Top 10 biggest bank of India in hindi | कौन हैं ? भारत का 2022 में सर्वोच्च बैंक

 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 biggest bank of India in hindi जैसा की दोस्तों आपको पता है देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने और अर्थव्यवस्था निर्धारित करने में बैंको का अहम् रोल होता है। बैंको का मुख्य काम बचत को संभाल के रखना और जरूरतमंद लोगों को लोन मुहैया कराकर उनकी मदद करना है। भारत में कुल कितने बैंक है शायद सबको ना पता हो लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप सभी बड़े बैंको से रूबरू हो जायेंगे। भारत में सभी बैंक सरकारी नहीं है लेकिन कौन से सरकारी हैं और कौन से प्राइवेट ? क्या सभी के ब्याज दर समान होते है ? इन सभी बैंको के बारे में पूरी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी। तो चलिए पढ़ते है Top 10 biggest bank of India के बारे में…..

 

List of biggest bank of India in 2022

 

10. बैंक ऑफ इंडिया ( Bank of India)

 
बैंक ऑफ इंडिया बैंक की स्थापना 7 सितम्बर 1906 में हुआ था। वर्तमान में यह एक सरकारी बैंक है जो वित्त मंत्रालय के तहत कार्य करता है तथा इसका मुख्यालय मुंबई में हैं। पूरे भारत भर में इसके 5100+ शाखा है जिसमे 51459 कर्मचारी कार्यरत हैं। यह बैंक home loan 7.8% जबकि personal loan 11.25% की दर से देता है। बात की Bank of India helpline number की तो 18001031906 है जिसपर आप कॉल करके बैंक से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। 
 

9. Bank of Baroda ( बैंक ऑफ बड़ौदा )

 
Top 10 best bank की लिस्ट में यह भी शुमार है जो की एक पब्लिक सेक्टर बैंक है। इसका मुख्यालय वडोदरा गुजरात है। 2019 में इसमें विजय और देना बैंक को मर्ज कर दिया गया था जिससे इसके मार्केट कैप में बहुत तेजी से बढ़ोतरी हुई और अब यह Top 10 biggest bank की लिस्ट में शामिल है। इस बैंक के कुल 9544 शाखाएं हैं जिनमे 85000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। यह बैंक Home loan 7.9% पर और Personal loan 9.2 प्रतिशत पर ब्याज देता है। इसका हेल्पलाइन नंबर 18001024455 है। 
 

8. पंजाब नेशनल बैंक ( Punjab National Bank)

 
इसे PNB कहकर बुलाया जाता है जो की Second largest public sector bank है। इसका स्थापना 1894 में लाला लाजपत राय और स्वदेश बिक्रम सिंह द्वारा किया गया था। वर्तमान में इसका मुख्यालय New Delhi है। इस बैंक की कुल 7000+ शाखाएं हैं जिनमे एक लाख के करीब कर्मचारी कार्यरत हैं। यह बैंक Home loan 7.9% और Personal loan 8.45% की दर से देता है। PNB  Helpline number की बात करे तो 18001802222 है। 
 

7. यस बैंक ( Yes Bank )

 
यह एक private sector bank है जिसकी स्थापना 2004 में हुई थी। कुछ साल पहले यह बैंक भारी नुकसान के चपेट में आ गया था लेकिन बहुत तेजी से इसने विकास किया है और Top 10 best bank की लिस्ट में खुद को खड़ा कर दिया है। इस बैंक की भारत भर में कुल 1122+ शाखाएं हैं जिनमे 23000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। यह बैंक आपको Home loan 8.9% और Personal loan 10.9% से मुहैया कराता है। इसका हेल्पलाइन नंबर 18001200 है और इसका मुख्यालय आपको मुंबई देखने को मिलेगा। 
 

6. इंडसलैंड बैंक ( Indusland Bank )

 
इस बैंक की स्थापना 1994 में हुई थी जो एक प्राइवेट बैंक है।
इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसकी अधिकांश शाखाएं मुंबई, दिल्ली और चेन्नई जैसे भारतीय Metro cities में है। इसके कुल 1500+ शाखाएं हैं जिनमे 25000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। मार्च 2022 के आंकड़ों के अनुसार इस बैंक में खाताधारकों की कुल संख्या लगभग 2.5 करोड़ है। यह पहला बैंक है जिसे RBI द्वारा Banking business के तौर पर पहली बार अप्रूव किया गया था। इसका हेल्पलाइन नंबर 18602677777 है। 
 

5. कोटक महिंद्रा ( Kotak Mahindra )

 
यह third largest private bank of India है जिसकी स्थापना फरवरी 2003 में हुआ था। इसका मुख्यालय मुंबई में है और इसके कुल 1390+ शाखाएं भारत में हैं जिसमें 71000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। यह बैंक Home loan आपको 7.9% और Personal loan 10.99 % पर मुहैया कराता है। इसका हेल्पलाइन नंबर 18602662666 है। 
 

4. एक्सिस बैंक ( Axis Bank )

 
यह एक private sector bank है जिसकी स्थापना 1933 में हुआ था। इस बैंक के भारत में कुल 4000+ ब्रांच है साथ ही अन्य देशों में 11 अंतराष्ट्रीय शाखाएं है। वर्तमान में इसमें 78000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। इसका मार्केट कैप 1,90,562 करोड़ रुपए का है। यह बैंक 8.10% की ब्याज पर Home loan और 10.49 % की ब्याज पर Personal loan प्रदान करता है। इसका हेल्पलाइन नंबर 18604195555 है। 
 

3. आईसीआईसीआई बैंक ( ICICI Bank )

 
ICICI का फुल फॉर्म Industrial Credit and Investment Corporation of India है जिसका मुख्यालय मुंबई में है लेकिन इसका Registered Office वडोदरा गुजरात में है। इसकी स्थापना 1994 वडोदरा में हुआ था। यह बैंक अपने खाताधारको को Home loan 8.10% और Personal loan 10.50 % पर प्रदान करती है। ICICI Bank helpline number की बात करे तो 18601207777 है। 
 

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( State Bank of India )

 
यह biggest public sector bank of India है जिसकी स्थापना 1 जुलाई 1955 में हुआ था। यह भारत का second largest bank के साथ सबसे पुराना और विश्वसनीय बैंक है। इसका 23% शेयर भारतीय बाजारों में लोगो के पास है। पूरी दुनिया से 36 देशों में इसके 195+ ऑफिस हैं साथ ही भारत में इसके 24,000+ शाखाएं हैं जिनमे 2,57,000+ कर्मचारी कार्यरत हैं। SBI Personal loan 9.6% पर जबकि Home loan 8.05% पर प्रदान करता है। SBI helpline number 18001234 है जिसपर कॉल कर आप अपनी समस्याओं के समाधान पा सकते हैं। 
 

1. एचडीएफसी ( HDFC )

 
यह Top 10 largest bank of India की लिस्ट में पहले स्थान पर है साथ ही भारत का यह Biggest private sector bank है जिसकी स्थापना अगस्त 1994 में हुआ था। HDFC का फुल फॉर्म Housing Development & Finance Corporation है साथ ही इसका मुख्यालय मुंबई में है। बैंकिंग आंकड़ों के अनुसार यह No. 1 Bank in India है जिसका मार्केट कैप 625,666 करोड़ रुपए है। इसके भारत में कुल 5100+ शाखाएं हैं जिनमे 1 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। यह Home loan अपने खाताधारकों को 8.10% पर देता है जबकि Personal loan 10.5% पर देते हैं। इसका customer service number 18002026161 है। 
 
निष्कर्ष :- 

इस आर्टिकल में Top 10 biggest bank of India के बारे में सारी जानकारी दी गई है तथा यह लिस्ट बैंको के मार्केट कैप, सुविधाएं, शाखाएं और अन्य विवरणों से तैयार किया गया है जिसमे लोन से संबंधित ब्याज दर समय के साथ बदलती रहती है। उम्मीद करता हूं यह लेख आप सभी को पसंद आएगा। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहे और अच्छा लगे तो शेयर करना ना भूले। 

 
इन्हे भी पढ़े :- 
 
 
 
Frequently asked questions (FAQ)
 

[sp_easyaccordion id=”501″]

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp