नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 biggest record of RCB in hindi में जैसा की दोस्तों आपको पता है आईपीएल क्रिकेट का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट है जो हर साल आयोजित किया जाता है और दर्शक जमकर इसका लुत्फ उठाते हैं। आईपीएल में सभी टीम बढ़-चढ़कर प्रदर्शन करते हैं और फाइनल तक का सफर तय करते है। हर साल सभी टीम नए- नए रिकॉर्ड बनाते हैं जिसमे RCB टीम के रिकॉर्ड सबसे ज्यादा हैं। कागज़ पर देखे तो सबसे मजबूत टीम RCB दिखती है लेकिन अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नही कर सकी है। इस आर्टिकल में हम Top 10 biggest record of RCB जानेंगे जिन्हें तोड़ना आसान नही होगा किसी टीम के लिए।
List of biggest record of RCB | आरसीबी के सभी बड़े रिकॉर्ड जाने
10. Highest team score
सबसे उच्चतम टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड RCB के पास है। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ़ RCB की टीम ने 263/5 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था जिसमे क्रिस गेल के 175 रन शामिल थे। यह अबतक के आईपीएल इतिहास का सबसे उच्चतम स्कोर है जिसको तोड़ना नामुमकिन से लगता है। दूसरा उच्चतम टीम स्कोर भी RCB के ही नाम है 248/3 जिसे RCB ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया था।
9. Lowest team score
आईपीएल इतिहास में अबतक सभी से टीमो ने विरोधी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा का टारगेट स्कोर बोर्ड पर खड़ा किया है लेकिन सबसे कम स्कोर टीम स्कोर की बात करे तो RCB का नाम सबसे ऊपर है। RCB की टीम ने 2017 में KKR के खिलाफ खेलते हुए मैच के दूसरी पारी में 10वे ओवर मात्र 49 रन पर ही आल आउट हो गयी थी जबकि KKR की टीम ने पहले खेलते हुए 131 रन का लक्ष्य ही रखा था।
8. Most run in a season
2016 में विराट कोहली ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाया था जो अबतक किसी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बनाया गया रन है। यह रिकॉर्ड विराट कोहली ने आईपीएल के 16 मैच खेलकर 81 की औसत से रन बनाया था जिसमे 7 अर्धशतक और 4 शतक शामिल थे। विराट कोहली के बाद डेविड वार्नर है जो एक आईपीएल सीजन 848 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं।
7. Fastest Century
आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है । यह कारनामा गेल ने 2013 में RCB से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपनी 175 रन की पारी में मात्र 30 गेंदों में 100 रन बनाया था। क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।
6. Most sixes
2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ अपनी 175 रन वाली पारी में 17 छक्के जड़कर क्रिस गेल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस पारी में क्रिस गेल ने छक्कों से ही शतक पूरा कर दिया था। इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड ब्रेंडम मैकुलम के पास था जिन्होंने एक एक पारी में 13 छक्के लगाए थे। एक पारी के अलावा पूरे आईपीएल इतिहास में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के ही पास है जिन्होंने अबतक कुल 326 छक्के लगाकर पहले स्थान पर हैं।
5. Biggest Partnership
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स आरसीबी के टीम के सबसे बड़े खिलाड़ी है ये दोनों टीम की आधी जान है। दोनों जब साथ खेलते हैं तो बॉलर की खैर नही होती। दोनो आरसीबी के लिए बहुत रन बनाए है और कई बार बड़ी साझेदारी भी किये है जिनमे 229 रन की साझेदारी आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी है। यह साझेदारी दोनो ने 2016 में गुजरात लायंस के खिलाफ बनाया था जिसमे विराट कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन और एबी डीविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रन बनाए थे। यह मैच आरसीबी 144 रन के अंतर से जीती थी।
4. Most run in a over
आईपीएल इतिहास में अबतक बहुत रन बने हैं जिसमे हर ओवर में गेंदबाजो की अग्निपरीक्षा होती है लेकिन एक ऐसा भी ओवर डाला गया जिसमें अबतक सबसे ज्यादा रन बना है। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2011 में कोच्चि तुस्कर्स के बॉलर प्रशान्त रामेश्वरन के एक ही ओवर में 37 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस एक ओवर में रामेश्वरन ने 4 छक्का और 3 चौका व एक नो बॉल के साथ कुल 37 रन लुटाए थे।
3. Most century
ये अनोखा रिकॉर्ड विराट कोहली ने 2016 में बनाया था। 2016 का आईपीएल विराट कोहली के लिए बहुत अच्छा रहा जिसमे उन्होंने कई रेकॉर्ड अपने नाम किये जिसमे से यह भी रिकॉर्ड शामिल है। 2016 के आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने चार शतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया इससे पहले किसी भी आईपीएल सीजन में इतने शतक किसी भी बल्लेबाज द्वारा नही बनाया गया था। विराट कोहली ने चारों शतक क्रमश गुजरात लायंस के खिलाफ 100 रन, पुणे सुपरजोइंट्स के खिलाफ 108 रन, फिर से गुजरात लायंस के खिलाफ 109 रन और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 113 रन बनाए थे।
2. Most run in IPL history
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 169 पारियों में 5412 रन बनाए हैं। विराट कोहली से पहले सुरेश रैना का नाम था जिन्होंने 189 पारियों में 5368 रन बनाए है। सुरेश रैना के बाद रोहित शर्मा का नाम आता है जिनके नाम 183 पारियों 4898 रन है।
1. Most individual run
उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर आईपीएल के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड धारक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के पास है। क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास में बहुत से रिकॉर्ड दर्ज है जिसमे से यह एक है। यह रिकॉर्ड गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था जिसमे उन्होंने 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। 175 रन गेल ने मात्र 66 गेंदों में बनाया था जिसमे 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। गेल के इस तूफानी पारी से टीम का स्कोर 263 रन बना था जिसके जवाब में पुणे की पूरी टीम मात्र 133 रन पर ही ढेर हो गयी जो की गेल के द्वारा बनाये गए 175 रन के भी करीब नही पहुँच पायी। क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।
और पढ़े :-
Wow….I love IPL
And bro you told many information about cricket.
Txq