ऐसी 10 आदते जो आपको असफल बनाती है | Top 10 bad habits in hindi

नमस्कार दोस्तो स्वागत है नए आर्टिकल Top 10 bad habits in our daily life में दोस्तो जैसा की आपको पता है हम इंसानों में अच्छी के अलावा बुरी आदतें भी होती है जो हमारे लिए सही नहीं होती। बुरी आदतें लोगो या समाज के बीच हमारे चरित्र को गिराती है। लोगो की नजर में हमारी वैल्यू कम होती है। कुछ चीजों की हमे लत लग जाती है और किसी चीज की लत लगना भी बुरी आदतो में शुमार है।

आदतें ही हमारी सफलता और असफलता को निर्धारित करती हैं। इन ( Bad habits in our daily life ) की वजह से हम खुद को पीछे करते जाते हैं और एक समय बाद हमारा पतन भी होने लगता है तो चलिए एक एक करके Top 10 bad habits in our daily life के बारे जानते है साथ ही दोस्तो मैने अपने एक आर्टिकल में Top 10 Good habits अर्थात सफल लोगो के 10 अच्छी आदतों के बारे में बताया है जिन्हे आपको जरूर अपनाना चाहिए।

अभी हम एक एक करके उन सभी Bad habits के बारे में जानेंगे जो दीमक की तरह हमारे जीवन को खत्म कर रही। ये 10 bad habits ऐसी भी हैं को आपको life में आगे बढ़ने से रोकती है लेकिन आपको आभास नहीं होता और आप इन बुरी आदतों को enjoy करते हैं।

List of bad habits in our daily life in hindi

1. Low attention span

वर्तमान समय में यह आदत काफी लोगो में देखने को मिल जाती है। Low attention span से कहने का मतलब है किसी चीज पर कम समय तक ध्यान देना या लंबे समय तक टिके ना रहना। आज के समय में लोगो का दिमाग स्थिर नहीं रहता जिस वजह से वह कई चीजों में उलझ कर किसी एक चीज पर बने नहीं रह पाते।

लोगो के इसी आदत के वजह से Shorts video ज्यादा देखे जा रहे और उनका विस्तार भी हो रहा। यह आदत इंसान को किसी लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बड़ी रुकावट बनती हैं। इस Bad habits को आप ध्यान और योगा की मदद से दूर कर सकते है।

2. Smoking addiction

Top 10 bad habits in our daily life

यह एक ऐसी bad habits है जो समाज के हर वर्ग में देखने को मिल जा रही। बड़े बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी इस बुरी आदत के शिकार है। यह एक ऐसी bad habits in our daily life की है जिसमे मिलता बस क्षणिक सुख है लेकिन नुकसान आपको लंबे समय का चुकाना पड़ता है और कभी कभी तो जान के लिए भी खतरा बन जाती है। इस आदत का सीधा असर आपकी स्वास्थ्य पर पड़ता है और फिर कमाई पर भी। मरने वाले लोगो में 60% तक इसी आदत के मरीज होते हैं। इस आदत को अपनाने के बाद आप सिर्फ खोते ही है पाते कुछ नहीं।

यदि आप बच्चे, व्यस्क या बूढ़े जिस भी अवस्था में है हमारी आपसे विनम्र निवेदन है इस life spoiling habit से खुद को दूर कर ले क्योंकि इस आदत से ना सिर्फ आप पर, बल्कि आपके पूरे परिवार और समाज पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर इस बुरी आदत से आपको एक भी फायदा होता है तो आप हमे कॉमेंट में बता सकते है।

3. Porn addiction

यह bad habits आज कल के युवाओं में ज्यादा देखने को मिल रही इसका सबसे बड़ा वजह है लोगो के हाथ में मोबाइल और उसमे इंटरनेट का होना। साइंस के अनुसार ज्यादा पोर्न देखने से हमारा दिमाग ब्लॉक होने लगता है और लोगो के देखने के नजरिए में भी परिवर्तन आने लगता है। ज्यादा पोर्न इंसान को शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर करने लगता है। अगर अभी भीं आप इस बुरी आदत के शिकार है तो खुद को व्यस्त और लोगो के बीच ज्यादा से ज्यादा खुद को रखे इस तरह इस bad habits से आप खुद को मुक्त कर सकते हैं।

4. Social media addiction

आधुनिक समय में लोग अब हर किसी से ऑनलाइन ही मिलना पसंद कर रहे सोशल मीडिया के जरिए। ज्यादातर लोग अपना पूरा दिन social media apps पर ही गुजार देते है जो की एक तरह की लत है। सोशल मीडिया के आने से आज के समय में रिश्ते भी ऑनलाइन ही चल रहे। यह एक बहुत ही अद्भुत bad habits in our daily life है जिससे लगभग देश का हर दूसरा युवा ग्रशित है।

Top 10 bad habits in our daily life
साल 2021 में सबसे अधिक क्या गूगल पर खोजा गया

5. Procrastination

Procrastination का हिंदी अर्थ होता है टालना। किसी कार्य को ना करना या समय रहते ना पूरा कर पाना इस bad habit का लक्षण है। यह आदत इंसान पर इतना ज्यादा हावी हो जाती है की मात्र कुछ समय का काम करने में कई दिन लग जाते है। अगर आप में भी यह आदत है तो सफलता आपसे दूर ही रहने वाली है।

अक्सर इस आदत से ग्रसित इंसान सभी कामों को कल पर टालता है और फिर वो कल आता ही नहीं। इस आदत का शिकार व्यक्ति अपनी वैल्यू और लोगों में विश्वास खो देता है। इस बुरी आदत का बने रहना कही न कही आपमें ऊर्जा की कमी, आलसपन और active ना रहने के वजह से से होता है।

6. Life without aim ( लक्ष्यविहीन जीवन )

अगर आप धरती पर इंसान के रूप में जन्म लिए है तो इस जीवन में आपके पास एक बड़ा लक्ष्य जरूर होना चाहिए। बहुत से ऐसे व्यक्ति होते है जिन्हे देख ऐसा लगता है वो जीवन जी नही रहे बल्कि काट रहे। बिना किसी लक्ष्य व्यक्ति एक मरे हुए के ही समान है इसलिए खुद को किसी लक्ष्य से बांधे और उसको हासिल करने में जी जान लगा दे।

इस आदत को आप ( Bad habit for students) भी मान सकते है क्योंकि एक छात्र में इस आदत का होना अनिवार्य है। आपके जीवन में लक्ष्य आपको निखारते हैं लोगो में सबसे अलग बनाते है और एक लक्ष्य के होने से आपका गलत रास्ते पर भी जाने का बहुत कम चांस रहता है।

आप सभी के जीवन में एक ऐसा लक्ष्य जरूर होना चाहिए जो आपको हर रोज सूर्य निकलने से पहले उठाए और एक नई ऊर्जा के साथ आपके दिन की शुरुवात हो तो ज्यादा सोचिए मत इस बुरी आदत से खुद को निकालिए और एक लक्ष्य जरूर निर्धारित करिए जिसे आप हासिल कर सके।

7. Fast decision ( त्वरित निर्णय )

हमारे जिंदगी का सबसे अहम होता हमारा फैसला लेना क्योंकि फैसला ही अक्सर फासला बढ़ा देता है इसलिए हमे अपने फैसले का चुनाव बहुत ही सोच समझ कर शांत मन से करना चाहिए। लेकिन लोगो में यही आदत देखने को नहीं मिलती जो उनके अंदर एक और bad habits के रूप में उभारती है।

लोग अक्सर फैसले गुस्से या पूरी बात को जाने या सुने ले लेते जिससे बाद में उन्हें कठिनाइयों का और लोगो का भी सामना करना पड़ता है। कभी कभी एक फैसला ही लोगो को दुश्मन बना देता है और आपस में नफरत के बीज पनप जाते है। इसलिए आप में भी यह बुरी आदत है तो इसका त्याग जरूर करे।

एक गलत फैसला आपको खाई में ही ले जायेगा और सोच समझ कर लिया गया फैसला इंसान को विद्वान घोषित कर देता है। कभी कभी फैसला हमे सिर्फ अपना देख कर नही बल्कि सामने वाले के बारे में सोच समझ कर और हालातो के अनुकूल लेना चाहिए।

नव वर्ष शुभकामनाये देने के लिए 10 स्पेशल शायरी

8. Comfort zone

आज के समय में लोग कम्फर्ट जोन में खुद को करते जा रहे है जो हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रहा। आधुनिक समय के लोग लग्जरी के आदि होते जा रहे जिससे उनमें आंतरिक शक्तियो का पतन हो रहा। इस बुरी आदत ने लोगो के अंदर सहनशक्ति को खत्म ही कर रखी है। पहले के लोगों के हम बहादुरी के किस्से सुनते आ रहे जैसे जीतन राम मांझी का पहाड़ तोड़ना हुआ। ये बहुत बड़ी सिख देती है हमे अपने comfort zone से बाहर निकलने की।

9. Comparing with others

यह लोगो में बहुत ही बुरी आदत देखने को मिलती है। आज के समय में लोग दूसरे से अपनी तुलना करते है और समान रिजल्ट ना मिलने पर उस इंसान के प्रति हीन भावना रखने लगत हैं। एक समय ऐसा भी आता है की उस इंसान से इश्या ही करने लगता है। इंसान को अपनी तुलना खुद से ही या अपने बीते समय के साथ करनी चाहिए।

इस तरह इंसान को अपनी कमियों के बारे में भी पता चलता है और समय के साथ खुद को बेहतर करता है। इसलिए आप दूसरे से अपनी तुलना करना बंद कर दे क्योंकि तुलना से आपसी संबंध ही खराब हो सकते है। हम उम्मीद करेंगे इस bad habit in our daily life को आप मिटा देंगे।

10. Overthinking

यह इंसान की सबसे बुरी आदतों में से एक है इसे आप dangerous habit of human being भी मान सकते है। इस आदत से इंसान अपना ही क्षति करता है। Overthinking इंसान को मानसिक रोगी बना देती है जिस वजह से इंसान छोटी छोटी बात को भी बड़ा बना देता है। इस बुरी आदत से ग्रसित इंसान को अच्छाई में भी बुराई नजर आती है।

Overthinking एक अंदर डर को जन्म दे सकती है जिससे इंसान चाह के नहीं कर पाता क्योंकि करने से ज्यादा नेगेटिव सोच लेता है। Overthinking की वजह से चीज़े नेगेटिव ही नजर आती हैं। positive लोगो के संपर्क में रहने और खुद को किसी काम में व्यस्त रखकर आप इस बुरी आदत से निजात पा सकते है।

Top 10 bad habits in our daily life

निष्कर्ष :- इस आर्टिकल Top 10 bad habits in our daily life में इंसान के दैनिक जीवन की 10 बुरी आदतों के बारे में बताया गया है जो कही ना कही इंसान को असफल बनती है साथ ही बुरी आदतों की वजह से इंसान की वैल्यू भी कम है। आप में भी जो बुरी आदते हो साल 2022 तक ख़त्म कर नए वर्ष में अच्छी आदतों को अपनाये। हमारे जिंदगी से जुड़े दास्तान पढ़ने के लिए Instagram page hmari_dastaan जरूर फॉलो करे।

अन्य आर्टिकल भी पढ़े ;-

सफल व्यक्तियों की 10 सबसे अच्छी आदत
सबसे अधिक सैलरी वाली 10 नौकरी

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp