ऐसे 10 भारतीय गाने जो विदेशो में खूब सुने गए | Top 10 popular song in India

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 popular song in India में जैसा की दोस्तों संगीत से हर किसी को लगाव होता है। हम मूड फ्रेश करने के लिए गाने सुनते है जैसा हमारा मूड होता है उस हिसाब से ही गाने भी सुनते है। फिल्मो में भी गांनो का अहम रोल होता है। कुछ फिल्में तो गानों की वजह हिट हो जाती है जिन्हें लोग भी बहुत पसन्द करते है। बहुत से गाने है जो पूरे भारत मे खूब सुने गए तो कुछ ऐसे भी है जो अंतराष्ट्रीय स्तर तक हिट सबित हुए। आज इस आर्टिकल में हम Indian popular song के बारे में जानेंगे जो भारत के साथ- साथ विदेशो में भी बहुत ज्यादा पसंद किए गए है। अगर आपने इन गानों को नही सुना है तो जल्दी से सुनिए और गाना एन्जॉय कीजिये। तो चलिए देखते है Top 10 popular song in India ..

List of popular song in India | भारत के अलावा विदेशो में सबसे हिट 10 भारतीय गाने

10. छम्मक छल्लो – Chammak Challo song

यह Ra.One फ़िल्म का गाना है जिसमे शाहरुख खान और करीना कपूर खान साथ मे दिखे थे। यह गाना 2011 में रिलीज हुआ था जिसे Akon और Hamsika Iyer ने गाया था। यह गाना लोगो को बहुत पसन्द आया था। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि फ़िल्म के स्टेज पर रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शाहरुख और करीना से मिलने गए थे। यह गाना कई पुरस्कार भी जीता था। 

9. रंगबाती – Rangbati song

यह ओड़ीसा का सबसे मशहूर गाना है जिसे जितेंद्र हरिपाल ने गाया था। जितेन्द्र हरिपाल को 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह एक love song गाना है जिसके lyrics काफी पसंद किए गए थे। यह गाना 2017 में कोक स्टूडियो में सोना महापात्रा और ऋतुराज मोहंती द्वारा गाया गया था। यह गाना कॉन्ट्रोवर्सी में भी था क्योंकि इल्ज़ाम था की इस गाने में ओड़ीसा के राष्ट्रीय गान से कुछ शब्द लिए गए है। 

8. लंदन ठुमकदा – London Thumakda

यह क्वीन फ़िल्म का हिट गाना है जिसमे कंगना रनौत ने अभिनय किया था। इस गाने के lyrics पंजाबी में है और इसे सोनू कक्कड़, नेहा कक्कड़ व लभ जंजुआ ने गाया था। यह साल 2014 का सबसे हिट गाना था। यह गाना सुन हर कोई झूम उठता। यह गाना भारत के साथ लंदन और अन्य देशों में भी बहुत पापुलर है। 

7. मणिकक्या मलराया पूर्वी – Manikya Malaraya Poovi

यह मलयालम फ़िल्म Oru Adar Love का गाना है जो प्रिया प्रकाश वारियर के अदाओं की वजह से बहुत वायरल हुआ था। इस गाने से प्रिया प्रकाश वारियर रातो- रात स्टार बन गयी थी साथ ही यह गाना भी बहुत मशहूर हुआ। इस गाने में प्रिया प्रकाश वारियर के एक्सप्रेशन को लोगो ने खूब पसंद किया था। 

6. बुलेया – Bulleya song

यह गाना फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल का है जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस गाने में रणवीर कपूर व ऐश्वर्या राय बच्चन दिखे है।यह बहुत सेंसशनल गाना है जिसे साल 2016 का Filmafare award for the best song of the year का पुरस्कार मिला था। इस गाने को अमित मिश्रा व शिल्पा रॉव ने गाया है। यह बहुत कड़क गाना है जिसे आपको जरूर सुनना चाहिए अगर नही सुना है तो। 

5. गुरु रंधावा के गाने- सुन मेरी रानी – Sun meri rani

गुरु रंधावा को कौन नही जानता होगा उनके गाने विदेशों में भी बहुत मशहूर है। फ़िल्म तुम्हारी सुलु का सुन मेरी रानी गाना को लोगो ने काफी पसंद किया था। यह फ़िल्म 2017 में आई थी जिसमे विद्या बालन दिखी थी। इस गाने के अलावा गुरु रंधावा के और सभी गाने जैसे lagdi lahore, suit suit krda आदि बहुत पॉपुलर है। 

4. ज़िन जिन जिंगट – Zin Zin zingat song

यह गाना मराठी फिल्म Sairat का है जिसे अजय- अतुल की जोड़ी ने गाया है। sairath फ़िल्म 2016 में रिलीज़ हुए थी। इस गाने का हिंदी रीमेक बनाया गया है जिसको आप फ़िल्म धड़क में  सुन सकते है जिसमे जानवी कपूर और मोहित ने अभिनय किया है। इस गाने का म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा। 

3. मुंडया तू बच के रही – Mundeyan Ton Bachke rahin

यह एक पंजाबी भंगड़ा गाना है जिसे पंजाबी सिंगर Labh Jagjana ने गाया था बाद में इसे पंजाबी MC ने रीमिक्स में किया था। यह गाना इतना मशहूर हुआ था कि इटली और बेल्जियम में सभी गानो को पीछे छोड़ दिया था। इस गाने पर हर कोई झूम उठता। 

2. लॉलीपॉप लागेलु – Lollipop Lagelu

यह एक भोजपुरी गाना है जिसे पवन सिंह ने गाया था। यह गाना पवन सिंह का पहला गाना था जो उनके जीवन का blockbuster song साबित हुआ। यह गाना बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था जिसके बाद से पवन सिंह बहूत बड़े स्टार बन गए। यह गाना उत्तर प्रदेश- बिहार के साथ  पूरे भारत मे बहुत मशहूर हुआ था। यह गाना बहुत दिनों तक लोगो की ज़ुबान पर रहा था। 

1. मेरा जुता है जापानी – Mera Joota hai japani

यह गाना साल 1995 में आई फ़िल्म  श्री 420 का है जिसमे राजकपूर को देखा गया था। यह गाना पूरी दुनिया मे मशहूर हुआ था। यह गाना भारत से लेकर रूस तक काफी मशहूर है। आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते है। इस गाने में कई देशों का नाम लिया गया है और बॉलीवुड का यह पहला गाना है जो पूरी दुनिया मे मशहूर हुआ था। इस गाने को प्रसिद्ध गायक मुकेश ने गाया था। Most popular song की लिस्ट में यह  गाना बहुत समय तक टॉप पर रहा।

निष्कर्ष :- तो दोस्तों ये है Top 10 popular song in India जिन्हे भारत देश के अलावा अन्य देशो में भी खूब प्यार मिला। लेख अच्छा लगा हो तो शेयर जरूर करे और इनमे से best song कमेंट करके बताये।

ये भी जाने –

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp