Top 10 searches on Google in 2022 | गूगल पर साल 2022 में सबसे अधिक क्या search किया गया, देखे पूरा लिस्ट

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 searches on Google in 2022 में जिसमे हम आपको बताएंगे की पिछले साल 2022 में गूगल पर सबसे अधिक क्या खोजा गया। इस आर्टिकल में हम Top 10 searching list देखेंगे भारत देश के लोगो ने गूगल पर पूरे साल क्या सबसे अधिक search किया साथ ही Global search list भी देखेंगे की भारत से बाहर के लोगो ने भी किस चीज़ को गूगल पर अधिक बार search किया।  यदि आपने साल 2021 की search list नहीं देखी तो तो देखे और जाने की 2021 में सबसे अधिक क्या सर्च किया गया था। तो चलिए इस 2022 की search लिस्ट से पर्दा हटाते हैं और जानते है उन top 10 list के बारे में। 

List of Top searches on Google in hindi | लोगो ने क्या सबसे ज्यादा सर्च किया 

 

Top 10 most searches on Google in 2022 – Globally 

 

इस लिस्ट में हम विश्व भर के लोगो ने सबसे अधिक गूगल पर क्या खोजा उससे सम्बंधित लिस्ट देखेंगे। तो चलिए जानते है..

10.  IPL   

 

हर साल भारत में आयोजित होने वाला यह एक क्रिकेट का उत्सव जैसा है जिसमे लगभग सभी देश के क्रिकेटर भाग लेते हैं और अपनी चमक बिखेरते हैं। प्रत्येक वर्ष लगभग एक से डेढ़ महीने तक चलने वाला इस सबसे छोटे क्रिकेट फॉर्मेट की वजह से धूम मचा रहता है। विश्व भर के लोगो में इसको पूरे साल सर्च किया गया जिस वजह से Top 10 searches list में शामिल है। 

9. Jeffrey Dahmer 

 

ये अमेरिका के सीरियल किलर था जिसने 1978 से लेकर 1991 तक आतंक मचाया था। यह एक ऐसा नर भक्षी मानव था जो लोगो को मारकर उनके शव के साथ बलात्कार करता और फिर टुकड़े टुकड़े कर अपने जिस्म की भूख मिटाता। इसने 17 पुरुषो व लडको को अपना शिकार बनाया था। साल 1991 में पुलिस ने इसे पकड़ा और कोर्ट में इसे सजा सुनाई गई लेकिन एक साथी कैदी ने 28 नवंबर 1994 को इसकी पीट पीट कर हत्या कर दी। 

8. iphone 14

 

यह Apple द्वारा लॉन्च अगली पीढ़ी का आईफोन है जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। यह एप्पल का सबसे कम बजट का फोन में से एक है जिसके फीचर आपको आईफोन 13 से अच्छे ही मिलेंगे। इसके अलावा आईफोन 14 प्लस भी लॉन्च किया गया जिसका फीचर आपको आईफोन 14 से भी अच्छा मिलेगा।

7. India vs West Indies

 

भारत और वेस्टइंडीज से संबंधित सीरीज को भी लोगो ने काफी सर्च किया जो भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 जुलाई से 7 अगस्त तक वेस्टइंडीज में ही आयोजित की गई थी। India vs West Indies इस सीरीज में भारत ने 3 ODI और 5 T-20 मैच खेले जिसमें दोनो सीरीज भारत ने अपने नाम किया था। 

6. World Cup 

 

2022 में यह keyword Top searches on Google की लिस्ट में छठवें स्थान पर रहा जैसा की आपको पता ही है की 2022 में T-20 world cup का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। 16 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर को फाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया जिसमे इंग्लैंड टीम विजेता रही। 

5. India vs South Africa

 

क्रिकेट का खुमार 2022 में लोगो के बीच काफी देखा गया जिस वजह से Google पर searches भी लोगो द्वारा ज्यादा हुई। South Africa ने भारत का दौरा किया जिसमें 28 अक्टूबर से 6 T-20 मैचों की सीरीज शुरू हुई और अंतिम मैच 11 अक्टूबर को खेला गया था। 

यह भी पढ़े :- 2022 में बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म 

4. Queen Elizabeth

 

Top searches on google

 साल 2022 में यूनाइटेड किंगडम की रानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की 94 वर्ष में मृत्यु हो गई जिस वजह से सुर्खियों में रही। इनके बारे में लोगो ने गूगल पर काफी सर्च किया जिस वजह से Top searches में क्वीन एलिजाबेथ का भी नाम रहा। 

3. Ukraine

 

रूस से युद्ध के बाद इस देश के बारे में लोगो ने काफी सर्च किया। यह रूस का पड़ोसी देश है जिसका अपने ही पड़ोसी मुल्क से मतभेद होने की वजह से युद्ध का सामना करना पड़ा। यह पूर्वी यूरोप में स्थित एक छोटा सा देश है जिसकी राजधानी कीव है। 

2. India vs England

 

साल 2022 में India vs England में T-20 world cup semi final हुआ था जिसको लोगो इतना ज्यादा सर्च किया की most searches on Google की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा। T-20 semi final में India vs England का आमना सामना हुआ जिसमे इंग्लैंड ने बुरी तरह भारत को 10 विकेट से हराया। 

1. Woordle

 

यह एक web based puzzle game है जिसे Josh Wardle ने बनाया है। यह एक पहेली की तरह उलझा हुआ गेम है जिसमे पांच अक्षर का एक शब्द बनाना होता है जिसे खोज लेने पर word of the day भी माना जाता है। इस गेम को New York Times company ने महंगी रकम देकर खरीदा। 

Top 10 searches on Google in 2022 – India । भारत में लोगो ने क्या सबसे ज्यादा सर्च किया 

 

10. Indian Super League

 

यह एक फुटबॉल लीग है जिसे प्रत्येक वर्ष अगस्त से मई के बीच आयोजित की जाती है। इसमें भारत भर से 11 टीमें खेलती हैं। इस साल की गत चैंपियन Hyderabad FC है। इस लीग का उद्देश्य भारत में फुटबॉल को प्रोत्साहित करना है। 

9. KGF Chapter 2

 

इस फिल्म का खुमार लोगो पर सर चढ़के बोला है। लोगो को इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार था जिस वजह से लोगो ने गूगल से खूब फिल्म संबंधित सवाल पूछे। बात करे KGF chapter 2 release date की तो फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज की गई थी। यह फिल्म साल 2022 की सबसे अधिक करने वाली फिल्म बनी साथ ही Best movie of the year रही।

8. Common wealth games

 

यह एक multi sport event game है जिसका आयोजन इस बार इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में किया गया। यह इवेंट 28 जुलाई से 8 अगस्त तक चला। इसमें 72 देशों से 5000+ लोगो ने भाग लिया जिसमे 20 खेल शामिल थे। 

7. E- Shram Card 

 

भारत सरकार द्वारा जारी किया गया श्रम विभाग से संबंधित एक योजना के तहत लोगो ने श्रम कार्ड काफी संख्या में बनवाए जिसमे सरकार द्वारा कुछ के खाता में पैसा भीं दिया गया। लोगो ने पूरे वर्ष कार्ड बनवाए तो कुछ ने उसे अपडेट भी कराया। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग हर व्यक्ति ने e- shram card बनवाए।  

6. Brahamastra

 

यह bollywood की 2022 में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म रही। इस फिल्म के प्रति लोगो में काफी क्रेज था जिस वजह से इस फिल्म को लोगो ने खूब सर्च किया और Top searches on Google की लिस्ट में सबसे अधिक सर्च करने वाली फिल्म बन गई।

5. ICC T-20 world cup

 

बीते वर्ष T-20 World Cup का भी ऑस्ट्रेलिया में आयोजन रहा जिससे संबंधित लोगो ने livescore, schedule या अन्य term भी सर्च किए होंगे। 16 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर को फाइनल पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला गया जिसमे इंग्लैंड टीम विजेता रही। 

यह भी पढ़े :- विराट कोहली के 10 बड़े रिकॉर्ड जिन्हे तोडना मुश्किल है 

4. Asia Cup

 

पूरे साल लोगो पर cricket का fever ज्यादा रहा। 2022 में आयोजित एशिया कप का 15वा संस्करण था जिसका आयोजन UAE में किया गया था। 27 अगस्त से शुरू होकर 11 सितंबर को खत्म हुआ जिसमे कुल 6 टीमों ने भाग लिया और श्रीलंका टीम विजेता बनी। 

3. FIFA World Cup

 

Top searches on google

2022 की चर्चाओं में FIFA का नाम ना हो ऐसा हो ही नही सकता। विश्व में सबसे मशहूर FIFA का 22 वाँ संस्करण 20 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच Qatar में आयोजित की गई  थी जिसमे कुल 32 टीमों ने भाग लिया था और Argentina team FIFA World Cup 2022 की winner रही। फुटबॉल विश्व का सबसे प्रसिद्ध खेल में से एक है जिसके करोड़ो लोग दीवाने हैं इसलिए search भी खूब किए गए।

2. COWIN

 

कोरोना के आने के बाद से इस प्लेटफॉर्म पर अधिकतर लोग active पाएं गए हैं। दरअसल यह कोरोना से संबंधित विशेष वेबसाइट है जिसपर प्रभावित cases, COVID vaccine certificate आदि उपलब्ध है जिनके लिए लोग इस वेबसाइट को ज्यादा visit किए है 2021 में यह Second most searches की लिस्ट में था। 

1. IPL

 

एक बार फिर से लोगो ने स्वास्थ्य से ज्यादा समय मनोरंजन ज्यादा महत्व दिया जिसका उदाहरण ये 2022 की Google search list है। साल 2021 में भी लोगो ने अपने स्वास्थ्य से भी ज्यादा समय मनोरंजन के लिए क्रिकेट के सबसे छोटे और प्रसिद्ध फॉर्मेट आईपीएल को सर्च करके दिया था। इस बार भी लोगो ने आईपीएल से जुड़ी जानकारी लेने के लिए गूगल बाबा से खूब प्रश्न किए हैं। बच्चो से लेकर बूढ़े तक आईपीएल की जानकारी के लिए गूगल का सहायता लिए हैं इस तरह Top 10 most searches on Google in 2022 की लिस्ट में भी आईपीएल पहले स्थान पर काबिज है।

 

top searches on google

 

निष्कर्ष :-  दोस्तो मैंने इस आर्टिकल में आप लोगो को Top 10 most searches on Google in 2022 के बारे में जानकारी दी है। उम्मीद करता हूं यह आर्टिकल आप लोगो को पसंद आएगा। अगर जानकारी अच्छी लगे अन्य लोगो तक शेयर जरूर करे। मैं आप लोगो के लिए पूरी गुणवत्ता और अपडेटेड जानकारी लेकर आता हूं जिसके लिए काफी मेहनत और कई जगह से जानकारी इकट्ठा करनी पड़ती है तब जाकर आर्टिकल तैयार होता है इसलिए आप लोग शेयर जरूर करे।

और भी पढ़े :- 

साल 2022 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म 

विराट कोहली के वो 10 बिज़नेस जिनसे करोडो कमाते हैं 

विश्व के 10 सबसे धनी देश, 50% पैसा इनके ही पास है 

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp