यूपी का सबसे बड़ा जिला कौन सा है देखे पूरी लिस्ट – UP ka sabse bada jila 2023

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका नए आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे UP ka sabse bada jila कौनसा है इस आर्टिकल में हम पूरी लिस्ट देखेंगे। वैसे तो यूपी भारत का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है जिसकी कुल जनसंख्या लगभग अमेरिका देश की पूरी जनसंख्या के बराबर है। यूपी में कुल जिला की संख्या 75 है जिसमे कुछ जिले ऐसे भी है जो किसी राज्य से कम नही । यूपी की जनसंख्या 2022 के आंकड़ों के अनुसार लगभग 25 करोड़ है जबकि क्षेत्रफल देखा जाए तो 243,286 वर्ग किलोमीटर है। इस आर्टिकल में चलिए 10 सबसे बड़ा जिला के बारे में विस्तार से जानते है।

यूपी का सबसे बड़ा जिला की सूची – UP ka Sabse bada jila

यूपी का सबसे बड़ा जिला जनसंख्या की दृष्टि में प्रयागराज है जो की उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक राजधानी है । प्रयागराज को उत्तर प्रदेश का दिल कहते हैं जिसकी कुल जनसंख्या 5,959,798 है जबकि क्षेत्रफल की दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश का पांचवा सबसे बड़ा जिला है। प्रयागराज का RTO code UP 70 है जबकि प्रयागराज के पडोसी जिला फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर और जौनपुर आदि है। आइए उत्तर प्रदेश के अन्य 10 जिलों के बारे जानते है जो जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़े जिले में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिला की लिस्ट ( जनसंख्या में )

क्रम जिला जनसँख्या RTO कोड
1प्रयागराज 5,959,798UP70
2आगरा 4,418,800UP80
3कानपूर नगर 4,137,489UP78
4आजमगढ़ 3,950,808UP50
5जौनपुर 3,911,305UP62
6गोरखपुर 3,784,720UP53
7मोरादाबाद 3,749,630UP21
8अलीगढ 3,690,388UP81
9लखनऊ 3,681,416UP32
10सीतापुर 3,616,510UP34

यूपी का सबसे बड़ा जिला ( क्षेत्रफल की दृष्टि में )

अगर बात करे उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से तो लखीमपुर खीरी पहले स्थान पर है। यह जिला नेपाल के बॉर्डर पर स्तिथ है जिसके पड़ोसी जिला हरदोई, बहराइच, सीतापुर, पीलीभीत, हरदोई और शाहजहापुर शामिल है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 7680 वर्ग किलोमीटर है । इसी जिले में उत्तर प्रदेश का सबसे प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क स्तिथ है। आइए जानते है और भी उन सभी जिलों के बारे में जो Top 10 sabse bada jila की लिस्ट में शुमार हैं।

क्रम जिला क्षेत्रफल वर्ग किमी RTO कोड
1लखीमपुर खीरी 7680 UP31
2सोनभद्र 6788UP64
3हरदोई 5947UP30
4सीतापुर 5743UP34
5प्रयागराज 5482UP70
6ललितपुर 5039UP94
7झाँसी 5024UP93
8राय बरेली 4609UP33
9शाहजहांपुर 4575UP27
10जालौन 4565UP92

यूपी का सबसे छोटा जिला – UP ka sabse chhota jila 2023

दोस्तों अगर बात की जाये यूपी के सबसे छोटा जिला जनसँख्या में तो उसमे महोबा का नाम आता है जिसकी कुल जनसँख्या 8 से 9 लाख के बीच है जबकि क्षेत्रफल के मामले में हापुड़ सबसे छोटा जिला है जिसका क्षेत्रफल 660 वर्ग किलोमीटर है।

निष्कर्ष – तो दोस्तों UP ka sabse bada jila से सम्बंधित दी गयी जानकारी कैसी लगी। उम्मीद करते है यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा ऐसे रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए Top 10 jankari से जुड़े रहे। आर्टिकल अपने दोस्तों या ग्रुप में जरूर शेयर करे। धन्यवाद

और भी पढ़े –

यूपी का सबसे बड़ा जिला सम्बंधित FAQ

यूपी में कुल कितने जिले है ?

75

भारत का सबसे बड़ा जिला क्षेत्रफल में कौनसा है ?

कच्छ ( गुजरात )

भारत में कुल कितने जिले है ?

721

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp