नमस्कार दोस्तों स्वागत नए आर्टिकल Top 10 biggest film industry in India 2022 में जैसा की दोस्तों हम सभी को फिल्मे देखना पसंद है और ज्यादातर हम बॉलीवुड या दक्षिण भारत की फिल्मे ही देखते हैं| लेकिन क्या आपको पता है भारत में अनेको फिल्म इंडस्ट्री हैं जिनके तहत सभी फिल्मे बनती हैं | हर साल ये फिल्म इंडस्ट्रीज़ सौ से ज्यादा फिल्मे रिलीज़ करती हैं और उनसे करोड़ो कमाती हैं | तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं Top 10 Biggest Film Industry in India के बारे में…
List of biggest film industry in India | Bharat ki 10 sabse bdi film industry
10. Odia film industry
इसे Ollywood के नाम से जानते हैं। Odia film industry कटक, ओडिशा राज्य में स्थित है। पहली ओड़िया फ़िल्म 1936 में मात्र 30,000 रुपये के बजट में बनाई गई थी। फिल्म का नाम सीता विवाह था जो राम- सीता के शादी पर आधारित थी। इस फ़िल्म का प्रोडक्शन सूंदर देव गोस्वामी ने किया था।
9. Punjabi film industry
इस इंडस्ट्री को pollywood क नाम से जाना जाता है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री 1920 में अस्तित्व में आई थी। पहली पंजाबी फ़िल्म कोलकाता में बनाई गई थी तथा उसको लाहौर में रिलीज किया गया था जो कि ब्रिटिश प्रान्त के राजधानी था। भारत की स्वतंत्रता के पहले पंजाब फ़िल्म इंडस्ट्री बहुत विकसित थी लेकिन भारत और पाकिस्तान विभाजन से इस इंडस्ट्री पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा।
8.Bhojpuri film industry
यह इंडस्ट्री 1960 में अस्तित्व में आई थी लेकिन इसने कमाई करना 80वी दशक से शुरू की फ़िल्म माई से जो कि 1989 में रिलीज की गई थी। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री तेज़ी से विकास कर रही तथा भोजपुरी फिल्म बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा दक्षिण नेपाल भी देखता है। भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री में Hindi film industry के कई प्रसिद्ध कलाकार जैसे अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अजय देवगन आदि अभिनय किये हैं।
7. Bengali film industry
बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री पूरे भारत का सातवाँ सबसे बड़ा फ़िल्म इंडस्ट्री है। इस इंडस्ट्री को भी Tollywood के नाम से जाना जाता है। इस इंडस्ट्री की पहली फ़िल्म 1919 में बनाई गई थी। यह इंडस्ट्री कोलकाता में स्थित है बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री हर साल 70-100 फिल्मे निकलता है।
6. Marathi film industry
मराठी फिल्म इंडस्ट्री महाराष्ट्र राज्य में स्थित है जिसे फिल्मो का हब माना जाता है। पहली मराठी फिल्म 18 मई 1912 को दादासाहेब तोरणे के द्वारा प्रोड्यूस की गई थी जिसका नाम श्री पुण्डलिक था। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के पास 500 से ज्यादा स्क्रीन है तथा साल में 2000 करोड़ तक कमा लेती है।
5. Kannad film industry
इस इंडस्ट्री को Sandalwood के नाम से जाना जाता है जो कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह इंडस्ट्री हर साल सौ से फिल्मो को रिलीज करती है जिन्हे 950 से ज्यादा सिंगल स्क्रीन पर देखा जाता है। 1934 में Y.V रॉय द्वारा बनाई गई फ़िल्म सती सुलोचना पहली फ़िल्म थी। KGF इसी इंडस्ट्री के द्वारा बनाई गयी फ़िल्म है जो पूरे विश्व भर में पसन्द की गई थी।
Read also: Top 10 best Indian books
4. Malayalam film industry
इस इंडस्ट्री को मॉलीवुड के नाम से जाना जाता है। यह इंडस्ट्री केरल राज्य में स्थित है। मलयालम इंडस्ट्री की पहली फ़िल्म बालन है जो 1938 में बनी थी। यह इंडस्ट्री बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों में तो पीछे है लेकिन अपनी फिल्मों में टेक्निक के लिए काफी जानी जाती है तथा फ़िल्म में अभिनय वास्तविक जीवन जैसा एकदम लगता है। इस इंडस्ट्री की पहली 3D फ़िल्म My dear kuchchinathan है।
3. Telugu film industry
यह इंडस्ट्री भारत की तीसरी सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री है जिसे Tollywood के नाम से जाना जाता है तथा यह इंडस्ट्री हैदराबाद व तेलंगाना में स्थित है। रघुपति वैकेंया नायडू को इस इंडस्ट्री का पिता माना जाता है क्योंकि इन्होंने ही 1921 में बिना आवाज की फ़िल्म बनाई थी जिसका नाम भीष्म प्रतिज्ञा था। इस इंडस्ट्री के पास 1800 से ज्यादा स्क्रीन है। बाहुबली इसी इंडस्ट्री द्वारा बनाई गई फ़िल्म है जो अबतक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
2. Tamil film industry
यह पूरे भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है जिसे kollywood के नाम से जाना जाता है। यह इंडस्ट्री भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है।इसी इंडस्ट्री से प्रसिद्ध कलाकार रजनीकांत है जो पूरे एशिया में दूसरे Highest paid actor हैं। कमल हासन भी ऐसी इंडस्ट्री से हैं जो अबतक सबसे ज्यादा बार बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीते हैं। इस इंडस्ट्री के पास 1500 से ज्यादा स्क्रीन हैं तथा हर साल 4000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करती है। South indian film industry के नाम से यह इंडस्ट्री ज्यादा प्रसिद्ध है।
Read Also:- साल 2021 की 10 सबसे अच्छी फिल्मे
1. Bollywood
यह भारत की Biggest film industry list सबसे पहले स्थान पर है जो मुम्बई में स्थित है। यह पूरे विश्व में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है। इस इंडस्ट्री की पहली फिल्म 1913 में बनी थी जिसका नाम Raja Harishchand था तथा यह बिना आवाज़ की फ़िल्म थी जिसे दादा साहेब फाल्के ने बनाया था। पहली बोलती फ़िल्म 1931 में बनी जिसका नाम Alam Ara था। यह इंडस्ट्री हर साल 200 से ज्यादा फिल्मे बनाती है। पूरे भारत के साथ विश्व मे भी बॉलीवुड की फिल्में देखी जाती हैं। यह इंडस्ट्री साल भर में 15000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर लेता है जिस वजह से यह Richest Indian film industry भी है।

निष्कर्ष – इस आर्टिकल Top 10 biggest film industry in India 2022 में भारत की Top film industry में 10 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बताया गया है जो कमाई के मामले में, लोगो द्वारा पसंद किये जाने और फिल्मे के आधार पर लिस्ट में शामिल है। दी गयी Top 10 Biggest film industry की यह लिस्ट समय और राज्य की आर्थिक स्तिथि के अनुसार बदलते रहते है। उम्मीद करता हूँ यह लेख आपके लिए जानकारी पूर्ण होगा और पसंद आये तो दोस्तों में जरूर शेयर करे। हमसे जुड़ने और हमारे द्वारा पोस्ट किये और भी लेख पढ़ने के लिए About us पेज में जाकर हमे फॉलो करे।
अन्य पढ़े :-
Fantastic