आइये जाने भारत की 10 सबसे बदनाम गली के बारे में | Top 10 biggest red light area in India

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बहुत ही रोचक आर्टिकल में जिसमे दी गयी जानकारी को आपको जानना भी चाहिए और नहीं भी। जी हाँ दोस्तों दरअसल इस लेख में हम ऐसे Top 10 Red light area के बारे में जानेंगे जो सिर्फ देश हर में ही नहीं बल्कि विदेश भर में प्रसिद्ध है। दोस्तों आधुनिक समय में ये सब स्थान अपने जगह से उठकर ऑनलाइन भी आ चुके है जो सिर्फ एक सर्च पर आपके सामने होते तो तो साथ ही इनकी ऑनलाइन सर्विसेज भी मिलने लगी है। आज के समय में बहुत से Red light district के कोठे या चकले मसाज पार्लर या एस्कॉर्ट सर्विसेज में तब्दील हो गए है। तो आइये जानते है भारत में मौजूद उन गलियों के बारे में जहां शाम ढलते ही घुंघरू के आवाज़ में बाकी सब आवाज़ दब जाता है।

क्या होता है Red light area | Red light area meaning in hindi

तो दोस्तों किसे कहते है Red light area और क्या आपने कभी सोचा है की Red light area ही क्यों कहा जाता है ? आइये इसके पीछे के वजह के बारे में जानते है। Red light area उन जगहों को कहा जाता है जहा जिस्मफरोशी या फिर कहे देहव्यापार का धंधा होता है यह दुनिया के पुराने धंधों में से एक है जिसकी शुरुवात राजाओ द्वारा औरतो को गुलाम बनाकर रखने से हुई। जहाँ इस तरह का देह व्यापार का धंधा चलता है वहां लाल रंग की बत्ती जलती है या पुरानी कहावतों को माने तो लोग कहते है पहले के समय में औरते रात को घर के बाहर लाल लालटेन लेकर थी जिससे कस्टमर को संकेत मिल सके इसलिए ऐसे इलाको को Red light area कहा जाने लगा।

Top 10 red light area detail in hindi

10. Itwari Red light area

यह जगह महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इतवारी में है जो गंगा-जमुना इलाका के तहत वेश्यावृत्ति के लिए मशहूर है। यह इलाका देह व्यापार के लिए पूरे नागपुर में जाना जाता है। शायद आपको पता हो की यह जगह जिस्मफिरोशी जैसे धंधे के साथ साथ कई तरह के अन्य अपराधों का भी अड्डा बना हुआ है।

9. Reshampura Red light area

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रेशमपुरा इलाका देहव्यापार के लिए जाना जाता है। यहां देह व्यापार के लिए विदेशी लड़कियों के साथ मॉडल्स, कॉलेज गर्ल्स भी शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस कारोबार को ऑनलाइन चलाने के लिए ऑफिस भी खोले जा रहे हैं। इंटरनेट के जरिए मोबाइल पर सूचना दी जाती है, जिसके आधार पर कॉलगर्ल्स की बुकिंग होती है। ऑनलाइन के ज़माने में ईमेल और मोबाइल के जरिए ही ग्राहकों को डिलीवरी के स्थान की खबर दे दी जाती है।

8. Chaturbhuj sthan Red light area

बिहार के सबसे बड़े और सबसे पुराने रेड लाइट इलाकों में से एक मुजफ्फरपुर है जो की बिहार की चौथी सबसे अधिक आबादी वाले शहर में से एक है और यहाँ के आसपास के क्षेत्र में कई छोटे-छोटे वैश्यावृति स्थल हैं। प्राचीन काल से ही यहाँ सेक्स वर्कर काम कर रहे और उनकी संख्या लगभग 3500 से भी ज्यादा है।

7. Kabari bazaar Red light area

भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में यह रेड लाइट एरिया काफी पुराने रेड लाइट एरिया में से एक है जो अंग्रेजो के समय के चलता आ रहा। यहा पर आपको देह व्यापार के धंधे मे अधिकांश नेपाली लड़कियाें का देखने को मिल जाएँगी जो शाम होते ही लोग अपनी हवस की आग को बुझाने चले आते हैं।

मेरठ के इस कबाड़ी बाज़ार में आपको सुन्दर लड़कियां अपनी तरफ रिझाती हुई नज़र आ जाएँगी। बताते चलें कि वूमेन एंड चाइल्ड डेवलेपमेंट मिनिस्ट्री 2007 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 30 लाख औरतें जिस्मफरोशी का धंधा करती हैं जिसमें से 36% तो नाबालिग हैं।

6. Shivdaspur Red light area

वैसे तो वाराणसी हिंदुओं का सबसे पवित्र एवं प्राचीन तीर्थ स्थान है लेकिन यहां की दालमंडी और शिवदासपुर जैसे इलाके सालों पुरानी देह व्यापपार धंधे के लिए भी जाने जाते हैं। शिवदासपुर वाराणसी रेलवे स्टेशन से तकरीबन 3 किलोमीटर दूर स्थित यह इलाका रेडलाइट इलाके के रूप में मशहूर हैं। देह व्याापार का इतिहास भी कई पुरानी गलियों में दिखाई देता है।

जैसा की आप जानते है बनारस गलियों का शहर है यहाँ की सकरी गलियों में घर के बाहर खड़ी लड़कियाँ आते जाते लोगो को रिझाती है और अपने तरफ खींचती है। यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया में से एक है जो तमाम तरह के क़ानूनी पबंधियो के बावजूद भी आज तक चल रहा।

5. Meerganj Red light area

पूरे देश में शिक्षा का केंद्र रहने वाला इलाहबाद शिक्षा हब के साथ साथ, मीरगंज इलाके में स्थित कोठे के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां की पुरानी इमारतों से ढकी हुई बंद गलियों में आपको यहां का वेश्‍याबाजार दिखाई देगा। इलाहबाद के मीरगंज इलाके में स्थित यह एक रेडलाइट ऐरिया है जो तकरीबन डेढ़ सौ साल पुराना है। Illegal ट्रैफिकिंग के लिए इस रेडलाइट एरिया को अधिक बदनाम माना जाता है। कई बार पुलिस ने यहां कार्रवाई करके महिलाओं को छुड़ाया है। यहां 4 गलियां हैं जहां सेक्स वर्कर हर घर के बाहर सज-धज कर आने जाने वाले को अपने पास बुलाती नजर आ जाएंगी। शुरुआत में मीगरगंज में कोठे चलते थे और यहां पुराने जमीदार मुजरा देखने आते थे।

4. Budhwar Peth Red light area

महाराष्ट्र में स्तिथ पुणे के बुधवार नामक इलाका को महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में नेपाली लड़कियां देह व्यापार मे शामिल हैं। यहाँ पर लगभग 5 हजार के आसपास वेश्याएं देह व्यापार से जुडी हैं। पुणे की संकरी गलियों में राते रंगीन करने के लिए लोग अक्सर आते-जाते देखे जा सकते हैं।

बुधवार पेठ में करीब 400 कोठे हैं। यहां दिन में जहां बाजार पसरा होता है, दुकानों की रौनक होती है, उसी जगह पर शाम में सेक्स वर्कर अपने ग्राहकों की तलाश करती हैं। जिसकी वजह से यह हमारे देश का एक प्रमुख रेड लाइट एरिया है।

3. GB Road Red light area

देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे स्टेशन के पास  जी.बी रोड भारत के सबसे फेमस रेड लाइट एरिया में से एक है। मुगल काल में इस क्षेत्र में कुल 5 कोठे हुआ करते थे। जिसके बाद अंग्रेजों के समय इन पांचों कोठों को एक साथ कर दिया गया और उसी समय इसका नाम जीबी रोड पड़ा। दि‍ल्ली स्थित जीबी रोड का पूरा नाम गारस्टिन बास्टिन रोड है। यहाँ देहव्यापार का  सबसे बड़ा कारोबार होता है।

यहां नेपाल और बांग्लादेश से बड़ी संख्या में लड़कियों की तस्करी करके यहां के कोठों पर लाया जाता है। हालांकि सन् 1965 में इसका नाम बदल कर स्वामी श्रद्धानंद मार्ग कर दिया गया। यहां पर करीब 2-3 हजार सेक्स वर्कर्स काम करती हैं। बड़ी-बड़ी इमारतों में यहां महिलाएं देह व्यापार करती हैं।

2. Kamathipura Red light area

बॉलीवुड की आधुनिक चकाचौंध से सजे मुंबई शहर के बीच मौजूद कमाठीपुरा को एशिया के सबसे पुराने और दूसरे सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के रूप में बदनाम माना जाता है। सन् 1795 में इस इलाके में निर्माण क्षेत्र में काम करने वाली आंध्रा महिलाओं ने सबसे पहले यहां पर देह व्यापार का धंधा शुरू किया था। जिसके बाद 1880 में यह क्षेत्र अंग्रेजों के लिए ऐशगाह बन गया। आज भी देहव्यापार के लिए इस क्षेत्र खूब जाना जाता है।

बॉम्बे म्युनिसिपल कारपोरेशन के मुताबिक 1992 में यहाँ पर 50,000 महिला थी लेकिन जगह की कमी और रहने में दिक्कत होने की वजह से धीरे धीरे यहाँ से औरते महारष्ट्र के अन्य जगहों जैसे फोरस रोड और तुर्भे तकदी के तरफ प्रस्थान कर गयी। 2022 आयी बॉलीवुड फिल्म Gangubai kathiawadi नामक महिला इसी स्थान कमाठीपुरा की ही थी जिसके ऊपर पूरी फिल्म बनी है।

1. Sonagachi Red light area

कोलकाता के सोनागाछी में स्थित यह रेड लाइट एरिया एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है। एक अनुमान के मुताबिक यहां करीब 11 हजार वेश्याएं कई सौ बहु मंजिला इमारतों में देह धंधा करती हैं। यह इलाका उत्तरी कोलकाता के शोभा बाजार के समीप स्थित चित्तरंजन एवेन्यू में है।

इस धंधे से जुडी महिलाओं को लाइसेंस दिया गया है। बताते चलें कि भारत में जिस्मफरोशी का धंधा लगातार बढ रहा है और अब तो गलियों से निकलकर ऑनलाइन सेवाएं देने की प्रवित्ति भी चलने लगी है।

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में भारत के Top 10 famous red light area के बारे में जाना तो भारत के साथ साथ विदेश में भी लोकप्रिय है। इस लेख में दी गयी जानकारी खुद को aware रखने और इन जगहों से मात्र सावधान रहने के बताया गया है। उम्मीद करते है यह जानकारी भरा लेख आपको पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों में भी शेयर जरूर करे।

और पढ़े ( Read more ) –

भारत के सबसे बड़े Red light area सम्बंधित FAQ

क्या भारत में Red light area legal है ?

भारत में Red light area किसी पब्लिक स्थान जैसे स्कूल , मंदिर या हॉस्पिटल के आस पास नहीं होना चाहिए।

Blue light area किसे कहते है ?

भारत में ट्रांसजेंडर सेक्स वर्कर्स के स्थान को Blue light area कहते है।

दुनिया में सबसे बड़ा Red light area किसे जाना जाता है ?

Amsterdum को

Homepage पर जायेClick here

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp