भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह कौनसा है 2023 में ( Bharat ka sabse bada bandargah )

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए महत्वपूर्ण आर्टिकल में जिसमें हम जानेंगे भारत के 10 सबसे बड़े बंदरगाह ( Bharat ka sabse bada bandargah ) के बारे में। वैसे तो दोस्तों दुनिया का 80% व्यापार समुद्र मार्ग से ही होता है जिसके लिए सभी देश बंदरगाह बना रखे हैं।

भारत में भी कुल 13 प्रमुख बंदरगाह और 204 छोटे बंदरगाह मौजूद है लेकिन इनमें से सबसे बड़ा और व्यस्त बंदरगाह कौन सा है जहां से सबसे अधिक सामान एक्सपोर्ट और इंपोर्ट होता है। इसके बारे में इस आर्टिकल में हम जानेंगे तो चलिए जानते हैं भारत के सबसे बड़े बंदरगाह के बारे में।

भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह – Bharat ka sabse bada natural port

भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह मुंबई पोर्ट है जोकि कोंकण तट पर बना हुआ है। इस बंदरगाह की स्थापना 1873 में हुई थी। यह बंदरगाह 400 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है तथा आकार और शिपिंग यातायात के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह बंदरगाह कच्चे पेट्रोलियम तेल के साथ-साथ कदल रसायनों आदि आदि यातायात और निर्यात को संभालता है।

भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित बंदरगाह – Man made port of India

भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित आर्टिफिशियल पोर्ट जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह है जोकि मुंबई में बना हुआ है। इस बंदरगाह को मुंबई पोर्ट से लोड कम करने के लिए बनाया गया है। इस पोर्ट को नावा शेवा पोर्ट भी कहते है जो की पड़ोस में बसे दो गांव के नाम पर रखा गया है। यह पोर्ट 200 समुंद्री पोर्ट से जुड़ा हुआ है और सबसे अधिक कार्गो कंटेनर हैंडल करने में पहले स्थान पर है।

भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बंदरगाह – Sabse bada private bandargah

भारत का सबसे बड़ा प्राइवेट बंदरगाह मुंद्रा पोर्ट है जो की गुजरात में है। इसे Adani port & special economy zone limited द्वारा संचालित किया जाता है। यह पूरे देश से लोड और अनलोड होने वाले सामानों में से 24% अकेले हैंडल करता है। यह भारत का सबसे बड़ा व्यस्त बंदरगाह ( busiest port ) भी कह सकते है साथ ही यह सबसे बड़ा coal import termninal के रूप में भी जाना जाता है।

Bharat ka sabse bada bandargah list

रैंक बंदरगाह स्थान
1मुंबई पोर्ट महाराष्ट्र
2जवाहर लाल नेहरू पोर्ट महाराष्ट्र
3मुंद्रा पोर्ट गुजरात
4कांडला पोर्ट गुजरात
5चेन्नई पोर्ट तमिलनाडु
6कोचीन पोर्ट केरल
7मंगलोर पोर्ट कर्नाटक
8पारादीप पोर्ट ओडिशा
9विशाखापट्नम पोर्ट आंध्र प्रदेश
10कोलकाता पोर्ट पश्चिम बंगाल

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने भारत के सबसे बड़े बंदरगाह ( Bharat ka sabse bada bandargah ) के बारे में जाना साथ ही सूची भी देखी जिसमे 10 बड़े बंदरगाह का नाम दर्ज किया गया है। उम्मीद करते है जिस सवाल के जवाब के लिए आप आर्टिकल पर आये होंगे उसका जवाब आपको पसंद आया होगा कुछ न समझ आया हो या कमी हो तो कमेंट करके बता सकते हैं। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

और भी पढ़े –

Bharat ka sabse bada bandargah related FAQ

भारत का सबसे प्राचीन पोर्ट कौनसा है ?

लोथल बंदरगाह

भारत का सबसे गहरा बंदरगाह कौनसा है ?

विशाखापट्नम बंदरगाह

दुनिया का सबसे बड़ा बंदरगाह कौनसा है ?

चीन का शंघाई बंदरगाह

किस राज्य में सबसे अधिक बंदरगाह है ?

महाराष्ट्र

भारत का सबसे छोटा बंदरगाह कौनसा है ?

पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp