भारत का सबसे बड़ा मंदिर कौनसा है 2023 में ( Bharat ka sabse bada mandir )

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और रोचक आर्टिकल में जिसमें हम जानेंगे भारत का सबसे बड़ा मंदिर के बारे में। वैसे दोस्तों मंदिर एक ऐसी जगह है जहां आपको हमेशा भीड़ देखने को मिलेगी और कभी बंद नहीं होती। अक्सर लोग मंदिर दर्शन के लिए या घूमने के लिए जाया करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में हजार मंदिरों में से वह 10 मंदिर कौन सी हैं जो भारत की सबसे बड़ी मंदिर है जहां सिर्फ भारत के ही लोग नहीं बल्कि विश्व से लोग घूमने आते हैं और धार्मिक स्थल के साथ साथ एक अच्छा पर्यटन स्थल भी मानी जाती हैं तो चलिए विस्तार से जानते हैं भारत के उन 10 मंदिरों के बारे में जो भारत में सबसे अधिक प्रसिद्ध है।

भारत की सबसे बड़ी मंदिर कौनसी है देखे Top 10 लिस्ट

10. लिंगराज मंदिर – Lingaraj Temple

यह ऐतिहासिक मंदिर उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में स्थित है। इस मंदिर का निर्माण राजा ययाति केसरी ने 11वी शताब्दी में करवाया था। यह मंदिर ओड़िया शैली या कलिंग शैली में निर्मित है इस मंदिर में रखे कलश की ऊंचाई 40 मीटर है। प्रत्येक वर्ष अप्रैल महीने में यहां रथ यात्रा आयोजित होती है जोकि मंदिर का प्रमुख दार्शनिक का केंद्र बनता है।

9. स्वर्ण मंदिर – Golden temple

यह मंदिर सिक्ख धर्म का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है इसे सिक्ख धर्म के लोग गुरुद्वारा कहते हैं जो पंजाब राज्य के अमृतसर शहर में स्थित है और यह अमृतसर का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल है यहां सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी हर रोज हजारों श्रद्धालु और पर्यटक घूमने आते हैं। इस मंदिर की नीव गुरु रामदास जी ने रखी थी जोकि सिख धर्म के चौथे गुरु थे।

सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव ने इस मंदिर का नक्शा तैयार किया था तथा गुरुद्वारा शिल्प सौंदर्य की अनूठी मिशाल प्रस्तुत करता है। इस गुरुद्वारा को अफगान हमलावरों ने 19वीं शताब्दी में नष्ट कर दिया था फिर इसे दोबारा महाराजा रणजीत सिंह ने बनवाया और सोने की परत से सजाया।

8. सोमनाथ मंदिर – Somnath Temple

यह अत्यंत प्राचीन वह ऐतिहासिक मंदिर है जो गुजरात राज्य में स्थित है यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भारत के 12 ज्योतिर्लिंग वाले मंदिर में से सर्वप्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में इसे ही माना जाता है। इस मंदिर का उल्लेख सबसे प्राचीन वेद ऋग्वेद में है इस मंदिर का निर्माण चंद्रदेव ने किया था लेकिन मुगल शासक औरंगजेब द्वारा इस मंदिर को लूटने और गिराने के बाद इसका पुनर्निर्माण सरदार वल्लभभाई पटेल ने 1951 में करवाया और 1 दिसंबर 1955 को भारत के राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने इस मंदिर को राष्ट्र को सौंप दिया।

7. कशी विश्वनाथ मंदिर – Kashi Vishwanath temple

भारत की सबसे बड़ी मंदिरों में से काशी विश्वनाथ मंदिर सातवें स्थान पर काबिज है। यह मंदिर प्राचीन शहर काशी ( बनारस ) के विश्वनाथ गली में स्थित है। यह मंदिर हिंदुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थल में से एक मानी जाती है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह मंदिर पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर बनी हुई है जो कि 12 ज्योतिर्लिंग वाली मंदिरों में से एक है।

ऐसा माना जाता है कि पवित्र गंगा में स्नान करके मंदिर के दर्शन करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस मंदिर की निर्माता महारानी अहिल्याबाई होल्कर हैं। इस मंदिर को कई बार मुस्लिम शासकों द्वारा तोड़ा गया जिसमें से मुगल शासक औरंगजेब अंतिम मुगल शासक था जिसने इस मंदिर को टूड़वाया था।

6. जगरनाथ मंदिर – Jagannath temple

यह मंदिर हिंदुओं के पवित्र चार धाम स्थल में से एक है जो उड़ीसा राज्य के पुरी शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है तथा वैष्णव समुदाय का प्रमुख स्थल माना जाता है। यह मंदिर प्रत्येक वर्ष निकलने वाली रथ यात्रा उत्सव के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस मंदिर की स्थापना 12 वीं शताब्दी में कलिंग राजा अनंतवर्मन चोडगंग देव ने आरंभ कराया था।

5. मिनाक्षी मंदिर – Meenakshi Temple

यह भारत की एक ऐतिहासिक मंदिर है जो तमिलनाडु राज्य के मदुरई नगर में स्थित है। यह मंदिर हिंदू देवता सुंदरेश्वर अर्थात शिव एवं उनकी भार्या देवी पार्वती जिन्हें मीनाक्षी भी कहा गया है दोनों को यह मंदिर समर्पित है। इस मंदिर की स्थापना 17 वी शताब्दी में हुई थी यह मंदिर आधुनिक विश्व के सात आश्चर्य की सूची में प्रथम स्थान पर काबिज है। इस मंदिर का गर्भगृह लगभग 3500 वर्ष पुराना है और यह मंदिर 45 एकड़ भूमि में बनी हुई है।

4. बृहदेश्वर मंदिर – Brihadeshwar Temple

पूरी तरह ग्रेनाइट से निर्मित यह मंदिर तमिलनाडु राज्य के तंजौर नामक जगह पर स्थित है। यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुशिल्प और केंद्रीय गुंबद से लोगों को अपने तरफ आकर्षित करती है। इस मंदिर को यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल किया गया है इतिहासकार के अनुसार माना जाता है की इस मंदिर का निर्माण 1003 से 1010 के बीच चोल शासक राजराज चोल प्रथम ने करवाया था। मंदिर को विश्व के विशालतम संरचनाओं में गिना जाता है। यह मंदिर 13 मंजिला है और भगवान शिव को समर्पित है।

3. बेलूर मठ – Belur Math

यह मंदिर पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बिल्लूर नामक जगह पर स्थित है। यह मठ रामकृष्ण मिशन का मुख्यालय है इसकी स्थापना 1887 में स्वामी विवेकानंद ने किया था। लगभग 40 एकड़ भूमि पर स्थित मठ में स्वामी रामकृष्ण परमहंस शारदा देवी स्वामी विवेकानंद और स्वामी ब्रह्मानंद की समाधिया स्थित है। यह मठ वर्तमान समय में भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक है। यहां भवनों की वास्तु में हिंदू, ईसाई तथा इस्लामी तत्वों का सम्मिश्रण है जो धर्म की एकता का प्रतीक को दर्शाता है।

2. अक्षरधाम मंदिर – Akshardham Temple

गुलाबी सफेद संगमरमर और बलुआ पत्थरों के मिश्रण से बनाया गया यह मंदिर भारत की दूसरी सबसे बड़ी मंदिरों में गिनी जाती है यह मंदिर लगभग 5 सालों में बनकर तैयार हुई थी जिसे 11 हजार से ज्यादा कारीगरों की मदद से बनाया गया था।

मंदिर में कुल 2870 सीढ़ियां है और एक कुंड भी है जिसमें भारत के महान गणितज्ञ की महानता को दर्शाया गया है। शाम के समय मंदिर के परिसर में फव्वारा सूखा आयोजन किया जाता है जो देखने में काफी भव्य लगता है। यह मंदिर 100 एकड़ भूमि फैला हुआ है मंदिर में प्रवेश फ्री है लेकिन अलग-अलग परिसरों में घूमने के लिए कुछ चार्जेस रखे गए है।

आपने अभी तक इस मंदिर का दर्शन नहीं किया है तो दिल्ली के समीप नोएडा में स्थित इस मंदिर का दर्शन एक बार अवश्य करें।

1 श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर – Shri Ranganathswami Temple

    भारत की सबसे बड़ी मंदिर की लिस्ट में श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर पहले स्थान पर काबिज है। यह मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के तिरुचिरापल्ली शहर में स्थित है। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। यह मंदिर मुख्य रूप से वैष्णो का प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है।

    यह मंदिर द्रविड़ शैली में निर्मित है जो की दुनिया का सबसे बड़ा क्रियाशील मंदिर माना जाता है क्योंकि यह लगभग 6,31,000 वर्ग किलोमीटर यानी 156 एकड़ में फैली हुई है। इतिहासकारों के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण आठवीं से नौवीं शताब्दी के दौरान किया गया था श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर का परिसर 7 संकेंद्रित दिवारी अनुभागो और 21 गोपुरम से बना है।

    भारत की सबसे बड़ी मंदिर की सूची

    रैंक मंदिर स्थान समर्पित
    1श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर तमिल नाडु भगवन विष्णु
    2अक्षरधाम मंदिर नोएडा भगवांन स्वामीनारायण
    3बेलूर मठ बंगाल स्वामी रामकृष्ण परमहंश
    4बृहदेश्वर मंदिर तमिल नाडु भगवान् शिव
    5मिनाक्षी मंदिर मदुरै भगवान् शिव और देवी पार्वती
    6जगरनाथ मंदिर पुरी भगवन विष्णु
    7कशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी भगवान् शिव
    8सोमनाथ मंदिर गुजरात भगवान् शिव
    9स्वर्ण मंदिर अमृतसर हरिमंदिर साहेब
    10लिंगराज मंदिर भुवनेश्वर भगवान् शिव

    निष्कर्ष- तो दोस्तों ऊपर लेख में आपने भारत की सबसे बड़ी 10 मंदिरों के बारे में जाना जोकि सबसे बड़ी भारत की धार्मिक स्थल मानी जाती हैं। आर्टिकल में दी गई जानकारी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं या कोई डाउट हो तो आप कमेंट कर सकते हैं। लेख से कुछ नया सीखने को मिला तो अपने दोस्तों या व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर जरूर करें। धन्यवाद

    और भी पढ़े-

    भारत का सबसे बड़ा मंदिर सम्बंधित FAQ

    विश्व की सबसे बड़ी मंदिर कौनसी है ?

    अंकोरवाट मंदिर

    सबसे ज्यादा चढ़ावा किस मंदिर में आता है ?

    तिरुपति बालाजी

    भारत की सबसे प्रसिद्ध मंदिर कौनसी है ?

    केदारनाथ मंदिर

    किस देश में एक भी मंदिर नहीं है।

    सऊदी अरब

    मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

    Leave a Comment

    YouTube
    YouTube
    Telegram
    WhatsApp