दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है 2023 में ( Top 10 richest cricketer in the world )

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और बेहतरीन आर्टिकल में जिसमे हम दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ( Top 10 richest cricketer in the world ) के बारे में जानेंगे । अभी हाल ही में स्टॉक ग्रो के आंकड़ों के अनुसार भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की कुल संपत्ति 1000 करोड़ से पार हो गई है और इसके साथ ही सबसे अमीर क्रिकेटर के लिस्ट में विराट कोहली किस स्थान पर आ गए हैं आइए जानते हैं।

जैसा की आप सभी को पता होगा क्रिकेट भारत का सबसे पसंदीदा खेल है जिसे हर भारतीय देखता है और ज्यादा लोगो के शामिल होने से क्रिकेट में मोटी रकम भी इकट्ठा होती है जिसे भारतीय खिलाड़ियों पर भी खर्च किया जाता है। आइए आर्टिकल में विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर की पूरी लिस्ट देखते हैं।

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर्स की सूची ( Most richest cricketer in the world )

आज के समय में क्रिकेटर्स के लिए कमाई का सबसे अच्छा स्रोत आईपीएल मिल जाता है जिसमे मैच फीस के साथ साथ पुरस्कार राशि और आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा ब्रांड एंडोर्समेंट करने का भी मौका मिल जाता है जिस वजह से कमाई दुगुनी हो जाती है आईपीएल में।

सोशल मीडिया का जमाना होने की वजह से क्रिकेटर की काफी अच्छी रिच आती है भारी संख्या में fan फॉलोइंग बढ़ जाती है जो आय का अच्छा स्रोत बन जाती है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर में कितने भारतीय खिलाड़ी शामिल है आइए देखते है पूरी लिस्ट।

10. शेन वाटसन

विश्व के सबसे अमीर क्रिकेटर की लिस्ट में दसवें स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर शेन वॉटसन हैं । शेन वॉटसन फिलहाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले चुके है लेकिन कुछ प्रसिद्ध लीग जैसे IPL, CPL, BPL और बिग बैश लीग खेलते हैं। वाटसन ने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 307 मैच खेले है और 10950 रन बनाया है जबकि 281 विकेट भी लिया है। एक समय वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे। मौजूदा समय में शेन वॉटसन की संपति 30 मिलियन डॉलर अर्थात 210 करोड़ रुपए है।

9. युवराज सिंह

सिक्सर किंग के नाम से प्रसिद्ध भारतीय टीम के सबसे सफल ऑलराउंडर युवराज सिंह कमाई के मामले में टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। फैंस के दिलो पर कई साल तक राज करने वाले युवराज सिंह को आईपीएल आईपीएल के कई सीजन में महंगे खिलाडियों में बोली लगाकर लिया गया था।

युवराज अब कई ब्रांड जैसे Puma, LG, रिबॉक, रिवाइटल और पेप्सी जैसे ब्रांड प्रमोट करने का मोटी रकम लेते है। इन्होंने कई स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी पैसा लगाया है। युवराज सिंह की कुल संपत्ति 35 मिलियन डॉलर यानी 245 करोड़ है।

8. विरेंद्र सहवाग

भारत के सबसे निडर और ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय क्रिकेट में अहम योगदान दिया है। विरेंद्र सहवाग अब मैदान पर तो नही दिखते लेकिन आपको ब्रांड प्रमोट करते हुए जरूर नजर आते है। इनका हरियाणा में एक ग्लोबल कॉलेज भी है। इनकी कुल संपत्ति 40 मिलियन डॉलर अर्थात 277 करोड़ रुपए है।

7. जैक कैलिस

जैक कैलिस अफ्रीका टीम के सबसे सफल बल्लेबाज और ऑलराउंडर में से एक हैं। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 519 मैच में 25534 रन और 517 विकेट लिए है। आईपीएल में केकेआर से खेलते हुए जैक कैलिस ने महत्वपूर्ण योगदान दिए है। जैक कैलिस कमाई के मामले में भीं पीछे नहीं है इनकी कुल संपत्ति 48 मिलियन डॉलर यानी 339 करोड़ है।

6. सौरभ गांगुली

भारत के पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली कमाई के मामले में दुनिया के छठवें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। दादा कहे जाने वाले सौरभ गांगुली कई ब्रांड जैसे टाटा, ड्रीम 11 और My 11 circle आदि के ब्रांड एंबेसडर हैं। इनकी कुल नेट वर्थ 50 मिलियन डॉलर यानी 365 करोड़ रुपए है।

5. ब्रायन लारा

टेस्ट के एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा कमाई के मामले में हमारे लिस्ट में शुमार हैं। ब्रायन लारा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 21,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इन्हे वेस्टइंडीज क्रिकेट में इकोनॉमिक तौर पर उद्धार करने के तौर पर जाना जाता है। इन्होंने MRF tyre का काफी लंबे समय तक ऐड किया । इनकी वर्तमान समय में 60 मिलियन डॉलर की संपत्ति है यानी 415 करोड़ रुपए।

4. रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तान और क्रिकेटर्स में से एक रिकी पोंटिंग विज्ञापन दाताओ की पहली पसंद रह चुके है। रिकी पोंटिंग अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 560 मैच खेलकर 27,000 से अधिक रन बनाए हैं। रिकी पोंटिंग कई ब्रांड जैसे वॉल्वोलिन, रेक्सोना, एडिडास आदि के ब्रांड एंबेसडर रह चुके है।

इन्हे ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के द्वारा 1 मिलियन ग्रीन बैंक डॉलर प्राप्त हुए । इन्होंने 9 चैनल के लिए कमेंट्री की है और फिलहाल आईपीएल में दिल्ली टीम के मुख्य कोच है। इनकी कुल संपत्ति 70 मिलियन डॉलर यानी 500 करोड़ है।

3. महेंद्र सिंह धोनी

माही और कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी तीसरे सबसे अमीर भारतीय क्रिकेटर हैं। धोनी भारतीय टीम के सबसे लंबे समय तक कप्तान रहे तो वही उनकी कप्तानी में टीम ने आईसीसी टी- 20 विश्वकप, 2011 वनडे विश्वकप और 2013 चैंपियन ट्रॉफी जीती है।

क्रिकेट के अलावा धोनी ब्रांड प्रमोशन के लिए भी तत्पर रहते है। रिबॉक के ब्रांड एंबेसडर 8 वर्ष तक रहे थे इसके अलावा इन्होंने इंडिगो पेंट्स, भारत मेट्रिमोनी, ओरियो, ड्रीम 11 और टाटा मोटर्स के लिए काम किया है।

धोनी मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आईपीएल में खेलते है और अपनी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 बार खिताब जीता चुके है। धोनी के कुल संपत्ति की बात करे तो 111 मिलियन डॉलर यानी 767 करोड़ रुपए है।

2. विराट कोहली

आधुनिक क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाज विराट कोहली को क्रिकेट किंग, Chase master और रन मशीन के नाम से जाना जाता है। धोनी के बाद विराट कोहली ने भारतीय टीम की कप्तानी 2022 तक की और टेस्ट में सबसे सफल कप्तान बने। विराट कोहली क्रिकेट के अलावा अन्य एक्टिविटी में जैसे बिजनेस, स्टार्टअप और सोशल मीडिया influencer के तौर पर कार्य करते नजर आते है।

विराट कोहली दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एथलीट है क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी के बाद। आईपीएल में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तरफ से खेलते नजर आए है और सबसे अधिक भुगतान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी है। विराट कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट में भीं काफी नजर आते हैं कई प्रसिद्ध ब्रांड जैसे Puma, MRF tyre, आदि के ब्रांड एंबेसडर हैं। विराट कोहली एशिया में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले व्यक्ति है।

विराट अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए 9 करोड़ तक चार्ज करते हैं। अभी हाल ही में stock gro द्वारा विराट कोहली की कुल संपत्ति 1050 करोड़ बताई गई है इस लिहाज से विराट कोहली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर में दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी जाने – विराट कोहली के 10 बड़े बिज़नेस जिनसे करोडो कमाते हैं

1. सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर में पहले स्थान पर काबिज हैं। क्रिकेट की दुनिया में यह बहुत बड़ा नाम है क्रिकेट के अलावा सचिन तेंदुलकर प्रो कबड्डी लीग टीम तमिल थलाईवास के सह मालिक है।

इन्होंने कई बड़ी बड़ी कंपनियों कैनन, एयरटेल और एडिडास आदि कंपनियों के लिए काम किया है। इनके मुंबई में तीन रेस्तरां है। सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 170 मिलियन डॉलर यानी 1090 करोड़ तक है।

रैंक खिलाडी देश कुल संपत्ति
1सचिन तेंदुलकर भारत 1090 करोड़ रूपये
2विराट कोहली भारत 1050 करोड़
3ऍम एस धोनी भारत 767 करोड़
4रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 500 करोड़
5ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 415 करोड़
6सौरव गांगुली भारत 365 करोड़
7जैक कैलिस अफ्रीका 339 करोड़
8वीरेंदर सहवाग भारत 277 करोड़
9युवराज सिंह भारत 245 करोड़
10शेन वाटसन ऑस्ट्रेलिया 210 करोड़

निष्कर्ष :- तो दोस्तो यह थी वर्तमान 2023 में दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर ( Top 10 richest cricketer in the world ) की लिस्ट जिनके बारे में अपने पढ़ा और जाना। फिर मिलेंगे एक और बेहतरीन आर्टिकल में। इस लेख से आपको कुछ जानकारी मिली तो अपने दोस्तो में जरूर शेयर करे।

और भी पढ़े –

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर सम्बंधित FAQ

विराट कोहली की net worth कितनी है ?

1050 करोड़ रूपये

क्रिकेट का राजा किसे कहते हैं ?

विराट कोहली

भारत का सबसे अमीर क्रिकेटर कौन है ?

सचिन तेंदुलकर

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp