 1,480,080
7जींद 1,332,042
8सिरसा 1,295,114
9यमुनानगर 12,14,162
10पानीपत 1,202,811

Kshetrafal ki drishti se Haryana ka sabse bada jila

दोस्तों हरियाणा के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो क्षेत्रफल के हिसाब से पहले हरियाणा का सबसे बड़ा जिला भिवानी था, लेकिन बाद में चरखी दादरी को भिवानी से अलग कर नया जिला बना दिया गया। अब हरियाणा का सबसे बड़ा जिला सिरसा बन गया है। यह जिला 1 सितंबर, 1975 को अस्तित्व में आया था, जब इसे हिसार से अलग कर दिया गया था। इस जिले का जिला मुख्यालय सिरसा ही है।

इस जिले का क्षेत्रफल 4277 वर्ग किलोमीटर है। हरियाणा के पुराने जिलों में से एक सिरसा जिला में कुल पांच तहसील है और यह भारत की राजधानी नई दिल्ली से 271 किलोमीटर दूर है। इस जिला की राजस्थान के साथ सबसे लम्बी सीमा लगती है।

हरियाणा का सबसे छोटा जिला कौन सा है 2024 में

दोस्तों अगर बात करे Haryana ka sabse chhota jila की तो कुल 22 जिलों में से क्षेत्रफल की दृष्टि से हरियाणा का सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है जो की मात्र 741 वर्ग किलोमीटर में फैला है तो वही अगर जनसँख्या की दृष्टि से हरियाणा के सबसे छोटे जिले की बात करे तो वह पंचकूला है जो की अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस जिले में ही हरियाणा का एक मात्र हिल स्टेशन मोरनी हिल स्टेशन है।

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में हरियाणा के बारे में जाना साथ ही हरियाणा के सबसे बड़ा जिला ( Haryana ka sabse bada jila ) के बारे में पढ़ा और जाना। उम्मीद करते है इस लेख से आपको कुछ सिखने को मिला होगा और आपके सभी सवालो के जवाब भी इस लेख के माध्यम से मिल गए होंगे। Top 10 jankari पर आने और पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यबाद। कोई सवाल मन में रह जाये तो कमेंट जरूर करे और लेख शेयर करना न भूले।

और भी पढ़े ( Read more ) –

हरियाणा से सम्बंधित महत्वपूर्ण FAQ

हरियाणा का सबसे बड़ा गांव कौन सा है ?

जनसंख्या की दृष्टि से हरियाणा का सबसे बड़ा गांव अहलावत गांव को माना जाता है जबकि क्षेत्रफल के आधार पर हरियाणा का सबसे बड़ा गांव बरोदा है।

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर कौन सा है ?

हरियाणा का सबसे बड़ा शहर फरीदाबाद है।

हरियाणा का सबसे पुराना गांव कौन सा है ?

हिसार ज़िले का सिसाय गाँव को हरियाणा का सबसे पुराना गाँव माना जाता हैं।

हरियाणा का सबसे अमीर गांव कौनसा है ?

भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा का सबसे अमीर गांव हैं गुड़गांव जिले में वजीराबाद गांव है।

हरियाणा का सबसे अमीर जिला कौनसा है ?

गुरुग्राम और फ़रीदाबाद आमतौर पर हरियाणा के दो सबसे धनी जिले माने जाते हैं।

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp