विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है 2023 में, देखे लिस्ट ( Vishva ka Sabse bada marusthal )

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और बहुत ही रोचक आर्टिकल में जिसमें हम जानेंगे विश्व के 10 सबसे बड़े मरुस्थल ( Vishva ka Sabse bada marusthal ) के बारे में। वैसे दोस्तों अगर आपसे पूछे की मरुस्थल किसे कहते हैं या क्या होता है तो आपका शायद जवाब यही होगा की ऐसा स्थान जहां सिर्फ रेत ही रेत हो उसे मरुस्थल कहते हैं लेकिन यह डेफिनेशन पूरी तरह गलत है तो आखिर क्या होता है मरुस्थल और किसे कहते हैं इस आर्टिकल में हम विधिवत से जानेंगे और धरती पर वह कौन से 10 सबसे बड़े मरुस्थल हैं उनके बारे में भी पढ़ेंगे तो चलिए देखते हैं विश्व के 10 सबसे बड़े मरुस्थल के बारे में।

मरुस्थल क्या होता है या किसे कहते है

ऐसे भौगोलिक क्षेत्र जहां वर्षा और हिमपात अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा बहुत कम होता है अर्थात ऐसे क्षेत्र जहां पर वार्षिक वर्षा 25 सेंटीमीटर से भी कम होता है ऐसे मैदानी क्षेत्रों को मरुस्थल कहा जाता है। मरुस्थल को रेगिस्तान भी कहा जाता है।

विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है – Vishva ka Sabse bada marusthal

अंटार्कटिका महाद्वीप पृथ्वी का दक्षिणतम महाद्वीप है जो कि दक्षिणी ध्रुव पर अंतर्निहित है यह विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है जोकि 98 % बर्फ से ढका हुआ है। 142 लाख वर्ग किलोमीटर के साथ यह यह दुनिया का सबसे बड़ा मरुस्थल है और पृथ्वी का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप है।

यहां कोई भी नहीं रहता केवल विभिन्न अनुसंधान केंद्र बनाए गए हैं जिसके लिए 1000 से 5000 लोग काम करने के लिए रहते हैं।
पूरा 98 % क्षेत्रफल पर औसतन 1.6 किलोमीटर मोटी बर्फ की परत होती है जिस वजह से यहां बहुत ठंड रहती है इसलिए इसे दुनिया का सबसे बड़ा ठंडा मरुस्थल कहते है।

दुनिया का सबसे बड़ा गर्म मरुस्थल कौनसा है

यह विश्व का सबसे विशालतम गर्म मरुस्थल है जोकि अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। यह 5600 किलोमीटर की लंबाई और 1300 किलोमीटर की चौड़ाई के क्षेत्रफल से घिरा है और 11 देशों में फैला हुआ है। यह मरुस्थल उपोषण कटिबंधीय क्षेत्र में अटलांटिक महासागर से लाल सागर तक क्षेत्रफल कवर करता है।

यह मरुस्थल यूरोप महाद्वीप के क्षेत्रफल के और भारत के दुगने क्षेत्रफल के बराबर है।
सहारा मरुस्थल की जलवायु शुष्क एवं विषम है यहां दिन में कड़ी गर्मी तथा रात में कठोर सर्दी पड़ती है। दिन में तापमान 580 सेंटीग्रेड तक पहुंच जाता है तो वही रात में तापमान हिमांक से भी नीचे चला जाता है।

हाल ही में नए शोध के अनुसार अफ्रीका का सहारा क्षेत्र लगातार घटती हरियाली के कारण ढाई हजार वर्ष पूर्व विश्व के सबसे बड़े मरुस्थल के रूप में बदल गया।

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है

  • आर्कटिक मरुस्थल उत्तरी ध्रुव पर फैला हुआ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मरुस्थल है।
  • यह अंटार्टिका मरुस्थल की तरह ही जमा हुआ मरुस्थल है।
  • इसका उत्थान एक स्थलीय उद्गार है, जो आर्कटिक महासागर में स्वाल्बार्ड, फ्रांज जोसेफ लैंड, सेवरनी द्वीप और सेवरना जेम्लिया के द्वीप समूहों को 75 डिग्री उत्तरी देशांतर से ऊपर कवर करता है।

Vishva ka 10 Sabse bada marusthal list

क्रम संख्या मरुस्थल का नाम स्थान क्षेत्रफल ( प्रति वर्ग किमी )
1अंटार्कटिका मरुस्थल अंटार्कटिका142 लाख
2आर्कटिक मरुस्थल उत्तरी ध्रुव 139 लाख
3सहारा रेगिस्तान अफ्रीका 92 लाख
4अरब का रेगिस्तान अरब प्रायद्वीपीय 23 लाख
5गोबी मरुस्थल मंगोलीया और चीन 13 लाख
6पेटागोनिया मरुस्थलअर्जेंटीना और चिली 6 .7 लाख
7ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थलऑस्ट्रेलिया 6 .5 लाख
8कालाहारी मरुस्थलबोत्सवाना दक्षिण अफ्रीका नामीबिया5.6 लाख
9ग्रेट बेसिन मरुस्थलउत्तरी अमेरिका 5 लाख
10सीरियाई मरुस्थलसीरिया और जॉर्डन4.9 लाख

निष्कर्ष – तो दोस्तों आर्टिकल में आपने विश्व के सबसे बड़े मरुस्थल ( Vishva ka Sabse bada marusthal ) के बारे में पढ़ा और जाना उम्मीद करते है आपके सवालो का जवाब इस लेख के माध्यम से मिल गया होगा। लेख पसंद आया हो तो शेयर करना न भूले। पढ़ने के लिए धन्यवाद।

और भी पढ़े –

विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सम्बंधित FAQ

एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है ?

गोबी मरुस्थल

विश्व का सबसे छोटा मरुस्थल कौनसा है ?

कारक्रॉस डेज़र्ट, कनाडा

भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल कौनसा है ?

थार रेगिस्तान

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp