यूपीएससी में टॉप करने वाले 10 कैंडिडेट कौन हैं | Top 10 UPSC topper 2021-22 list

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 UPSC topper list in 2021-22 में दोस्तों भारत के दूसरे सबसे बड़े एग्जाम UPSC का रिजल्ट 30 मई 2022 को घोषित हो गया है जिसमे Civil Services Exam  की तैयारी करने वाले Aspirants में 685 लोग सफल हुए हैं । 685 उम्मीदवारों में 244 UR , 73 EWS, 203 OBC, 105 SC व 60 ST वर्ग से शामिल हैं। हर साल यह वेकेंसी आती है जिसमे लाखो कैंडिडेट एग्जाम में बैठते हैं लेकिन सफल कुछ ही मात्र होते है। 2021 के वेकेंसी में भी ऐसा ही हुआ कुछ चयन से बाहर हुए तो कुछ Top 10 स्थान में जगह बनाने में भी सफल रहे। इस वर्ष 180 पद IAS के, 37 पद IFS के और 200 पद IPS के थे साथ ही 126 पद UPSC Reserve List में रखा गया था जिसमे 63 अभ्यर्थी UR के, 20 अभ्यर्थी EWS के, 36 OBC के और 7 SC कैटोगरी के अभ्यर्थी शामिल हैं। इस आर्टिकल में UPSC Exam मे Top 10 UPSC topper list in 2021-22 के बारे में जानेंगे जिसमे से Top 3 तक महिलाओं ने ही स्थान हासिल किया है। इससे पहले मैंने वर्ष 2020- 21 के परीक्षा में Top 10 की लिस्ट में जगह बनाने वाले टॉपर्स के बारे में बताया था लिंक नीचे मिलेगी जरूर पढ़े। 

Top 10 UPSC topper 2021-22 list in hindi

1. Shruti Sharma

यह उत्तर प्रदेश राज्य के बिजनौर जिला की रहने वाली हैं। इन्होंने UPSC exam में All India Rank प्रथम स्थान प्राप्त किया है. यह दिल्ली में पढ़ती है और इतिहास की छात्रा हैं। इन्होंने Delhi University के St. Stephen College से ग्रेजुएशन पूरा किया था और Civil services exam के लिए Jamia Millia Islamia Residential Coaching Academy ज्वाइन की थी। फिलहाल इन्होंने UPSC exam में प्रथम स्थान हासिल अपने माता पिता और बाकी सभी को गौरवंतित किया है साथ ही लड़कियों के लिए प्रेरणा की स्रोत बनी हैं।

 

2. Ankita Agarwal

 
यह कोलकाता की रहने वाली हैं लेकिन ग्रेजुएशन के लिए ये दिल्ली शिफ्ट हो गई थी और Delhi University से 2017 में ग्रेजुएशन पूरा किया। इन्होने IAS बनकर खुद के करियर में चार चांद लगाए हैं।
 

यह भी पढ़े – UPSC topper list 2020-21

3. Gamini Singla

 
इन्होंने Punjab Engineering college Chandigarh से CS branch से ग्रेजुएशन पूरा किया है। UPSC Civil services exam में इन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया है। गामिनी सिंगला आनंदपुर साहिब पंजाब की रहने वाली हैं। इनके पिता का नाम Alok Singhla है जो Himachal Pradesh health services में SMO हैं। भाई का नाम तुषार सिंगला है जो IIT Kharagpur से BTech किए हैं।
 

4. Aishwarya Verma

 
यह उज्जैन के रहने वाले है इनके पिता Bank of Baroda में ऑफिसर हैं। Aishwarya Verma इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग ब्रांच से बीटेक किए है लेकिन UPSC optional subject में इन्होंने भूगोल को चुना था। इस बार के रिजल्ट में ऐश्वर्य वर्मा Fourth IAS Topper हैं।
 

5. Utkarsh Dwivedi

 
उत्कर्ष उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले हैं और इन्होंने अपने इस अपार सफलता का श्रेय अपने नाना नानी को दिया। इन्होन
 यह रैंक तीसरी प्रयास में हासिल किया है इससे पहले दो बार Utkarsh interview तक पहुंच के असफल हो गए थे लेकिन तीसरी प्रयास में UPSC 5th IAS topper बने हैं।
 

6. Yaksh Chaudhary

 
अमरोहा निवासी यक्ष किसान के बेटे हैं लेकिन अपने मेहनत और सफलता से अपने परिवार का नाम रोशन किया है जिसके बाद से घर पर बधाई देने के लिए लोगो का तांता लगा हुआ है। यक्ष तीसरी बार में यह सफलता हासिल किए हैं। इन्होंने 2017 में IIT Guwahati से BTech किए हैं।
 
 

7. Samyak Yash Jain

 
अपने कड़ी मेहनत और लगन के बदौलत परीक्षा में यह सफलता हासिल कर सम्यक ने अपने फौलादी इरादो से बता दिया है की कुछ भी ठान लिया जाए तो पाना मुमकिन है। दरअसल बीटेक प्रथम वर्ष के दौरान इन्होने अपने आखों की रोशनी खो दी थी लेकिन बहुत इलाज और समय के बाद सही हो सका। इन्होंने बीटेक की पढ़ाई छोड़ Delhi University से ओपन से इंग्लिश ऑनर से बीए किया और फिर JNU से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर की डिग्री हासिल की।
 

8. Ishita Rathi

 
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की रहने वाली इशिता राठी ने लेडी श्री राम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है और पोस्ट ग्रेजुएशन मद्रास स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरा किया है। इन्होंने UPSC IAS exam में 8th टॉपर बनी हैं।
 

9. Pritam kumar

 
प्रीतम कुमार  राजस्थान के सीकर जिले के कोटड़ा ग्राम निवासी हैं। प्रीतम के पिता सेना में नौकरी करते हुए kargil war में अपना पैर गवा बैठे इसी देश के प्रति सेवा को देखकर प्रीतम ने भी देश सेवा की ठानी और आईएएस अफसर बनने की सोची। प्रीतम आईआईटी रोपड़ से बीटेक किए हैं। 
 

10. Harkirat Singh Randhawa

 
UPSC Civil services में पांच बार फेल होने के बाद भी रंधावा हार नहीं माने और डटे रहे जिसका परिणाम उन्हें 32 वर्ष की आयु में IAS Topper list में Top 10 में शामिल कर दिया। इन्होंने अपना पहला अटैंप्ट 2012 किया था। 
 

 Top 10 UPSC topper 2021-22 list in hindi

Rank Name  Place
1 श्रुति शर्मा  उत्तर प्रदेश 
2 अंकिता अग्रवाल  पश्चिम बंगाल 
3 गामिनी सिंगला  पंजाब 
4 ऐश्वर्या वर्मा  मध्य प्रदेश 
5 उत्कर्ष द्धिवेदी  मध्य प्रदेश 
6 यक्ष चौधरी  उत्तर प्रदेश 
7 सामयक यश जैन  दिल्ली 
8 इशिता राठी  उत्तर प्रदेश 
9 प्रीतम कुमार  राजस्थान 
10 हरकीरत सिंह रंधावा  पंजाब 
नोट :- आर्टिकल में UPSC Topper list में शामिल Top 10 toppers के बारे मे जानकारी दी गई है। इनके बारे में इंटरनेट या किसी भी सोशल मीडिया पर कम जानकरी ही उपलब्ध है। 
 

 

Frequently asked questions ( FAQ )

[sp_easyaccordion id=”523″]

2 thoughts on “यूपीएससी में टॉप करने वाले 10 कैंडिडेट कौन हैं | Top 10 UPSC topper 2021-22 list”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp