नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका 10jankari.com पर जहां हम एक और रोचक आर्टिकल पढ़ेंगे और जानेंगे Duniya ka sabse mahanga phone आखिर कौनसा है जिसकी कीमत करोड़ों में है। दोस्तो आज के समय में मोबाइल फोन हर किसी की जरूरत बन गई है । मार्केट में हर बजट के फोन देखने को मिलते है ज्यादातर चीन के मोबाइल बाजारों में देखे जाते है जो सबसे कम दाम में मिल जाते है लेकिन अगर बात करे सबसे महंगा फोन की तो अधिकतर लोगो के दिमाग में एप्पल द्वारा बनाए गए आईफोन का जवाब आता है।
तो क्या सबसे महंगा फोन एप्पल कंपनी का ही आता है इस confusion को हम इस आर्टिकल में दूर करेंगे क्योंकि एप्पल के अलावा भीं कई कंपनियां है जो सस्ते फोन के साथ साथ सबसे महंगा फोन भी बनाती है। आइए जानते है इस आर्टिकल में Sabse mahanga phone kaun sa hai इसके बारे में।
दुनिया का सबसे महंगा मोबाइल की सूची – Duniya ka sabse mahanga phone
10. Vertu Signature Cobra

यह दुनिया का दसवां सबसे महंगा फोन है जिसकी कीमत $310,000 है जो की भारतीय रुपए करीब 2.25 करोड़ रुपए। इस फोन को 2006 में लॉन्च किया गया था । यह एक सिंपल कीपैड की तरह ही दिखने वाला फोन है इसके नाम में कोबरा इसलिए लगा हुआ है क्योंकि इसके दोनो तरफ कोबरा बना हुआ रहता है।
9. Goldvish Revolution Mobile phone

इस फोन की बाजार में कीमत 488,150 डॉलर है जिसे भारतीय रुपया में देखे तो 3.61 करोड़ रुपए होगा। ये दिखने में एकदम सिंपल है जिसमे एक ही sim लगती है। इसका फीचर ऐसा है की यह कैमरे में मुस्कान को डिटेक्ट कर लेता है।
8. Gresso Luxor Las Vegas Jackpot

यह ग्रेसो ब्रांड का फोन है जिसकी कीमत भारतीय रुपए में 7 करोड़ 50 लाख तक है। आप सोच रहे होंगे ऐसा क्या है इसमें जिसकी कीमत इतना ज्यादा है ? तो आपको बता दे इसमें काले हीरे जड़े हुए है इसके साथ ही 12 mm पतला 180 ग्राम सोना से इसका फ्रेम बना हुआ है । इसमें अफ्रीका की 200 साल पुरानी एक अद्भुत लकड़ी का भी इस्तेमाल किया गया है।
7. Goldvish Le Million

यह दुनियां का सातवां सबसे महंगा फोन है जिसकी कीमत भारतीय रुपए में 7.5 करोड़ है । इसे 2006 में Goldvish S.A. एक लक्जरी कंपनी द्वारा लॉन्च किया गया था । इस फोन का सबसे विशिष्ट और महंगा होने की वजह से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज है।
6. Diamond crypto smartphone

इस फोन को 2006 में स्वीडिश कंपनी गोल्डविश ने बनाया था जिसकी कीमत भारतीय रुपए में 9.4 करोड़ है। इस फोन का डिजाइन मशहूर डिजाइनर पीटर एलो इस्सो ने किया था। इस फोन में विरले नीले हीरे लगाए गए हैं।
5. iPhone 3G kings Button

दुनिया का सबसे महंगा फोन की लिस्ट में यह फोन पांचवे स्थान पर आता है जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपए है। इस फोन में कैरेट के सफेद, पीले और गुलाबी हीरे जड़े हुए है जिनकी संख्या 138 है। इस फोन के स्टार्ट और menu button सिंगल कट हीरे का बना हुआ है।
4. Gold striker iPhone 3GS supreme

इस फोन की डिजाइन स्टुअर्ट ह्यूग के द्वारा किया गया है जिसकी कीमत लगभग 23 करोड़ रुपए है। इस फोन की खास बात यह है कि इस फोन में 270 ग्राम 22 कैरेट सोने का प्रयोग किया गया है साथ ही 200 हीरे जड़े हुए हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं ।
3. iPhone 4 diamond Rose

इस फोन को Stuart Hughes ने डिजाइन किया है जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपए है । इस फोन में नॉर्मल फोन की तरह ही 4GB RAM और 32 GB रोम है। इस फोन में पीछे एप्पल के लोगो को 53 हीरे से बनाया गया है । इसे 2010 में लॉन्च किया गया था। इस पूरे फोन में करीब 500 हीरे लगे हुए हैं ।
2. iPhone 4S Elite Gold

इस फोन को भी Stuart Hughes ने डिजाइन किया है जिसकी कीमत 9.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 64 करोड़ रुपए। एप्पल द्वारा तैयार किए गए इस फोन के बॉडी को 24 कैरेट सोने से बनाया गया है साथ ही इसके बॉर्डर को 500 हीरो से सजाया गया है। इसमें प्लेटिनम और दायनासौर के हड्डियों का भी इस्तेमाल किया गया है जो इसे की खूबसूरती को बढ़ाती है।
1.Falcon supernova iphone 6

दुनिया का सबसे महंगा फोन Falcon supernova iphone 6 हैं जिसे एप्पल ने बनाया है तथा इसकी डिजाइनिंग फैलकान ने किया है। इस फोन की कीमत सबसे ज्यादा करीब 48 मिलियन डॉलर है यानी 360 करोड़ रुपए । यह फोन 24 कैरेट सोना से बना है जिसके चारों तरफ प्लेटिनम कवर किया गया है। इस फोन को 2014 में लॉन्च किया गया था और खास बात यह है कि इस फोन का सिर्फ एक ही मॉडल तैयार किया गया है। इस फोन को फिलहाल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी इस्तेमाल करती है।
सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन – Duniya ka sabse mahanga phone list
क्रम | मोबाइल | ब्रांड | कीमत |
1 | Falcon supernova iphone 6 | Apple | 360 करोड़ |
2 | iPhone 4S Elite Gold | Apple | 64 करोड़ |
3 | iPhone 4 diamond Rose | Apple | 50 करोड़ |
4 | Gold striker iPhone 3GS supreme | Apple | 23 करोड़ |
5 | iPhone 3G kings Button | Apple | 18 करोड़ |
6 | Diamond crypto smartphone | Apple | 9.4 करोड़ |
7 | Goldvish Le Million | Apple | 7.5 करोड़ |
8 | Gresso Luxor Las Vegas Jackpot | Apple | 7 करोड़ |
9 | Goldvish Revolution Mobile phone | Apple | 3.4 करोड़ |
10 | Vertu Signature Cobra | Apple | 2.5 करोड़ |
सबसे महंगा मोबाइल फोन :- निष्कर्ष
तो दोस्तो अब आप जान गए होने duniya ka sabse mahanga phone कौनसा है इसके बारे में। इस आर्टिकल में फोन उसकी खासियत और कीमत सब कुछ बताया गया है जिससे आपके मन में कोई confusion ना रहे लेकिन अगर फिर भी कोई doubt हो तो आप कॉमेंट में पूछ सकते हैं। उम्मीद करते है यह लेख आपके लिए ज्ञानवर्धक साबित होगा । जानकारी अपने दोस्तो तक भी शेयर जरूर करे।
Image credit – The viral today
और भी पढ़े –
- भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है
- सबसे ज्यादा बिकने वाली चाइनीज मोबाइल फ़ोन
- गूगल के 10 सबसे अच्छे प्रोडक्ट कौन हैं
सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन सम्बंधित FAQ
दुनिया का सबसे महंगा फ़ोन कौनसा है ?
Falcon supernova iphone 6
सबसे महंगा मोबाइल फ़ोन किसके पास है ?
भारत के सबसे आमिर व्यक्ति मुकेश अम्बानी के पत्नी नीता अम्बानी के पास है।
दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड कौनसा है ?
Apple
भारत में सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड कौन सा है ?
samsung