Top 10 highest earning bollywood movie in hindi | 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मे

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 highest earning bollywood movies में जिसमे आप जानेगे साल 2022 में रिलीज़ हुई सभी बॉलीवुड फिल्मो वो कौनसी 10 फिल्म हैं जो सबसे ज्यादा पसंद की गयी और कमाई के मामले में भी सबसे आगे रही। दोस्तों पिछ्ला वर्ष 2022 फिल्मो के लिहाज़ से ज्यादा अच्छा नहीं रहा जिसमे ज्यादातर फिल्मे सिनेमा घरो में लगी तो कुछ फिल्मे OTT online platform पर भी रिलीज़ की गयी। पिछले वर्ष कुल बॉलीवुड की 107 फिल्मे रिलीज़ हुई जिसमे Box office collection के हिसाब से देखे तो बॉलीवुड ज्यादातर फिल्मे अधिक कमाई करने में नाकाम रही और बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर पिटी जिसका एक मुख्य वजह #Boycottbollywood का ट्रेंड करना भी रहा। आइये इस आर्टिकल में हम आगे जानते हैं कौन रही वो 10 फिल्म जो अच्छा कलेक्शन करने में सफल रही और हिट साबित हुई।

List of highest earning bollywood movie in 2022 | Highest grossing movies

10. Bhediya ( भेड़िया )

highest earning bollywood movie

25 नवंबर 2022 को रिलीज यह एक horror – comedy आधारित फिल्म है जिसमे मुख्य भूमिका में वरुण धवन और कृति सेनन है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को मिला जुला response मिला और IMDB की तरफ से 7.6 की रेटिंग मिली। कमाई के बारे में बात करे तो फिल्म का Indian collection 55 करोड़ रहा जबकि world wide box office collection देखे तो 80 करोड़ रहा इस तरह कुल overall collection 135 करोड़ रहा। भेड़िया फिल्म का बजट 60 करोड़ का था इस हिसाब से यह फिल्म कमाई के मामले में औसत रही।

9. Ramsetu ( रामसेतु )

highest earning bollywood movie

abhishek Sharma के निर्देशन में बनी यह फिल्म दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज की गई जिसमे मुख्य कलाकार अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नाडीज और नुशरत भरूचा है। फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले और 150 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म box office collection 98 करोड़ रहा वही world wide collection की बात करे तो 98 करोड़ रहा। IMDB द्वारा भी फिल्म को 5.2 की औसत रेटिंग रही। साल 2022 कमाई के लिहाज से अक्षय कुमार के लिए अच्छा नहीं।

8. Laal singh Chaddha ( लाल सिंह चड्ढा )

highest earning bollywood movie

यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसको 11 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका में आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य जिनका पहली हिंदी डेब्यू फिल्म है से हिंदी सिनेमा में कदम रखा। यह अमीर खान प्रोडक्शन हाउस के तले बनी एक Big budget movie है जिसका निर्देशन अवैत चंदन ने किया है। फिल्म का कुल बजट 180 करोड़ का था जबकि Box office collections मात्र 65 करोड़ ही कर सकी क्योंकि फिल्म को अधिकतर लोगो ने boycott किया जबकि world wide collection film ने 135 करोड़ का किया और इस तरह फिल्म कुल 200 करोड़ का कलेक्शन की।

7. Vikram Vedha ( विक्रम वेधा )

Top 10 highest earning bollywood movie in hindi | 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्मे

यह तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक है जिसका hindi dubbed 30 सितंबर को रिलीज किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका में रितिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे हैं। फिल्म के कमाई की बात करे तो 170 करोड़ के बड़े बजट में बनी यह बॉक्स ऑफिस पर 78 करोड़ की कमाई की जबकि की world wide collection 138 करोड़ रहा इस तरह कुल कलेक्शन 216 करोड़ रहा जो की highest eaning movies की लिस्ट में शुमार है।

6. jug jug jeeyo ( जुग जुग जियो )

highest earning bollywood movie

यह भी पढ़े :- 2021 की 10 सबसे अच्छी फिल्म कौनसी थी

यह एक फैमिली ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन राज मेहता ने किया है। यह फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज हुई थी जिसमे main lead role में अनिल कपूर, वरुण धवन, प्राजक्ता कोली, नीतू सिंह और टिस्का कपूर हैं। IMDB ने इसे 6.1 की रेटिंग दी है जबकि कमाई की बात करे तो 100 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 85 करोड़ की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जबकि world wide collection 140 करोड़ रहा इस हिसाब से जुग जुग जियो का कुल कमाई 225 करोड़ है।

5. Gangubai kathiawali ( गंगू बाई कठियावली )

highest earning bollywood movie

वास्तविक जीवन पर आधारित यह फिल्म 25 फरवरी 2022 को रिलीज हुई थी इसके डायरेक्टर संजय लीला भंसाली हैं। फिल्म में गंगू का मुख्य रोल आलिया भट्ट ने निभाया है जबकि अन्य भूमिका में अजय देवगन, हुमा कुरेशी आदि हैं। इस फिल्म का बजट 120 करोड़ था जबकि फिल्म का box office collection 140 करोड़ था वही बात करे world wide collection की तो फिल्म ने 210 करोड़ बटोरे इस हिसाब से फिल्म ने कुल कमाई 350 करोड़ बटोरे और साल की पांचवी highest bollywood earning movie बनी।

4. Bhul bhulaiyaa 2 ( भूल भुलैया )

highest earning bollywood movie

यह एक कॉमेडी हॉरर फिल्म है जो 2007 में रिलीज भूल भुलैया फिल्म का अगला पार्ट है। बात करे Bhul Bhulaiya 2 release date की तो फिल्म को 20 मई 2022 को रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है जबकि मुख्य भूमिका में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू, महक और राजपाल यादव हैं। फिल्म की कमाई देखे तो 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 185 करोड़ की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जबकि वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 270 करोड़ रहा। इस तरह भूल भुलैया फिल्म की कुल कमाई 455 करोड़ रहा। इस तरह यह फिल्म कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बनी।

3. Drishyam 2 ( दृश्यम 2 )

highest earning bollywood movie

बॉलीवुड फिल्मों में सफल फिल्मों की बात हो और दृश्यम का नाम न लिया जाए ऐसा हो नहीं सकता। यह 2015 में रिलीज दृश्यम फिल्म का अगला पार्ट है जो 2022 की सुपरहिट फिल्म साबित हुईं है। फिल्म को 18 नवंबर 2022 को अभिषेक पाठक के निर्देशन में रिलीज किया गया। मात्र 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म box office पर पहले दिन से ही जबरदस्त कमाई शुरू कर दिए और कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 200 करोड़ रहा जबकि world wide collection 285 करोड़ रहा इस तरह दृश्यम 2 फिल्म की कुल कमाई 485 करोड़ रहा जो की 2022 की low budget film में से एक थी।

यह भी पढ़े :- हॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली 10 फिल्म

2. The Kashmir files ( कश्मीर फाइल्स )

highest earning bollywood movie

यह 2022 की record breaking movie रही जिसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कश्मीर पंडितो पर बनी यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में 11 मार्च को रिलीज की गई। फिल्म में मुख्य भूमिका पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती ने निभाया है। बात करे फिल्म की कमाई की तो फिल्म बहुत ही कम बजट में बनी यह फिल्म कमाई के शिखर पर पहुंच गई। कश्मीर फाइल्स फिल्म का बजट मात्र 15 करोड़ रहा जबकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 250 करोड़ का किया वही world wide collection 360 करोड़ का रहा इस तरह फिल्म की कुल कमाई 600 करोड़ के पार रही और 2022 की highest grosssing movie बनी।

1. Brahamastra ( ब्रह्माश्त्र )

highest earning bollywood movie

Highest earning bollywood movies की लिस्ट में पहले स्थान पर ब्रह्मास्त्र रही जिसक निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया गया और फिल्म को 9 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया। फिल्म में मुख्य भूमिका में रणवीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय रही। बात करे फिल्म की कमाई की तो फिल्म का बजट 350 करोड़ का था जबकि film ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 270 करोड़ का किया तो वही फिल्म का world wide collection 436 करोड़ का रहा इस हिसाब से फिल्म की कुल कमाई 700 करोड़ से अधिक रहा। पूरे भारत मे यह फिल्म 2022 की Third highest grossing movie बनी।

निष्कर्ष :- तो दोस्तो अभी आपने Top 10 highest earning bollywood movies के बारे में पढ़ा और जाना। फिल्मों की कमाई से संबंधित और भी आपको आर्टिकल पढ़ने को मिलेंगे तो बस आप पढ़ना नहीं भूलिएगा। उम्मीद करते हैं लेख पसंद आया होगा और कौनसी फिल्म आपको सबसे ज्यादा पसंद आई थी कॉमेंट में बताएं और लेख शेयर करना ना भूले।

और भी पढ़े :-

10 सबसे अच्छी वेब सीरीज के बारे में जाने

सबसे अधिक फीस लेने वाले 10 साउथ स्टार

[sp_easyaccordion id=”709″]

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp