Top 10 most earning movies in hollywood / हॉलीवुड की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मे

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 most earning movies in hollywood में दोस्तों जैसा की आपको पता है फिल्मे समाज की आइना होती है हम किसी देश की फिल्मे देखकर उस देश की छवि जान सकते हैं। IMDB के अनुसार हर साल पूरे विश्व में लगभग 2500 फिल्मे बनती हैं जिसमें से कुछ हिट होती है तो कुछ फ्लॉप और कुछ ऐसी भी होती हैं जो blockbuster साबित होती है। अच्छी कमाई कर नए रिकॉर्ड बनाती हैं। फिल्मे आप सभी देखते हैं लेकिन कौन कितना कमाई की है, Box office collection के बारे में बहुत कम ही लोगो को पता रहता है। इस आर्टिकल मे हम फिल्मों के box office collection के अनुसार Top 10 most earning movies के बारे में बताएंगे।

List of most earning movies / Big budget movies world wide collection

10. Frozen 2

यह 2013 में आई मूवी Frozen का सीक्वल है जो 2019 में रिलीज की गई थी। यह 3D एनीमशन फ़िल्म है जिसे Walt Disney ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का बजट 150 मिलियन डॉलर है लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म 1.4 बिलियन डॉलर की कमाई की है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में क्रिस्टोफ़र और ऐना है। इस फिल्म की हिंदी dubbing में अभिनेत्री Priyanka Chopra और Pariniti chopra ने आवाज दी है।

9. Fast & Furious 7

 
इस फिल्म के star cast में Dwane Johnson, Vin Diesel और paul walker है। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी जिसके निर्देशक James Wen हैं। इस फिल्म का बजट 190 मिलियन डॉलर है लेकिन जबरदस्त कमाई के साथ इस फिल्म ने कुल 1.5 बिलियन डॉलर बटोरे। इस फिल्म का पहला भाग Fast & Furious 2009 में रिलीज हुई थी।

8. The Avenger

 
Joss Weden द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में Captain America, Hulk, Thar और Iron man मिलकर पूरी दुनिया को बचाते हैं। इस फिल्म को 220 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म ने कुल 1.6 बिलियन डॉलर की कमाई की थी।

7. The Lion King

 
2019 में रिलीज हुई यह फिल्म Jon Favraeu के द्वारा निर्देशित की गई थी। 3D एनिमेटेड इस फिल्म को बच्चो ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में मुखासा और सिम्बा का किरदार लोगो को काफी पसंद आया था। इस फिल्म के हिंदी dubbing में shahrukh khan ने अपनी आवाज दी है। 260 मिलियन के बजट में बनी यह फिल्म 1.7 बिलियन डॉलर का कारोबार की थी।

6. Jurasic World

 
इस फिल्म में विदेशी कलाकार के साथ भारत के प्रसिद्ध एक्टर Irfan Khan ने भी अभिनय किया था जो अब हमारे बीच नहीं रहे। 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म उस समय सबसे महंगी फिल्म साबित हुई थी। 190 बिलियन डॉलर की बजट में बनी यह फिल्म 1.6 बिलियन डालर का कारोबार की थी।
यह भी पढ़े:-  2022 की 10 बड़ी फिल्मे 

5. Avenger infinity war

 
हमारे Top 10 most earning movies के लिस्ट में पांचवे स्थान पर यह फिल्म है जो 2018 में रिलीज हुई थी।
यह Marvel studio द्वारा बनाई एक बेहतरीन फिल्म है जिसमें Thanos के नेगेटिव किरदार को लोगो ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म का बजट 316 मिलियन डॉलर है जबकि कमाई के मामले में यह फिल्म 2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार की है।

4. Star Wars: The force awaken

 
2015 में रिलीज हुई यह एक अमेरिकन epic space फिल्म है जो कमाई के मामले में लोगो का नजरिया बदल के रख दी। इस फिल्म को J.J Abraham द्वारा निर्देशित किया गया है जिसका बजट 306 मिलियन डॉलर था। इस फिल्म ने कुल 2.086 बिलियन डॉलर का कारोबार की थी। IMDB ने इस फिल्म को 7.8 की रेटिंग दी है।

3. Titanic

 
रोमांस ड्रामा से भरपूर सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। James Cameron के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में लियोनार्डो की एक्टिंग ने फिल्म में जान डाल दी थी। 1912 में विश्व के सबसे बड़ी जहाज Titanic  के डूबने पर आधारित यह फिल्म है। इस फिल्म में रोज और जैक के लव स्टोरी को लोगो ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म ने 2.194 बिलियन डॉलर की कमाई के साथ बहुत दिनो तक नंबर वन पर थी।

2. Avatar

 
2009 मे James Cameron द्वारा निर्देशित यह एक कमाल की फिल्म है। यह फिल्म 10 सालो तक कमाई के मामले में नंबर एक बनी रही। इस फिल्म को James Cameron 1994 से ही बनाने की सोच रहे थे लेकिन टेक्नोलॉजी ज्यादा विकसित ना होने के कारण उस समय ना बना सके। इस फिल्म को 237 मिलियन डॉलर के बजट में बनाया गया था जो कुल 2.79 बिलियन डॉलर की कमाई की।

1. Avenger End game

हमारे Top 10 most earning movies in hollywood के लिस्ट में पहले नंबर पर यह फिल्म है जो 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही मात्र तीन दिनों में 800 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की थी। Joe Russo और Anthony Russo द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कुल 2.8 बिलियन डॉलर की जबरदस्त कमाई की थी। इस फिल्म को IMDB ने 8.4 की जबरदस्त रेटिंग दी है।
 
most Earning movies in hollywood

निष्कर्ष :- तो दोस्तो इस आर्टिकल मे हमने Top 10 most earning movies in hollywood के बारे में जाना जो कमाई के मामले में सबसे आगे हैं। आपको इनमे से कौन सी मूवी ज्यादा पसंद आई कमेंट करके जरूर बताएं।

 

1 thought on “Top 10 most earning movies in hollywood / हॉलीवुड की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मे”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp