भारत की सबसे लम्बी सुरंग कौनसी है 2023 में | Bharat ki sabse lambi surang

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका एक और रोचक आर्टिकल में जिसमे हम पढ़ेंगे भारत की सबसे लंबी सुरंग ( Bharat ki sabse lambi surang ) के बारे में । दोस्तो भारत एक विकासशील देश है और खुद को विकसित करने में निर्माण कार्य पर काफी ध्यान दे रहा जिसमे सड़क निर्माण और रेलवे ट्रैक सर्वोपरि हैं।

किसी भी देश के विकास में सड़क और रेल नेटवर्क का काफी योगदान होता है लेकिन इनके निर्माण में पहाड़ी क्षेत्रों में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है और तब सुरंग का भी निर्माण होता है। क्या आपको पता है भारत की सबसे लंबी सुरंग कौनसी है और कहां है ? अगर नही पता तो आर्टिकल में बने रहिए इसके बारे में हम विधिवत से जानेंगे साथ ही सबसे लंबी सड़क सुरंग और रेल सुरंग कौनसी है इनके बारे में भी जानेंगे।

भारत की सबसे लम्बी सुरंग कौनसी है

दोस्तों सुरंग पहाड़ी क्षेत्रो में सकती है इसलिए सबसे ज्यादा सुरंग आपको केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में देखने को मिलेगा। भारत की सबसे लम्बी सुरंग भी वही है जिसका नाम चेनानी नाशरी सुरंग है अब इस सुरंग का नाम बदलकर श्यामा प्रशाद मुखर्जी सुरंग रख दिया गया है। इस सुरंग को पटनीटॉप सुरंग भी कहते हैं।

इस सुरंग की कुल लम्बाई 9.2 किलोमीटर है। यह भारत के साथ एशिया की भी सबसे लम्बी सुरंग है। इस सुरंग का उद्घाटन 2017 में किया गया था जो चेनानी नामक जगह को नाशरी से जोड़ती है। पहले चेनानी से नाशरी नामक जगह कि दुरी 41 किलोमीटर थी जो अब घटकर 10 किलोमीटर हो गयी है।

इस सुरंग के बन जाने से जम्मू से कश्मीर का रास्ता महज दो घंटे में ही पूरा कवर हो जाता है। सुरंग में दुनिया की बेस्ट सेफ्टी फीचर का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इमर्जेन्सी के लिए इसके पैरेलल एक और टनल बनाई गयी है। दोस्तों आपको बता दे की यह भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग ( Bharat ki sabse lambi sadak surang ) भी है।

दुनिया की सबसे लम्बी रेल सुरंग कौनसी है

आइये जानते है Bharat ki sabse lambi rail surang के बारे में। वैसे तो दोस्तों सड़क सुरंग से ज्यादा रेल आपको आकर्षित करती होगी और आप ज्यादा एन्जॉय करते होंगे। रेल से सफर करना हर किसी को पसंद है और जब सुरंग सफर का हिस्सा बन जाये तो सफर और भी सुनहरा बन जाता है। तो आइये जानते है कौनसी है वो सबसे लम्बी रेल सुरंग जो आपके सफर को रोमांचित बनाएगी।

भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग जम्मू कश्मीर में पीर पंजाल नामक रेल सुरंग है जिसकी लम्बाई 11.2 किलोमीटर है। यह सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि एशिया का चौथी सबसे लम्बी रेल सुरंग है। इस सुरंग का दूसरा नाम बनिहाल क़ाज़ीगुंड भी है जो बनिहाल और कांजीगुड़ नामक जगह को आपस में जोड़ती है।

इस सुरंग का निर्माण 27 जून 2013 तक पूरा करके लोगो के लिए खोल दिया गया था। इस सुरंग की चौड़ाई 8.4 मीटर और उचाई 7.3 मीटर है। इस सुरंग में रेल की ब्राड गेज लाइन बिछाई गई है जिसे पार करने में किसी ट्रेन को काम से कम 9 मिनट तीस सेकंड का समय लगता है।

दोस्तों एक बात और आपको बता दे की इस सुरंग की निर्माण के साथ साथ इसके बगल में एक सड़क सुरंग भी बनाई गयी है जिसकी चौड़ाई 3 मीटर है। यह सुरंग एमर्जेन्सी के तौर पर प्रयोग करने के लिए और आपातकाल में सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है।

Bharat ki sabse lambi surang, Top 10 list

क्रम संख्या सुरंग लम्बाई स्थान
1पीर पंजाल रेल सुरंग 11.2 किमी जम्मू & कश्मीर
2चेनानी नाशरी सुरंग9.2 किमी जम्मू & कश्मीर
3अटल सुरंग 9.02 किमी हिमाचल प्रदेश
4त्रिवेंद्रम पोर्ट रेल सुरंग 9 किमी केरल
5 रोहतांग सुरंग 8.8 किमी हिमाचल प्रदेश
6सांगलदान रेल टनल  8 किमी जम्मू & कश्मीर
7मालीगुड़ा रेल टनल 4.4 किमी ओडिशा
8कोटेश्वर महादेव सुरंग 2.8 किमी जम्मू & कश्मीर
9जवाहर सुरंग 2.5 किमी जम्मू & कश्मीर
10पंचेरी सुरंग 1.6 किमी जम्मू & कश्मीर

निष्कर्ष – तो दोस्तों भारत की सबसे लम्बी सुरंग ( Bharat ki sabse lambi surang ) से जुडी सारी जानकारी इस आर्टिकल में दी गयी है साथ ही Top 10 लिस्ट भी मेंशन किया गया है जिससे आपके सवालो का जवाब अच्छे से मिल सके और कोई confusion न रहे। उम्मीद करते है यह लेख आपको पसंद आया होगा और भी मजेदार जानकारी के लिए Top 10 jankari से जुड़े रहे।

और भी पढ़े ( Read more ) –

भारत की सबसे लम्बी सुरंग सम्बंधित FAQ

दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग कौनसी है

दुनिया की सबसे लम्बी सुरंग लेडराल सड़क सुरंग है जो की पश्चिम नार्वे में है।

भारत की सबसे लम्बी सड़क सुरंग कौनसी है

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सुरंग 

जवाहर सुरंग का दूसरा नाम क्या है

बनिहाल सुरंग

विश्व की सबसे बड़ी सुरंग की लम्बाई कितनी है

24.5 किलोमीटर

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp