2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, देखे लिस्ट | Sabse jyada kamai karne wali film

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बहुत ही रोचक आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे 2023 की Sabse jyada kamai karne wali film के बारे में। वैसे देखा जाये तो साल 2024 फिल्मो के लिहाज़ से बहुत शानदार रहा साथ ही बॉलीवुड के लिए तो यह साल सोने पर सुहागा साबित हुआ। इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मे हिट तो कई ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई।

साल 2022 में #Boycott bollywood के ट्रेंड में चलने से बॉलीवुड को काफी खामियाज़ा भुगतना पड़ा था लेकिन इस साल लोगो ने बॉलीवुड फिल्मो को भर भर के प्यार दिया। तो चलिए जानते है साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मो के बारे में के साथ साथ बॉलीवुड स्टार्स की डूबती किस्मतो को भी चमका दी।

2023 me sabse jyada kamai karne wali film

बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए फिल्मो के लिहाज़ से साल 2023 काफी सुनहरा रहा। कुछ बड़े स्टार्स की बड़ी फिल्मो ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े तो वही कुछ छोटे बजट की फिल्मो ने भी कमाई के मामले में झंडे गाड़े। आइये जानते है भारत की Top 10 highest grossing movies के बारे में।

Top 10 highest grossing movies in India 2023 in hindi

10. Adipurush

यह फिल्म रामायण के ऊपर बनाई गई थी पर इसका एग्जीक्यूशन बहुत ही ज्यादा बेकार था और ज्यादातर लोगों को यह फिल्म पसंद नहीं आई फिर भी मुख्य भूमिका में प्रभास और प्रभु राम के चरित्र को देखने के लिए यह फिल्म कमाई के मामले में टॉप 10 के अंदर अपना मुकाम हासिल कर ली। अगर यह फिल्म सही तरीके से बन जाती तो और भी ज्यादा पैसा कमाती पर Adipurush Movie ने वर्ल्ड वाइड 395 करोड रुपए का बिजनेस किया और यह एक एवरेज फिल्म साबित हुई तथा ऑडियंस की नजर में यह फ्लॉप फिल्म साबित हुई।

Release date 16 june 2023
Starcast Prabhas, kriti sanon, Om Raut, Krishna Kumar
Domestic collection 194 crore
Total worldwide collectrion 395 crore

9. Dunki

साल के अंत में प्रभास की फिल्म सालार के साथ शाहरुख खान की Dunki Movie भी रिलीज़ हुई और अभी भी थिएटर के अंदर चल रही है और इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 415 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है और जिस रफ्तार से यह फिल्म जा रही है उस हिसाब से डंकी मूवी का लाइव टाइम Box office collection 500 करोड रुपए तक जा सकता है और इसीलिए इस फिल्म को मैंने अपनी लिस्ट में नौवे नंबर पर रखा है।

Release date21 december 2023
StarcastShahrukh khan, Tapsee Pannu, Vicky kaushal, Baman irani
Domestic collection205 crore
Total worldwide collectrion415 crore

8. Tiger 3

सलमान खान की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म Tiger 3 जिससे सलमान खान के फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदें थी और लोग सोच रहे थे कि पठान की तरह यह फिल्म भी 1000 करोड रुपए कमा लेगी पर एक तो वर्ल्ड कप का टाइम था और दूसरा यह फिल्म इतनी ज्यादा बेहतरीन भी नहीं थी इसीलिए 300 करोड़ के बजट वाली टाइगर 3 ने 466 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और एक हिट फिल्म साबित हुई।  

Release date12 November 2023
StarcastSalman Khan, katrina kaif, Emran Hasmi, Ashutosh Rana
Domestic collection284 crore
Total worldwide collectrion466 crore

7. Jailer

रजनीकांत की फिल्म जेलर जिसकी अंदर हमें रजनीकांत का एक अलग ही अवतार देखने को मिला था और Jailer Movie में रजनीकांत को बहुत ही बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट किया है इसीलिए यह फिल्म ऑडियंस को बहुत ज्यादा पसंद आई और जेलर मूवी ने भी शानदार पैसे कमाए जिस लिहाज से जेलर मूवी का Worldwide Collection 605 करोड रुपए रहा। यह फिल्म इस साल तमिल सिनेमा Second highest grossing movie बनी।

Release date9 August 2023
StarcastRajnikant, Shiva Rajkumar, Tamanna Bhatia, Mohan lal
Domestic collection293 crore
Total worldwide collectrion605 Crore

6. Leo

थलापति विजय की इस साल दो फिल्म रिलीज़ हुई जिसमे से एक 500 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई जिसका नाम Leo है। इस फिल्म ने भी बहुत अच्छा कलेक्शन किया और यह फिल्म 2023 की तमिल सिनेमा के अंदर सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म बनी इसने रजनीकांत की फिल्म जेलर को भी पीछे छोड़ दिया जहां Leo Movie का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 615 करोड रुपए रहा और यह फिल्म सुपरहिट साबित फिल्म हुई।

Release date18 october 2023
StarcastThalapathy vijay, Sanjay Dutt, Trisha krishnan, Kamal Hasan
Domestic collection298 crore
Total worldwide collectrion618 crore

5. Salaar

प्रभास की यह इस साल की दूसरी फिल्म है जिसमे प्रभास ने अदिपुरुष के बाद एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपना कम बैक किया और एक ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडियन सिनेमा को दी जिसका प्रभास के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सालार मूवी अभी भी थिएटर के अंदर चल रही है और यह बहुत ही अच्छा कलेक्शन कर रही है और अभी तक इस फिल्म ने 650 करोड रुपए का Box office collection कर लिया है।इस हिसाब से अगर देखा जाए तो सालार मूवी ग़दर 2 को पीछे छोड़कर 700 से 800 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है।

Release date22 december
StarcastPrabhas, shruti Hasan, Jagapathi Babu
Domestic collection382 crore
Total worldwide collectrion650 crore

4. Gadar 2

इस साल बॉलीवुड के अंदर बड़े-बड़े सुपरस्टार ने कम बैक किया और उन्हीं में से एक सनी देओल है इनका भी बहुत बेहतरीन कम बैक हुआ और इनकी फिल्म Gadar 2 जिसने बॉक्स ऑफिस पर भी गदर मचा कर रख दिया। ग़दर 2 का लाइफ टाइम Box office collection Worldwide 690 करोड रुपए रहा और यह फिल्म केवल 60 करोड रुपए के बजट में बनाई गई थी उस हिसाब से इस फिल्म ने अपने पहले दिन ही बजट रिकवर कर लिया था और यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

Release date11 august 2023
StarcastSunny Deol, Amisha Patel, Utkarsh sharma, simrat Kaur, Manish Vadhva
Domestic collection525 crore
Total worldwide collectrion687 crore

3. Animal

रणबीर कपूर के लिए भी 2023 एक बहुत ही बेहतरीन साल रहा इस साल इनकी दो फिल्मे पहली Tu jhuthi main makkar आयी तो वही दूसरी संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में उनकी Animal Movie आई जो अभी भी थिएटर के अंदर चल रही है और बहुत ही अच्छा कलेक्शन कर रही है अभी तक एनिमल मूवी ने 900 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है यह इस लिस्ट के तीसरे नंबर पर ही रहने वाली है जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा कर रख दिया।

Release date1 december 2023
StarcastRanbir kapoor, Rashmika Mandhana, Anil kapoor, Bobby Deol, Tripti Dimri
Domestic collection546 crore
Total worldwide collectrion900 crore

2. Pathan

शाहरुख खान की इस साल पहली फिल्म Pathaan Highest grossing movie की लिस्ट में दूसरे स्थान पर शामिल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। जब पठान मूवी रिलीज हुई थी तो यह हिंदी की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बन चुकी थी Pathan Movie ने Worldwide Box office collection 1050 करोड रुपए का किया और एक ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

Release date25 january
StarcastShahrukh khan, Deepika Padukone, salman Khan, john Abraham, manish Vadhwa
Domestic collection543 crore
Total worldwide collectrion1050 crore

1. Jawan

2023 शाहरुख खान का ही साल रहा है और इसीलिए नंबर वन पर भी उनकी फिल्म भी आती है जिसका नाम है जवान। साउथ के डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर शाहरुख खान ने Jawan Movie बनाई जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अपनी ही फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए शाहरुख खान ने पहला स्थान भी अपने नाम हासिल कर लिया। यह साल 2023 की सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली फिल्म बनी जिसका कुल Collection 1150 करोड रुपए रहा और इसीलिए यह फिल्म 2023 की नंबर वन फिल्म बन गई।

Release date7 september 2023
StarcastShahrukh khan, Nyantara, Vijay setupathi
Domestic collection640 crore
Total worldwide collectrion1152 crore

Best movie of 2023 in hindi

2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, देखे लिस्ट | Sabse jyada kamai karne wali film

दोस्तों फिल्मो से कमाई के मामले में तो बॉलीवुड की कई फिल्मो ने 2023 छप्पड़ फाड़ कमाई की लेकिन अगर बात करे साल 2023 की Best movie की तो कहानी और पब्लिक रिव्यु के अनुसार 12th fail मूवी को लोगो ने काफी पसंद किया जो की एक बायोपिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में IPS मनोज शर्मा की कहानी दिखाई गयी है साथ ही श्रद्धा के साथ उनका रिलेशन फिल्म को काफी चर्चित बनाया। इस फिल्म को IMDB द्वारा 9.2 की शानदार रेटिंग दी गयी है।

List of best movie in 2023 according to rating

क्रम संख्या फिल्म का नाम रेटिंग
112th Fail9.2
2Sam Bahadur8.1
3Sirf ek banda kafi hai7.9
4yaariyan7.8
5Dunki7.7
6OMG 27.6
7Gulmohar7.6
8Leo7.3
9Mission raniganj7.3
10Ponniyin selvan : Part two7.3

निष्कर्ष – तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने साल 2023 की Top highest grossing movies के बारे में जाना साथ ही इस साल की Best मूवी कौनसी रही इसके बारे में भी जानकारी निहित है Top 10 list के साथ। उम्मीद करते है यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण साबित हुआ होगा और आपने इससे कुछ जरूर सीखा होगा। और भी जानकारी के लिए Top 10 jankari पढ़ते रहे।

और पढ़े ( Read more ) –

Sabse jyada kamai karne wali film related FAQ

दुनिया की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्म कौन सी है

अवतार जो की 18 दिसंबर 2009 में रिलीज़ हुई थी।

दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म कौनसी है ?

85 घंटे की ‘द क्योर फॉर इंसोमनिया‘ है इतिहास की सबसे लंबी फिल्म है।

2023 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौनसी है ?

बार्बी

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp