ऐसे 10 वीडियो जिन्हे यूट्यूब पर सबसे अधिक नापसंद किया गया, देखे लिस्ट | Top 10 most disliked video on youtube

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और नए आर्टिकल Top 10 most disliked video on youtube अर्थात यूट्यूब पर सबसे ज्यादा नापसंद किए जाने वाले वीडियो के बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे। भारत देश में YouTube सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो प्लेटफॉर्म है आज के समय में शिक्षा का भी माध्यम यूट्यूब ही बन गया है साथ ही सबसे ज्यादा इसका प्रयोग लोग मनोरंजन के लिए करते हैं।

यूट्यूब पर वीडियो को like और dislike लोगो द्वारा किया जाता है। इससे पहले एक आर्टिकल में मैने यूट्यूब पर Top 10 most liked video के बारे में बताया था जिन्हे लोगो ने खूब पसंद किया और लाइक बटन दबा कर खूब प्यार दिया लेकिन कुछ ऐसे भी वीडियो हैं जो लोगो द्वारा नापसंद किए गए और Most disliked video का tag मिल गया तो चलिए जानते हैं उन 10 वीडियो के बारे में…

List of Top 10 most disliked video on youtube in India 

10. Mile ho tum humko song

 Views  1.2B
 Dislike  500k
 Uploaded on channel  Zee music company
2016 में अपलोड की गई थी यह वीडियो song जिसमे नेहा कक्कर और टोनी कक्कर ने गाना गाया था। यह वीडियो Zee Music company पर अपलोड किया गया था।
इस वीडियो से नेहा और टोनी कक्कर काफी प्रसिद्ध हुए थे और दोनों का यह song लोगो ने खूब पसंद किया था। पसंद के साथ- साथ  बदकिस्मत से इस वीडियो पर dislike भी काफी आये।

9. Rowdy Baby Song

 Views  1.4B
 Dislike  525k
 Uploaded on channel  Wunderbar Films
हमारी लिस्ट में नौवें नंबर पर है Maari 2 movie का Rowdy Baby song.  2018 में तमिल भाषा मे Maari 2 मूवी आयी थी जिसमे धनुष और साई पल्लवी अहम रोल में थे। इनका ही गाना Rowdy baby को like के साथ – साथ dislike भी ज्यादा संख्या में किया गया था। यह गाना 2 जनवरी 2019 को Wunderban Studios channel पर अपलोड किया गया था।

8. Hanuman Chalisa

 Views  2.9B
 Dislike  532k
 Uploaded on channel  T-series Bhakti Sagar

अगले नंबर पर गुलशन कुमार के द्वारा गाया गया भजन हनुमान चालीसा है। यह भजन 2011 में T-Series Bhakti Sagar चैनल पर अपलोड किया गया था जिसे लोगो ने पसन्द के साथ-साथ नापसंद में बड़ी संख्या में किया।

7. Laung Lachi Song

 Views  1.4B
 Dislike  620k
 Uploaded on channel  T-series Apna punjab
यह एक पंजाबी मूवी Laung Lachi का title song है जिसे दो कपल पर फिल्माया गया है। यह गाना काफी popular हुआ। इस गाने को 2018 में T-series Apna Punjab पर अपलोड किया गया था। यह song बहुत जल्दी 1B views पर पहुँच गया लेकिंन लेकिन like के साथ इसपर dislike भी काफी संख्या में बढ़ते गए।

6. Aankh Mare song 

 Views  921M
 Dislike  725k
 Uploaded on channel  T-series
5वें नंबर पर simba मूवी का Aankh Marey गाना है। इस गाने में रणवीर सिंह और सारा अली खान दिखे थे। दोनो की जोड़ी और डांस को लोगो ने काफी पसंद किया था। यह गाना T-Series चैनल पर 2018 में अपलोड किया गया था। Like के साथ- साथ इस गाने को लोगो ने dislike भी खूब दिया।

5. Genda Phool Song

 Views  944M
 Dislike  733k
 Uploaded on channel  Sony music India

7वें नंबर पर है जाने माने रैपर बादशाह का Genda Phool song. 26 मई 2020 को Sony music India यूट्यूब चैनल पर यह गाना अपलोड किया गया था। इस गाने में बादशाह के साथ जैक़लीन फ़र्नान्डिस भी थी। इस गाने को दो भाषा बंगालीऔर हिंदी में रिलीज किया गया था जिसे नई पीढ़ी ने पसन्द तो उससे पुरानी पीढ़ियों ने काफी संख्या में नापसंद किया।

4. Freak Penne Song

 Views  48M
 Dislike  958k
 Uploaded on channel  Muzik247
 यह गाना Priya Prakash Warier द्वारा शूूूट किया गया था। आपको बता दे Priya Prakash वही लडक़ी है जिसकी आँख मारने वाली वीडियो वायरल हुई थी और रातो- रात स्टार बन गई लेकिन जिस तरह से लोग किसी को पसंद करते है  वैसे ही नापसन्द भी करने में ज्यादा समय नही लगता। इसका सीधा उदाहरण है Freak Penne गाना। इस वीडियो पर इतना ज्यादा dislike आये की यह यूट्यूब का दूसरा सबसे ज्यादा dislike करने वाला वीडियो बन गया।

3. Amir Siddique Reply Video

 Views  ?
 Dislike  1M
 Uploaded on channel  ?

कैर्री मिनाती द्वारा Tik Tok पर roast वीडियो बनाने के बाद कैर्री मिनाती के वीडियो का जवाब देने के लिए Amir siddque ने यूट्यूब पर reply वीडियो बनाया जिसे लोगो द्वारा काफी ना पसंद किया गया। इस वीडियो का काफी लोगो ने विरोध किया जिससे इस वीडियो पर लाइक से ज्यादा dislike आए।

2. Shillong Vlog

 Views  26M
 Dislike  3.6M
 Uploaded on channel  Mr. Faisu
नंबर 2 पर है Mr. Faisu द्वारा बनाया गया Meghalaya शहर के Shillong का Vlog वीडियो।
Tik Tok से बेहद पॉपुलर हुए Mr. Faisu का यह पहला यूट्यूब वीडियो था। इस वीडियो को Mr. Faisu ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया और अपलोड करते ही like और dislike आने लगे। dislike की संख्या like से ज्यादा बढती गयी और यह वीडियो dislike के मामले में यूट्यूब इतिहास में सबसे ज्यादा dislike किया जाने वाला वीडियो बन गया।

1. Sadak 2 trailer video 

 Views  80M
 Dislike  11M+
 Uploaded on channel  Star Studios

इस ट्रेलर वीडियो को 28 अगस्त 2020 में यूट्यूब पर अपलोड किया गया। कोरोना की वजह से प्रभावित समय में इस वीडियो को disney hotstar VIP पर लाइव स्ट्रीमिंग के अलावा यूट्यूब के Star Studios Channel पर अपलोड किया गया। इस वीडियो पर like से ज्यादा dislike देखने को मिला जिसके साथ ही यह वीडियो यूट्यूब पर सबसे अधिक नापसंद किया जाने वाला वीडियो बन गया।

निष्कर्ष :- तो दोस्तों आपने इस आर्टिकल में Top 10 most disliked video on youtube के बारे में पढ़ा और जाना। इनमे कुछ वीडियो कॉन्ट्रोवर्सी की शिकार हुई तो कुछ ज्यादा प्रसिद्धि की वजह से। लेख कैसा लगा कमेंट कर अवश्य बताये।

और भी पढ़े :- 

♦  सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली 10 कोरियाई वेब सीरीज 

शाहरुख़ खान की 10 सबसे अधिक हिट फिल्मे 

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp