भारत का 10 सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौन सा है | Top 10 famous zoo in India 2024

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे Bharat ka sabse bada chidiyaghar के बारे में साथ ही सूची भी देखेंगे। दोस्तों किसी चिड़ियाघर में घूमने का हमारे बचपन के सपनो में से एक होता है और यह इच्छा बचपन से लेकर बुढ़ापे तक की होती है अगर आप Nature lover और Animal lover है तो। हर किसी को नए नए जानवर देखना उनमे से कुछ से दोस्ती करना सबसे खूबसूरत पलो में से एक बन जाता है।

अगर मेरी तरह आप भी Animal lover है तो यह आर्टिकल आपके लिए शानदार होने वाला है क्योकि इसमें हम भारत के लगभग 100 से अधिक चिड़ियाघरों में से 10 सबसे बड़े और प्रसिद्ध चिड़ियाघर के बारे में जानेंगे जहां आपको भी जाकर अपने जीवन के खूबसूरत पल को व्यतीत करना चाहिए तो चलिए जानते है भारत के Top 10 largest zoo के बारे में।

Bharat ka sabse bada chidiyaghar kaun sa hai

दोस्तों एक आकड़े के अनुसार भारत में कुल लगभग 355 चिड़ियाघर है लेकिन क्या आपको पता है इनमे से सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहा है। अगर नहीं पता तो आइये जानते है जी हाँ दोस्तों अगर बात करे भारत के सबसे बड़े चिड़ियाघर की तो वह चेन्नई का Arignar Anna Zoological Park है लेकिन अगर बात करे सबसे पुराने चिड़ियाघर की तो वह कोलकाता का Zoological Garden है। आइये निचे इनके बारे में विस्तार से जानते है …

10. Sanjay Gandhi Jaivik Udyan – Patna

संजय गांधी जैविक उद्यान बॉटनिकल पार्क के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पौधों की 300 से अधिक विशिष्ट प्रजातियों का घर है। यह 400 से अधिक प्रकार के जीवों, पक्षियों, पेड़ों और मछलियों के आवास के लिए भी जाना जाता है। इसकी शुरुवात 1973 में हुई थी।

9. Alipore Zoo – Kolkata

अलीपुर जू जिसे कलकत्ता चिड़ियाघर या अलीपुर का प्राणी उद्यान भी कहा जाता है। अलीपुर जू भारत में स्थापित सबसे पुराना प्राणि उद्यान है और कोलकाता का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण है । 46.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला यह चिड़ियाघर 1876 से संचालित हो रहा है जो बड़ी संख्या में वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करता है।

अलीपुर चिड़ियाघर रॉयल बंगाल टाइगर, हाथी, वन-सींग वाले गैंडे, व्हाइट टाइगर, ज़ेबरा, मृग, हिरण ,मैकॉव और लोरिकेट, स्वाइनहो के तीतर, लेडी एमहर्स्ट के तीतर और गोल्डन तीतर, शुतुरमुर्ग, ईमू, हॉर्नबिल्स जैसे बड़े पक्षियों का घर है। यह चिड़ियाघर एक कछुवे की वजह से भी प्रसिद्ध रहा जो 250 साल तक जीवित रहा और 2006 में मरा।

8. Nehru Zoological park – Hyderabad

हैदराबाद का चिड़ियाघर 380 एकड़ में फैला हुआ है जिसकी स्थापना 1963 में हुई थी। इसे नेहरू जियोलॉजिकल पार्क कहा जाता है। यहाँ बहुत सारे पशु पक्षियों की भरमार है। इस चिड़ियाघर में एक बड़ी झील भी है जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। यहाँ आप खुद की गाड़ी में घूमने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कहा जाता हैं कि यह चिड़ियाघर निशाचर जानवर जैसे फ्रूट बैट्स, वुड उल्लू, ग्रेट हॉर्न्ड उल्लू का घर है। इसके अलावा भी आपको यहाँ कई अन्य जानवर भी देखने को मिलेंगे।

7. Mysore Zoo – Mysore

मूल रूप से यह चिड़ियाघर लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में स्थापित है। यह चिड़ियाघर प्रसिद्ध मैसूर पैलेस के पास स्तिथ है जो इसमें पाए जाने वाले लगभग 168 प्रकार के जानवरों का घर है। इसकी स्थापना मैसूर महाराजा श्री चामराजा वोडेयार के स्वामी के शाही निवास में एक जर्मन बाहरी सज्जाकार और बागवानी विशेषज्ञ, जीएच क्रुम्बिएगल द्वारा 1892 में स्थापित की गई थी।

6. Assam state cum Botanical Garden – Assam

असम के गुवाहाटी में स्थित यह चिड़ियाघर भारत के सबसे बड़ा चिड़ियाघर में से एक हैं जो कि 432 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। इसकी स्थापना 1957 में हुई थी। यहाँ पर बंगाल टाइगर, एशियाटिक लायन, हिमालनीय काला भालू, भारतीय गैंडे के अलावा कई अन्य देशी और विदेशी पशु और पक्षी हैं। इस चिड़ियाघर में पिग्मी हॉग का संरक्षण भी किया जा रहा है जो कि दुनिया में पाए जाने वाला सबसे छोटा जंगली सूअर है। इस सब के अलावा भी यहाँ कई अन्य जानवर भी संरक्षित है।

5. National Zoological Park – New Delhi

दिल्ली का राष्ट्रीय प्राणी उद्यान दिल्ली के सबसे दिलचस्प पर्यटन स्थलों में से एक है। इस चिड़ियाघर को 1959 में बनाया गया था। आपको बता दूं कि यह एशिया के सबसे अच्छे चिड़ियाघरों की सूची में भी शामिल हैं। यह चिड़िया घर दिल्ली के पुराने किले के पास स्थित हैं। यह चिड़ियाघर दुनियाभर के करीब 1,350 पशुओं और 130 पक्षियों की प्रजातियों को आश्रय प्रदान करता है। इस चिड़ियाघर में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और अमेरिका जैसे देशों के सरीसृप, स्तनधारी और पक्षी आपको देखने को मिलेंगे।

4. Indira Gandhi Zoological Garden – Vishakapatnam

कंबालाकोंडा वन अभ्यारण्य की गोद में बसा यह पार्क 625 एकड़ भूमि में फैला हुआ है जिसकी शुरुवात 1977 में हुई थी। इस चिड़ियाघर में स्वदेशी वन्यजीवों की 80 से अधिक प्रजातियाँ पार्क में निवास करती हैं। इसमें सबसे ज्यादा आपको भारतीय हाथी देखने को मिलेंगे।

3. Rajiv Gandhi Zoological park – Pune

यह चिड़ियाघर महाराष्ट्र के पुणे में है जिसे 1999 में स्थापित किया गया था। यह चिड़ियाघर उनमें रहने वाले जानवरों की विभिन्न प्रजातियों के अनुसार बनाए गए विशिष्ट वर्गों द्वारा विशेष है। पहला है एनिमल हाफवे हाउस, एक अलग स्नेक पार्क और एक चिड़ियाघर। यह चिड़ियाघर सबसे ज़हरीले जीवों के आवास के लिए भी काफी उल्लेखनीय है।

2. Nandan kanan Zoological park – Odisha

नंदनकानन चिड़ियाघर भारत का दूसरा सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। इस चिड़ियाघर को “Garden of heaven ” भी कहा जाता है। यह पार्क 1960 में स्थापित किया गया था जिसे नेचुर लवर्स और वन्यजनों के शौकीनों के बीच में एक मशहूर टूरिस्ट स्थल के रूप में जाना जाता है।

नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीव, पक्षियों, और साँपों का विशाल संग्रहण है। यहां विशेष रूप से ह्यूजोंग टाइगर, आफ्रीकन लायन, व्हाइट टाइगर, एलिफ़ंट, भू-सर्प, ब्लैक पैंथर, और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियाँ देखी जा सकती हैं।

यहां विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रम, वन्यजीव अनुसंधान केंद्र, और जूलॉजिकल गार्डन्स के साथ-साथ एक चिड़ागृह भी है, जो बच्चों और पर्यटकों को वन्यजीव की दुनिया के बारे में शिक्षा देने के उद्देश्य से बनाया गया है।

1. Arignar Anna Zoological Park – Chennai

चेन्नई में स्थित अरिनगर अन्ना जुलॉजिकल पार्क भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। यह देश का सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध चिड़ियाघरमें से एक है जिसे देश का पहला पब्लिक जू भी कहा जाता है। इस चिड़ियाघर को पहले मद्रास जू के नाम से जाना जाता था लेकिन बाद में इसका नाम बदलकर तमिल नेता अरिनगर अन्ना के नाम पर कर दिया गया।

लगभग 1300 एकड़ में फैला इस चिड़ियाघर की शुरुवात 1855 में हुई थी।  यहाँ 1500 से ज्यादा पशु-पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं। इसके साथ ही इस चिड़ियाघर में पेड़-पौधों की 2553 प्रजातियाँ मौजूद हैं। इस चिड़ियाघर में बहुत सारी मछलियों, स्तनधारी जीवों और कीड़ों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा बटरफ्लाई हाउस, रैपटाइल हाउस, मगरमच्छ जैसे कई जानवर यहाँ रहते हैं।

Top 10 largest zoo of India list in hindi

क्रम संख्या चिड़ियाघर का नाम स्थान
1अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्कचेन्नई
2नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क भुवनेश्वर
3 राजीव गांधी प्राणी उद्यानपुणे
4इंदिरा गांधी प्राणी उद्यानविशाखापट्नम
5राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली
6 मैसूर चिड़ियाघर मैसूर
7नेहरू जूलॉजिकल पार्कहैदराबाद
8संजय गांधी जैविक उद्यानपटना
9असम राज्य चिड़ियाघर सह वनस्पति उद्यानगुवाहाटी
10अलीपुर जू कोलकाता

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने इस लेख में Bharat ka sabse bada chidiyaghar kaun sa hai इसके बारे में जाना साथ ही इससे जुडी सूचि भी आपको दी गयी है। उम्मीद करते है यह लेख आपको पसंद आया होगा। और भी रोचक लेख पढ़ने के लिए Top 10 jankari से जुड़े रहे।

और भी पढ़े ( Read more ) –

भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर सम्बंधित FAQ

भारत का सबसे पुराना चिड़ियाघर कौन सा है ?

भारत में सबसे पुराना चिड़ियाघर अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क, चेन्नई  है।

दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कौनसा है

वेबसाइट ‘द रिचेस्ट डॉट कॉम’ के अनुसार, प्रजातियों की संख्या के अनुसार विश्व का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बर्लिन जूलॉजिकल गार्डन है।


भारत में किस चिड़ियाघर में एनाकोंडा है ?

अलीपुर चिड़ियाघर में

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp