10 दुनिया के सबसे कमजोर देश कौन है 2024 में | Duniya ka sabse kamjor desh

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बहुत ही रोचक लेख में जिसमे आज हम जानेंगे दुनिया के सबसे कमजोर देश ( Duniya ka sabse kamjor desh ) कौन सा है साथ ही 10 देशो की लिस्ट भी देखेंगे। दोस्तों वैसे तो किसी देश को कमजोर हम मात्र किसी एक वजह से देखकर नहीं आंक सकते बल्कि इसके लिए कई फैक्टर जिम्मेदार हो सकते है जैसे की उस देश की गरीबी, जीवन प्रत्याशा , GDP, मुद्रा और सैन्य शक्ति इन सब पर मद्देनज़र डालते हुए हम किसी देश को कमजोर या ताकतवर कह सकते है।

दुनिया का सबसे गरीब देश | Most poorest country in world

दोस्तों क्या आपको पता है दुनिया के लगभग 215 देशो में से सबसे गरीब देश कौन सा है ? अगर आप नहीं जानते तो आइये जानते है दुनिया के सबसे गरीब देश के बारे में। दोस्तों सबसे गरीब देशो में दक्षिण सूडान का नाम सबसे ऊपर है। जी हाँ दोस्तों अफ्रीका महाद्वीप में स्थित यह देश 2011 में स्वतंत्र गणराज्य के तौर पर सामने आया लेकिन गरीबी से अभी तक यह देश बाहर नहीं निकल पाया।

जुबा इस देश की राजधानी है और इसकी कुल जनसँख्या 1.07 करोड़ है जिसमे से लगभग 23 लाख लोग रोजी रोटी के लिए दूसरे देशो शरण ले रखे है। इस देश की जीवन प्रत्याशा मात्र 58 वर्ष है जबकि IMF के एक आकड़ो के अनुसार इस देश की प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद ( PPP ) मात्र 515 है।

दुनिया की सबसे सस्ती मुद्रा | Duniya ki sabse sasti currency

दोस्तों किसी देश को अमीर, ताकतवर या कमजोर बनाने में उस देश की मुद्रा का भी बड़ा हाथ होता है। अगर बात करे सबसे कमजोर मुद्रा की तो वह ईरानियन रियाल है जो की भारत की 1 रुपया के बराबर 505 इरानियन रियाल होता है। इस देश की मुद्रा में इतना ज्यादा गिरावट का जिम्मेदार ईरान – इराक युद्ध भी है।

दुनिया के 10 सबसे कमजोर देशो के बारे में

10. Yemen ( यमन )

साउदी अरब के पास बसा ये देश दुनिया के 170 सबसे गरीब देशों में से है। दोस्तो यमन भले ही बहुत गरीब देश हो लेकिन वे अपने बजट का आधे से ज्यादा बजट अपनी सेना पर खर्च करता है ऐसा इस कारण भी है क्योंकि यमन लगभग हर साल वॉर में इनवॉल्व रहता है। यमन की आर्मी में 20 से ज्यादा एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर या कॉम्बैट टैंक मौजूद हैं। यहां की जीडीपी 21 बिलियन डॉलर है।

9. Liberia ( लाइबेरिया )

Liberia की कुल पॉपुलेशन तकरीबन 50 लाख के लगभग है। बात करे इस देश की सैन्य ताकत की तो यहाँ की आर्मी काफी ज्यादा कमजोर है यहां की आर्मी में केवल 2100 लोग ही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लाइबेरिया की आर्मी में एक भी एयरक्राफ्ट, हेलिकॉप्टर या कॉम्बैट टैंक मौजूद नहीं है। लाइबेरिया लगभग 1 लाख 11 हजार किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। लाइबेरिया की जीडीपी 8 बिलियन डॉलर है जिसमें से 882 डॉलर प्रति व्यक्ति एक साल के अनुसार रिजर्व किया गया है।

8. Suriname ( सूरीनेम )

इस देश की कुल जनसँख्या 6 लाख से भी कम है जो इंडिया में किसी भी आम डिस्ट्रिक की पॉपुलेशन से भी कम है। Suriname की आर्मी में 3 एयरक्राफ्ट और 5 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। यहां की आर्मी में गांव से भी कम यानि की 1850 सोल्जर ही मौजूद हैं। Suriname 1 लाख 63 हजार के एरिया में फैला हुआ है। यहां की जीडीपी 9 बिलियन डॉलर है।

7. Sierra Leone ( सिरा लियोन )

Sierra Leone की पॉपुलेशन 63 लाख के लगभग है। यहां की आर्मी में कुल 8 हजार 500 लोग हैं। Sierra Leone के पास 5 एयरक्राफ्ट और 5 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। ये कुल 71 हजार 740 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। इस देश की जीडीपी 14 बिलियन डॉलर है जिसमें से प्रति व्यक्ति 1651 डॉलर प्रति व्यक्ति हर साल के लिए रिजर्व किया गया है।

6. Panama ( पनामा )

दोस्तो पनामा की कुल पॉपुलेशन तकरीबन 38 लाख है। अगर बात करे इस देश की सैन्य ताकत की तो पनामा की आर्मी में कुल 10 हजार सैनिक ही मौजूद हैं साथ ही पनामा के पास 32 एयरक्राफ्ट और 17 हेलिकॉप्टर्स मौजूद हैं। पनामा की आर्मी में एक भी कॉम्बैट टैंक मौजूद नहीं है। पनामा लगभग 75 हजार किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। इस देश की जीडीपी 146 बिलियन डॉलर है।

5. Central African Republic ( सेंटल अफ्रीकन रिपब्लिक )

दोस्तों अगर बात करे Central African Republic की कुल पॉपुलेशन की तो 57 लाख के लगभग है। इस देश के पास तीन एयरक्राफ्ट, एक हेलिकॉप्टर और चार कॉम्बैट टैंक मौजूद हैं। इस देश के पास रेलवे तक की सुविधा भी मौजूद नहीं है। यह काफी छोटा देश है और लैंड लॉक्ड भी है. लैंडलॉर्ड होने का मतलब ये है कि दोस्तों ये चारों तरफ से अलग अलग देशों से घिरा हुआ है। सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक की जीडीपी दुनिया की सबसे कम जीडीपी है। यहां की जीडीपी 5 बिलियन डॉलर है, जिसमें से प्रति व्यक्ति कुल 656 डॉलर प्रतिवर्ष के हिसाब से रिजर्व किया गया है।

4. El Salvador ( अल साल्वाडोर )

El Salvador की जनसँख्या तकरीबन 62 लाख के लगभग है। यहां की आर्मी में 35 हजार लोग शामिल हैं। अगर बात करे सैन्य ताकत की तो El Salvador के पास 51 एअरक्राफ्ट और 30 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं। ये देश इंडिया के एक जिले से भी कम एरिया में फैला हुआ है। यहां की जीडीपी 60 बिलियन डॉलर है।

3. Somalia ( सोमालिया )

सोमालिया की जनसंख्या 1 करोड़ 12 लाख है। सोमालिया के पास कोई रिजर्व फोर्स नहीं है और यहां पर तकरीबन 20 हजार लोग ही आर्मी में हैं। सोमालिया 6 लाख किलोमीटर में फैला हुआ है। इस देश की जीडीपी 16 बिलियन डॉलर है।

2. Mauritania ( मॉरिटानिया )

Mauritania की कुल आबादी 38 लाख के लगभग है और Mauritania की आर्मी में कुल 16 हजार सैनिक ही शामिल हैं। अगर इस देश के सैन्य शक्ति की बात करे तो Mauritania के पास लगभग 26 एयरक्राफ्ट, चार हेलिकॉप्टर और 35 कॉम्बैट टैंक मौजूद हैं। यह देश कुल लगभग 10 लाख किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। इस देश की जीडीपी 27 बिलियन डॉलर है।

1. Gabon ( गबोन )

दोस्तों Gabon की कुल पॉपुलेशन 21 लाख से भी कम है। Gabon की आर्मी में बस 5 हजार लोग ही शामिल हैं। दोस्तो अगर सैन्य शक्ति की बात करे तो Gabon के पास 23 एयरक्राफ्ट और 15 हेलिकॉप्टर मौजूद हैं Gabon देश कुल 2 लाख 60 हजार किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है जिसमें Gabon ने 5 बंदरगाह भी बना रखे हैं। इस देश की जीडीपी 34 Billion डॉलर है।

Duniya ka sabse kamjor desh list in hindi

क्रम संख्या देश जीडीपी ( डॉलर में )
1Gabon34 Billion
2Mauratania27 Billion
3Somalia16 Billion
4El salvador60 Billion
5Central African republic5 Billion
6Panama146 Billion
7Sierra leone14 Billion
8Suriname 9 Billion
9Liberia 8 Billion
10Yemen 21 Billion

निष्कर्ष – तो दोस्तों इस लेख में आपने Duniya ka sabse kamjor desh कौनसा है इसके बार्रे में जाना साथ ही गरीबी के मामले में सबसे ऊपर कौन है यह भी आपने देखा। उम्मीद करते है यह लेख आपको पसंद आया होगा हुए इस लेख से आपको कुछ नया सिखने को मिला होगा। पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

और भी पढ़े ( Read more ) –

दुनिया का सबसे कमजोर देश सम्बंधित FAQ

यूरोप के सबसे कमजोर देश कौन से हैं?

यूक्रेन को यूरोप का सबसे गरीब देश माना जाता है।


दुनिया में नंबर 1 कौन सा देश है?

विश्व रिपोर्ट की वार्षिक सर्वश्रेष्ठ देशों की रैंकिंग के अनुसार, स्विट्जरलैंड ने एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश के खिताब का दावा किया है।


मुस्लिम देशों में सबसे ताकतवर देश कौन सा है?

खाड़ी सहयोग परिषद (Gulf Cooperation Council) देशों में सऊदी अरब सबसे शक्तिशाली देश है।

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp