Top 10 best ODI batsmen of India in 2022 | आखिर कौन हैं भारत के बेहतर वनडे खिलाड़ी 2022

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 best ODI batsmen of India in hindi में जैसा की दोस्तों आपको पता है भारत देश में क्रिकेट का क्रेज हमेशा बना रहता है अगर बात हो बीते वर्ष साल 2022 में तो T20 world cup की वजह से लोगो में क्रिकेट के प्रति दीवानगी सर चढके बोला। लोगो का सबसे अधिक ध्यान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट T20 पर ही था जबकि अन्य दो फॉर्मेट वनडे और टेस्ट भी खेला गया।

इस आर्टिकल में वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाडयों के बारे में जानेंगे जिन्होंने आईसीसी की highest ODI run scorer 2022 की लिस्ट में Top 10 जगह बनाए रखा। तो चलिए जानते हैं 2022 के Top 10 best ODI batsmen of India के बारे में और देखते है पहले स्थान कौनसा बैट्समैन शुमार है। 

List of best ODI batsmen of India in 2022 | जाने किस खिलाड़ी ने 2022 में सबसे अधिक रन बनाया

10. Rohit Sharma – रोहित शर्मा

भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा साल 2022 में कुल तीनों फॉर्मेट में 40 मैच खेलकर 995 रन बनाए जिसमे 8 वनडे मैच खेले और 249 रन बनाए इस दौरान अधिकतम स्कोर 76 रन रहा। पूरे साल रोहित शर्मा वनडे में कोई शतक नहीं बना सके किसी भी फॉर्मेट में जबकि 6 अर्धशतक पूरे साल में उन्होंने बनाए।

9. Kl Rahul – के एल राहुल

Kl Rahul का पूरा नाम अधिकतर लोगो को नहीं पता होगा तो बता दे उनका पूरा नाम kannaur Lokesh Rahul है। पूरे साल खराब फॉर्म से जूझते हुए केएल राहुल ने कुल 33 मैच खेले जिसमें 822 रन बनाए तो वही रिकॉर्ड देखे तो उसमे 10 मैच खेलकर 251 रन बनाए लेकिन इनके नाम भी कोई शतक नहीं रहा।

8. Surya kumar Yadav – सूर्य कुमार यादव

SKY और भारत के 360 डिग्री कहे जाने वाले सूर्य कुमार यादव के लिए T20 के लिहाज से साल 2022 शानदार रहा तो वही वनडे में बहुत खास प्रदर्शन नहीं रहा। पूरे साल इन्होंने कूल 43 मैच खेले जिसमें 1424 रन बनाए तो वही वनडे में 13 मैच खेलकर 260 रन ही बना सके। इस दौरान वनडे में इनके नाम कोई शतक नहीं रहा। वनडे में सूर्य कुमार यादव के बल्ले से अधिकतम 64 रन ही निकले।

7. Sanju Samson – संजू सैमसन

प्रतिभा के धनी संजू सैमसन को साल 2022 में ज्यादा मौके तो नही मिले लेकिन जब भी मिला तो इन्होंने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। सैमसन को पूरे साल 14 मैच खेलने को मिला जिसमे इन्होंने 463 रन कुल बनाए तो वही वनडे में इन्हे 10 मैच खेलने को मिला जिसमे संजू सैमसन ने 284 रन बनाए और इस दौरान अधिकतम स्कोर 86 रन नाबाद रहा।

6. Virat Kohli – विराट कोहली

भारत के रन मशीन और Modern cricket के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली का बल्ला लगभग तीन साल तक खामोश रहा लेकिन 2022 में एशिया कप के बाद से आग वही बल्ला आग सा उगलने लगा और फिर रनो की बारिश शुरू हो गई। GOAT ( Greatest Of All Time ) में शामिल विराट कोहली पूरे वर्ष कुल 42 मैच खेले जिसमें उन्होंने 1348 रन बनाए तो वही वनडे में 12 मैच खेलकर विराट कोहली ने 302 रन बनाए।

विराट कोहली के 10 बड़े रिकॉर्ड कौनसे हैं 

5. Risabh Pant – ऋषभ पंत

कार एक्सीडेंट से घायल ऋषभ पंत कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए लेकिन बात करे साल 2022 की तो उन्हे कुल 43 मौके मिले जिसमे उन्होंने 1380 रन बनाए तो वही ODI में ऋषभ पंत ने 12 मैच खेले जिसमें 336 रन बनाया इस दौरान उनका highest ODI score नाबाद 125 रहा। फिलहाल हम सभी को इंतजार है की जल्दी से वो 2023 में मैदान पर वापसी करे।

4. Ishan Kishan – ईशान किशन

ईशान किशन चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में 200 रन के क्लब में शामिल हुए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा है। ईशान किशन Best ODI batsmen की लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं जिन्हे साल 2022 में 23 मैच खेलने को मिला जिसमें 893 रन बनाया। तो वही वनडे में 8 मैच खेलकर 417 run बनाया। Highest ODI score इनका 210 रन रहा।

3. Shubhman Gill – शुभमन गिल

भारत के उभरते हुए खिलाड़ियों में सुभमन गिल शायद सबसे ऊपर हैं। अभी हाल ही में 200 रन क्लब में खुद को शामिल कर पांचवे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने 200 रन वनडे में बनाया है। साल 2022 में सुभमन गिल ने कुल 18 मैच खेला जिसमे 816 रन कुल बनाए जबकि वनडे में देखे तो 13 मैच खेलकर 638 रन बनाया इस दौरान इनका उच्चतम स्कोर 130 रन रहा।

2. Shikhar Dhawan – शिखर धवन

गब्बर के नाम से जाने जाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को साल 2022 में बहुत अधिक मौके तो मिले नहीं लेकिन जो भी मिले उन्हे शिखर धवन ने भुनाया और साल के second best ODI batsman बने। शिखर धवन को पिछले वर्ष 22 मैच खेलने को मिले जिसमे उन्होंने 688 रन बनाए इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 97 रन था।

1. Sreyas Iyer – श्रेयस अय्यर

Top 10 best ODI batsmen of India की लिस्ट में पहले स्थान पर श्रेयस अय्यर काबिज हैं जिन्होंने साल 2022 में कुल 40 मुकाबले खेले जिनमे उन्होंने 1609 रन बनाए इसके साथ ही Best ODI batsman in world की लिस्ट में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने तो वही ODI में 17 मैच खेलकर 724 रन बनाया इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 113 रन रहा।

Bharat ke best ODI Batsman list 2022 in hindi

क्रम संख्या खिलाडी मैच रन
1Shreyas Iyer17724
2Shikhar Dhawan22688
3Shubhman Gill13638
4Ishan Kishan8417
5Risabh Pant12336
6Virat Kohli12302
7Sanju Samson10284
8Suryakumar Yadav13260
9KL Rahul 10251
10Rohit Sharma8249

निष्कर्ष :-  इस आर्टिकल में वर्ष 2022 में सबसे अधिक वनडे में रन बनाने वाले Top 10 best ODI batsmen की लिस्ट दी गई है। उम्मीद करते हैं यह जानकारी आपको अच्छी लगी होगी। लेख पसंद आए तो शेयर करना ना भूले और Top 10 jankari से जुड़े रहे जिसपर हर रोज आपको कुछ नया जानने को मिलेगा।

और भी पढ़े ( Read more ) :- 

Bharat ke best ODI batsman related FAQ

Que.1 साल 2022 में विश्व के सबसे अधिक ODI में रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन हैं ?

Ans. Pakistan के बाबर आजम हैं जिन्होंने 52 मैच में 2598 रन बनाए।

Que.2 T20 में भारत की तरफ से 2022 में सबसे अधिक रन किसने बनाया ?

Ans- Surya kumar Yadav

Que.3 2023 का वनडे विश्व कप किस देश में होगा ?

Ans- भारत में

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp