10 सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ कौन से है | Sabse jyada oxygen dene wala ped

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका एक और रोचक आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे 10 सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ ( Sabse jyada oxygen dene wala ped ) के बारे में। जैसा की दोस्तो आपको पता है धरती पर सबसे ज्यादा 3/4 हिस्सा पानी है लेकिन उसके बाद जो बचता है वो भूमि है और भूमि पर आपको सबसे ज्यादा जंगल देखने को मिलेंगे लेकिन क्या आप जानते है इन पेड़ों में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन हमे किस पेड़ से मिलता है। हम सभी मानव और जीव जंतु सांस लेते है और सांस लेने के लिए ऑक्सीजन का होना अनिवार्य है। तो आइए इस रहस्य से पर्दा हटाते है और जानते है उन 10 पेड़ के बारे में जो हमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।

सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले 10 पेड़ के बारे में

दोस्तों हम सभी के लिए हमारा पर्यावरण बहुत कीमती है लेकिन क्या आपको पता है इसमें सबसे ज्यादा महत्व किस चीज़ का है ? अगर नहीं पता तो बता सबसे कीमती चीज़ हमारे लिए ऑक्सीजन है जो प्राकृतिक तौर पर हमे पेड़ो से मिलती है। यह हमे पेड़ो से मिलता है किसी प्लांट में हम इसका उत्पादन प्राकृतिक नहीं कर सकते। तो आइये जानते उन 10 पेड़ो के बारे में जिन्हे लगाकर या बचाकर हम सबसे ज्यादा ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते है।

1. पीपल का पेड़

पीपल का वृक्ष बहुत ही विशाल वृक्ष होता है जो काफी छायादार भी होता है। पीपल के वृक्ष को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। और बौद्ध धर्म में इसे बोधि ट्री के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसी पेड़ के नीचे भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

यह पेड़ आमतौर पर 60 से 80 फीट लंबा होता है इसकी जड़े भी काफी फैली होती है जिससे यह पेड़ काफी लंबे समय काल तक जीवित रहता है। विज्ञान के अनुसार यह धरती का सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ है इसलिए सरकार भी इस पेड़ को सबसे ज्यादा लगाने में तवज्जो देती है।

2. नीम का पेड़

नीम का पेड़ हमारे पर्यावरण में सबसे ज्यादा लाभदायक पेड़ है इसलिए इसे Natural purifier भी कहा जाता है। नीम का पेड़ एक तरह से प्राकृतिक एंटी बायोटिक की तरह होता है जो हमे काफी मात्रा में ऑक्सीजन देने के साथ हमारे पर्यावरण में मौजूद हवाओं को शुद्ध करता है। नीम के पेड़ का लोग दातून और तेल भी इस्तेमाल करते है। Evergreen tree के रूप में शामिल नीम का पेड़ लगाने से वहा के आस पास की बैक्टीरिया मर जाती है जिससे रोग भी कम फैलता है।

3. बरगद का पेड़

बरगद का पेड़ भारत का राष्ट्रीय वृक्ष है साथ ही हिंदू धर्म का सबसे पवित्र पेड़ है इसकी लोग पूजा भी करते हैं । अक्सर इस पेड़ के नीचे आप देवी देवताओं का स्थान भी देखे होंगे। प्राकृतिक रूप से यह काफी लंबा और घना पेड़ होता है । साइंस के अनुसार यह पेड़ भी लगभग 22 घंटे ऑक्सीजन देता है और ऑक्सीजन की मात्रा उसके घना होने और कितना बड़ा है उस पर निर्भर करता है।

4. अशोक का पेड़

यह भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय वृक्ष है जो देखने में काफी खूबसूरत लगता है। पर्यावरण के लिए यह काफी लाभदायक पेड़ है क्योंकि इसके लगाने से न हमे सिर्फ ऑक्सीजन बल्कि यह मनमोहक खुशबू भी प्रदान करता है। यह वातावरण में मौजूद जहरीली गैसों और दूषित कणों को सोखकर वातावरण को शुद्ध करता है।

5. अर्जुन का पेड़

इस पेड़ को शायद बहुत ज्यादा लोग ना जानते हो लेकिन इस पेड़ का हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण स्थान है। माना जाता है की यह माता सीता का पसंदीदा पेड़ था । विज्ञान की दृष्टि से यह काफी उपयोगी पेड़ है क्योंकि यह पर्यावरण से दूषित गैसों को सोखकर उनको ऑक्सीजन में बदल देता है इसलिए यह ऑक्सीजन देने के मामले में काफी अच्छा पेड़ माना जाता है।

6. जामुन का पेड़

जामुन तो आप सभी खाते होंगे और आपमें से ज्यादातर लोगो को पसंद भी होगा लेकिन क्या पता है आपको जामुन का पेड़ फल देने के साथ साथ काफी मात्रा में हमे ऑक्सीजन भी देता है। जामुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है इसलिए जामुन का पेड़ लगाए और फल के साथ भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन भी प्राप्त करे।

7. तुलसी का पेड़

आयुर्वेद क्षेत्र के लिए यह काफी उपयोगी पौधा है यह बाकी पेड़ो की तरह विशाल तो नहीं लेकिन ऑक्सीजन देने के मामले में यह किसी विशाल पेड़ से कम नही है। हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला यह पौधा लोगों के घरों आंगन या बालकनी में देखने को जरूर मिल जाता है । अगर अभी तक आपके घर में यह पौधा नही है तो जरूर लगाए और ऑक्सीजन का लेवल बढ़ाने में पर्यावरण की मदद करे।

8. बांस का पेड़

यह काफी प्राचीन पेड़ है जिसे अब पेड़ की श्रेणी से हटाकर घास की श्रेणी में कर दिया गया है । दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला पेड़ बांस ही है। काफी तेजी से तैयार होने की वजह से यह अन्य पेड़ो की तुलना में तीस प्रतिशत ज्यादा ऑक्सीजन देता है।

9. अमरुद का पेड़

भारत की जलवायु में अमरुद वृक्ष की खेती काफी संख्या में देखने को मिलने लगी है जबकि वैज्ञानिको के अनुसार इस पेड़ की उत्पत्ति वेस्टइंडीज में हुई थी बाद में भारत लाया गया। अमरुद के पेड़ साल भर में दो बार फल देते है और फल के साथ वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को भी बैलेंस करते है। अमरुद पेड़ का जीवन काल लगभग 30 वर्ष तक का होता है।

10. पुदीना

इसे आप पेड़ कम जड़ी बूटी ज्यादा कह सकते है जो बारहमासी खुशबु प्रदान करता है। यह यूरोप , एशिया , अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया महद्वीप में मुख्या रूप से पाया जाता है। इसका आयुर्वेद में काफी इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना हमे भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान करता है इसलिए हो सके तो अपने घर में एक पुदीना का पेड़ जरूर लगाए रखे।

Sabse jyada oxygen dene wala ped, Top 10 list

क्रम संख्या पेड़
1पीपल का पेड़
2नीम का पेड़
3बरगद का पेड़
4अशोक का पेड़
5अर्जुन का पेड़
6जामुन का पेड़
7तुलसी का पेड़
8बांस का पेड़
9अमरुद का पेड़
10पुदीना

सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाला पेड़ सम्बंधित FAQ

कौन सा पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है ?

पीपल का पेड़

रात में पेड़ के निचे क्यों नहीं सोना चाहिए ?

रात में पेड़ ऑक्सीजन कम छोड़ते है जबकि कार्बन डाइऑक्साइड ज्यादा लेते है इस वजह से ऑक्सीजन की मात्रा पेड़ के निचे कम मौजूद होती है इसलिए नहीं सोना चाहिए।

दुनिया का सबसे खतरनाक पेड़ कौन सा है ?

और भी पढ़े ( Read More ) –

निष्कर्ष – तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपने 10 सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पेड़ ( Sabse jyada oxygen dene wala ped ) के बारे में जाना साथ ही सूची भी दी गयी है जिससे आपके सवाल को गहराई से बता सके। उम्मीद करते है यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण साबित होगा। पूरा लेख पढ़ने के लिए धन्यवाद।

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp