दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है, देखे Top 10 लिस्ट | Duniya ki sabse badi murti

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक बहुत ही शानदार आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ( Duniya ki sabse badi murti ) के बारे में साथ ही Top 10 लिस्ट पर भी गौर करेंगे। वैसे दोस्तो प्रतिमाएं दुनिया की एक अनोखी कला है जो हमे इतिहास से ही देखने को मिलती है । प्राचीन काल के लोगो ने प्रतिमा बनाने में अपना अधिकतर समय दिया है और प्रतिमाएं महत्वपूर्ण घटनाओं और महान व्यक्तियों के निशानी की प्रतीक है।

ऊंची प्रतिमाएं एक आकर्षक का केंद्र होती है और पर्यटन को भी बढ़ावा देती है । क्या आपको पता है दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा कौन सी है ? आपको जानकर ताज्जुब होगा दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति ( प्रतिमा ) भारत में ही है लेकिन कौन सी है और कहां है इसके बारे में जानने के लिए आर्टिकल में बने रहिए और ध्यानपूर्वक पूरा आर्टिकल पढ़े।

दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति कौन सी है | World tallest statue

दोस्तों दुनिया भर में बहुत सी मूर्तियाँ हैं लेकिन अगर बात करे दुनिया की सबसे ऊँची और बड़ी मूर्ति के बारे में तो वह स्टेचू ऑफ यूनिटी ( Statue of Unity ) है जो की भारत देश के गुजरात राज्य में नर्मदा नदी के किनारे बनी है। यह मूर्ति भारत के पहले गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है।

इस मूर्ति की ऊंचाई 182 मीटर अर्थात 597 फ़ीट है और अगर आधार के साथ मापा जाये तो 790 फ़ीट सम्पूर्ण ऊंचाई है। यह मूर्ति भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबसे पसंदीदा परियोजना थी जिसकी लागत 200 मिलियन डॉलर है।

भारत के लौह पुरुष यानि आयरन मैंन के नाम से मशहूर सरदार वल्लभ भाई पटेल की यह प्रतिमा इतनी ऊँची है की स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी को तीन इसके सामने खड़ा करना पड़ेगा एक सामान लाने के लिए। यह मूर्ति विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति होने के साथ साथ भारत की भी सबसे ऊँची प्रतिमा है।

विश्व की 10 सबसे बड़ी व ऊँची मूर्ति – Duniya ki sabse badi murti

10. ग्रेट बुद्धा ऑफ़ थाईलैंड ( Great Buddha of Thailand )

यह मूर्ति थाइलैंड देश की सबसे ऊंची है जिसकी ऊंचाई 92 मीटर है जो की फीट में 302 फीट ऊंची होगी। इस प्रतिमा का निर्माण कार्य 1990 में शुरू हुआ था जो की 2008 में पूरा हुआ। यह मूर्ति भगवान बुद्ध को समर्पित है जो की सीमेंट से बनी है और इसे गोल्डन पेंट से कवर किया गया है।

9. स्टेचू ऑफ लिबर्टी ( Statue of Liberty )

यह मूर्ति अमेरिका देश के न्यू यॉर्क शहर में बनी है जिसकी ऊंचाई 46 मीटर ( 151 फीट ) है लेकिन अगर मूर्ति की संपूर्ण ऊंचाई आधार के साथ नापा जाए तो 93 मीटर यानी 305 फीट है। यह मूर्ति अमेरिका और फ्रांस के बीच दोस्ती की निशानी के तौर पर है जिसे सर्वप्रथम फ्रांस ने अमेरिका को 1886 में गिफ्ट किया था।

8. पीटर द ग्रेट ( Peter The Great )

यह स्टेच्यू रूस देश के मास्को शहर में मास्कोवा नदी के किनारे बनी है जिसकी ऊंचाई 98 मीटर यानी 322 फीट है। यह प्रतिमा रूस के शासक पीटर द ग्रेट की याद में बनवाया गया है। पीटर प्रथम जो रूस देश पर 43 वर्ष तक राज किए थे। इस मूर्ति को बनाने में 600 टन स्टेनलेस स्टील और कांस्य का उपयोग किया गया था। इस मूर्ति का वजन 100 टन है जिसका उद्घाटन 1997 में किया गया था।

7. सेडाई डायिकानॉन (Sendai Daikannon )

यह एक 100 मीटर ऊंची प्रतिमा है जो की जापान देश के सेंदाई नामक जगह पर स्थित है। यह प्रतिमा जापानी बुद्धिस्ट बोधिसत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इस मूर्ति के शीर्ष तक पहुंचने के लिए आपको लिफ्ट का सहारा लेना होगा और ऊपर से आप पूरे शहर की खूबसूरती देख सकते हैं। इस मूर्ति का निर्माण कार्य 1991 में शुरू हुआ था।

6. सम्राट यान और हुआंग ( Emperors Yan and Huang )

यह मूर्ति चीन देश के हेनान प्रांत में येलो नदी के किनारे स्थित है। यह प्रतिमा चीन के शासक यान और हुआंग को समर्पित है जो की 1987 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस मूर्ति की ऊंचाई 106 मीटर यानी 345 फीट है । इस मूर्ति को बनाने में चीनी सरकार ने 22.5 मिलियन डॉलर खर्च किया था।

5. गुयान यिन ऑफ द साउथ सी ऑफ सान्या

यह मूर्ति चीन देश के हैनान प्रांत में बनी है जिसकी ऊंचाई 108 मीटर यानी 354 फीट है। इस मूर्ति के तीन अलग अलग चेहरे है जिसमे पहला चेहरा भूमि की तरफ देखता है और अन्य दो चेहरे समुंद्र की तरफ इंगित करते हैं। इस विशाल प्रतिमा को पूरा बनने में लगभग छः वर्ष लग गए थे।

4. उशिकू दिबुत्सु ( Ushiku Daibutsu )

यह मूर्ति जापान देश के उशिकु शहर में स्तिथ है जिसकी ऊंचाई 110 मीटर ( 394 फीट ) है । इस मूर्ति का आधार 10 मीटर ऊंचा है। यह पूरी प्रतिमा कांस्य धातु से बनी हुई है । इस मूर्ति के भीतर चार अलग अलग लेवल है जिसपर आप लिफ्ट की मदद से पहुंच सकते है।

3. लेक्यून सेक्या ( Laykyun sekkya )

यह मूर्ति म्यांमार देश में है जो की भगवान बुद्ध को समर्पित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 116 मीटर है जिसे बनाने लगभग 12 साल लगे। इस मूर्ति का निर्माण कार्य 1996 में शुरू हुआ था जो की 2008 में जाकर पूरा हुआ। यह मूर्ति 13.5 मीटर ऊंचा सिंहासन पर खड़ी है ।

यह प्रतिमा म्यांमार देश में लोगो के आकर्षक का केंद्र बना रहता है। आगंतुकों के शीर्ष पर पहुंचने के लिए मूर्ति के अंदर लिफ्ट लगाई गई है। अगर आप म्यांमार जाए तो इस दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति को जरूर देखे।

2. स्प्रिंग टेंपल ( Spring Temple )

यह मूर्ति दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति और भगवान बुद्ध की सबसे ऊंची मूर्ति में से एक है जो चीन के हेनान प्रांत में स्तिथ है। इस मूर्ति की ऊंचाई 153 मीटर यानी 502 फीट ऊंची है। इस मूर्ति का निर्माण कार्य वर्ष 1997 में शुरू किया गया था जो 2008 में पूरा हुआ था। यह बुद्ध की प्रतिमा 20 मीटर ऊंची कमल के सिंहासन पर पर बनाई गई है। इस मूर्ति की कुल लागत 55 मिलियन डॉलर है।

1. स्टेचू ऑफ यूनिटी ( Statue of Unity

sabse badi murti

दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति यही है जिसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी ऊपर दी गयी है। यह प्रतिमा विश्व में सबसे ऊँची मूर्ति के लिस्ट में प्रतहम स्थान पर है।

    दुनिया की सबसे ऊँची मूर्ति सम्बंधित FAQ

    दुनिया की सबसे ऊँची शिव प्रतिमा कहा है ?

    दुनिया की सबसे ऊँची भगवान शिव की मूर्ति राजस्थान के राजसमंद में है।

    भारत में सबसे पुरानी मूर्ति किसकी है ?

    इसका कोई सटीक जवाब तो नहीं लेकिन इतिहास के अनुसार भारत माता की मूर्ति को सबसे पुरानी मूर्ति मन जाता है।

    भारत में सबसे ज्यादा मूर्ति किसकी है ?

    भारत में सबसे ज्यादा मूर्ति डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की है।

    और भी पढ़े ( Read more ) –

    निष्कर्ष – तो दोस्तों इस लेख में आपको दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति ( Duniya ki sabse badi murti ) के बारे में बताया गया है साथ ही Top 10 की सूची भी दी गयी है जिससे आपको कोई confusion न रहे। उम्मीद करते है आपके सवालो के जवाब आपको भली भांति मिल गया होगा। लेख पसंद आया हो तो शेयर कारण आना भूले। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

    मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

    Leave a Comment

    YouTube
    YouTube
    Telegram
    WhatsApp