आईपीएल के 10 बड़े रिकॉर्ड जिन्हे तोडना नामुमकिन है | Top 10 IPL records list in hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 IPL records list in hindi में जैसा की दोस्तों आप लोग इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) के बारे में भली-भाँति जानते होंगे और इसका खूब लुत्फ भी उठाए होंगें लेकिन आप लोगो को क्या पता है हर साल आईपीएल में इतने रिकॉर्ड बनते है जो अपने आप मे ही एक रिकॉर्ड होता है।

हर साल आईपीएल होता है जिसमे बहुत सारे पुराने रिकॉर्ड टूटते हैं और नए रिकॉर्ड बनते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 10 बड़े IPL records से रुबरु कराएंगे जो शायद ही आने वाले समय में टूट पाए। All time IPL records में बात करे सर्वाधिक रिकॉर्ड की तो रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ( RCB ) टीम के नाम दर्ज है जिसका उल्लेख मैंने एक आर्टिकल में किया है। फिलहाल चलिए जानते हैं इन Top 10 IPL records के बारे में…….

Table of Contents

Top 10 IPL all time records in hindi

10. IPL century record in a season ( सर्वाधिक शतक )

ये अनोखा रिकॉर्ड विराट कोहली ने 2016 में बनाया था। 2016 का आईपीएल विराट कोहली के लिए बहुत अच्छा रहा जिसमे उन्होंने कई रेकॉर्ड अपने नाम किये जिसमे से यह भी रिकॉर्ड शामिल था। 2016 के आईपीएल सीजन में विराट कोहली ने चार शतक बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया इससे पहले किसी भी आईपीएल सीजन में इतने शतक किसी भी बल्लेबाज द्वारा नही बनाया गया था।

विराट कोहली ने चारों शतक क्रमश गुजरात लायंस के खिलाफ 100 रन, पुणे सुपरजोइंट्स के खिलाफ 108 रन, फिर से गुजरात लायंस के खिलाफ 109 रन और किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 113 रन बनाए थे। अगर बात करे Most century in IPL तो इसमे भी विराट कोहली का ही नाम शुमार है।

9. Most run in a IPL season ( सर्वाधिक रन )

बात करे Highest score in IPL तो 2016 में ही विराट कोहली ने एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाया था जो अब तक किसी आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा बनाया गया रन है। यह रिकॉर्ड विराट कोहली ने आईपीएल के 16 मैच खेलकर 81 की औसत से रन बनाया था जिसमे 7 अर्धशतक और 4 शतक शामिल थे।

विराट कोहली के बाद डेविड वार्नर है जो आईपीएल सीजन 848 रन बनाकर दूसरे स्थान पर हैं। अगर आईपीएल में बने सभी रिकॉर्ड पर नज़र डाली जाये तो Virat Kohli IPL record की लिस्ट में सबसे आगे हैं सर्वाधिक कीर्तिमान विराट कोहली ने ही आईपीएल में रचा है।

विराट कोहली के नाम दर्ज हैं ये 10 बड़े रिकार्ड्स 

8. IPL runs record in a over ( एक ओवर में सर्वाधिक रन )

आईपीएल इतिहास में अब तक बहुत रन बने हैं जिसमे हर ओवर में गेंदबाजो की अग्निपरीक्षा होती है लेकिन एक ऐसा भी ओवर डाला गया जिसमें अबतक सबसे ज्यादा रन बना है। एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने बनाने का रिकार्ड भी क्रिस गेल के ही नाम है जिन्होंने 2011 में कोच्चि तुस्कर्स के बॉलर प्रशान्त रामेश्वरन के एक ही ओवर में 37 रन बनाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस एक ओवर में रामेश्वरन ने 4 छक्का और 3 चौका व एक नो बॉल के साथ कुल 37 रन लुटाए थे।

7. IPL Fastest fifty records ( सबसे तेज़ अर्धशतक )

यह रिकॉर्ड K.L. Rahul के नाम दर्ज है जिन्होने 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मात्र 14 गेंदों में 50 रन बनाकर यह अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इससे पहले सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था जिन्होंने 2007 में T-20 विश्वकप के दौरान मात्र 12 गेंदों में 50 रन बनाया था।

6. IPL Fastest Century record ( सबसे तेज़ शतक )

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज़ शतक का रिकॉर्ड भी क्रिस गेल के ही नाम है । यह कारनामा गेल ने 2013 में RCB से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपनी 175 रन की पारी में मात्र 30 गेंदों में 100 रन बनाया था। क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।

5. IPL six record in an innng ( एक पारी में सर्वाधिक छक्के )

2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ अपनी 175 रन वाली पारी में 17 छक्के जड़कर क्रिस गेल ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस पारी में क्रिस गेल ने छक्कों से ही शतक पूरा कर दिया था। इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रेकॉर्ड ब्रेंडम मैकुलम के पास था जिन्होंने एक एक पारी में 13 छक्के लगाए थे।

4. IPL wicket record in debut ( डेब्यू मैच में सर्वाधिक विकेट )

यह रिकॉर्ड west indies के बॉलर अल्ज़ारी जोसेफ़ के नाम है जिन्होंने यह अनोखा रिकॉर्ड अपने डेब्यू मैच में ही बनाया था। मुम्बई इंडियंस से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 3.4 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट लिया जिसमे एक ओवर मेडन भी डाला था। आने वाले समय मे यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए नामुमकिन जैसा है।

3. IPL Lowest team score records ( सबसे कम टीम स्कोर )

आईपीएल इतिहास में अबतक सभी से टीमो ने विरोधी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा स्कोर बोर्ड पर खड़ा किया है लेकिन सबसे कम टीम स्कोर की बात करे तो RCB का नाम सबसे ऊपर है। RCB की टीम ने 2017 में KKR के खिलाफ खेलते हुए मैच के दूसरी पारी में 10 ओवर में मात्र 49 रन पर ही आल आउट हो गयी थी जबकि KKR की टीम ने पहले खेलते हुए 131 रन का लक्ष्य रखा था।

RCB टीम के 10 बड़े आईपीएल रिकॉर्ड कौन से हैं 

2. IPL Highest team score records ( सर्वाधिक टीम स्कोर )

जैसे RCB( Royal Challengers Banglore ) टीम के पास सबसे कम टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है वैसे ही सबसे उच्चतम टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी IPL team RCB के ही पास है। 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ़ RCB की टीम ने 263/5 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था जिसमे क्रिस गेल के 175 रन शामिल थे।

यह अबतक के आईपीएल इतिहास का सबसे उच्चतम स्कोर है जिसको तोड़ना नामुमकिन से लगता है। दूसरा उच्चतम टीम स्कोर भी RCB के ही नाम है 248/3 जिसे RCB ने 2016 में गुजरात लायंस  के खिलाफ बनाया था।

1. IPL Highest score record ( सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर )

बात करे Highest score by player in IPL history अर्थात उच्चतम व्यक्तिगत स्कोर आईपीएल के सबसे ज्यादा रिकॉर्ड धारक  वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के पास है। क्रिस गेल के नाम आईपीएल इतिहास में बहुत से रिकॉर्ड दर्ज है जिसमे से यह एक है। यह रिकॉर्ड गेल ने 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ खेलते हुए बनाया था जिसमे उन्होंने 175 रन की नाबाद पारी खेली थी।

175 रन गेल ने मात्र 66 गेंदों में बनाया था जिसमे 17 छक्के और 13 चौके शामिल थे। गेल के इस तूफानी पारी से टीम का स्कोर 263 रन बना था जिसके जवाब में पुणे की पूरी टीम मात्र 133 रन पर ही ढेर हो गयी जो की गेल के द्वारा बनाये गए 175 रन के भी करीब नही पहुँच पायी। क्रिस गेल का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पाए।

निष्कर्ष :- तो दोस्तों यही है ऐसे Top 10 IPL records जिन्हे तोडना नामुमकिन सा लगता है हालाँकि रिकार्ड्स बनते ही है तोड़ने के लिए अभी तक जितने भी IPL match खेले गए हैं सभी में कोई न कोई छोटे से बड़े रिकॉर्ड जरूर बन जाते हैं। आपको इसमें से कौनसा रिकॉर्ड लगता है की नहीं टूट पायेगा कमेंट करके बताये और लेख अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करे।

और भी पढ़े ( Read More ) –

Top 10 IPL records सम्बंधित FAQ

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किसके नाम दर्ज है ?

विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच जितने का रिकॉर्ड किस टीम के पास है ?

मुंबई इंडियंस

आईपीएल इतिहास में सबसे लम्बा छक्का किसने मारा है ?

अल्बी मोर्केल ( 125 मीटर )

आईपीएल में किसने सबसे ज्यादा शतक मारा है ?

विराट कोहली

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp