सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मे | Sunny Deol super hit movies list in hindi

नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका बहुत ही रोचक आर्टिकल में जिसमे हम जानेंगे सनी देओल की 10 सुपरहिट फिल्मों ( Sunny Deol super hit movies list ) के बारे में जो सनी देओल के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है। दोस्तो सनी देओल बॉलीवुड के दमदार और मेहनती एक्टर है जिन्होंने अपने एक्टिंग और एक्शन से दुनिया भर में छाप छोड़े हैं।

इनकी अधिकतर फिल्मे देशभक्ति या देश से जुड़े अन्य मुद्दे जैसे कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर आधारित होती है जिन्हे देख समाज को सही संदेश मिलता है। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे Sunny Deol hit movies के बारे में जानेंगे जिसे लोगो ने खूब पसंद किया और सिनेमाघरों में लंबे समय तक चली।

सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौनसी है

सनी देओल के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ग़दर थी जो 2001 में रिलीज़ हुई थी। अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 76 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बानी थी।

इस फिल्म सबसे ज्यादा टिकट बिकने का एक अनोखा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। फिल्म को IMDB की तरफ से 7.3 की जबरदस्त रेटिंग मिली थी और साथ ही फिल्म के सारे गाने हिट हुए थे। फिल्म में नल उखारने वाला सीन और ” हिंदुस्तान जिंदाबाद था जिंदाबाद है और रहेगा” ये डायलॉग लोगो को थिएटर तक लम्बे समय तक जोड़े रखा।

2023 में सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

11 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुई Gadar 2 अपने पहले पार्ट ग़दर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सनी देओल के बॉलीवुड करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गयी है। एक बार फिर से अनिल शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पगले दिन ही 11 अगस्त को 40.10 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की।

4000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ यह फिल्म अपने पहले वीकेंड ( 3 दिन ) पर 134 करोड़ का शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की। फिल्म ने पहले सप्ताह में 284 करोड़ जोड़ने में सफल रही तो वही अब तक फिल्म 400 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है। रोचक बात यह है की ग़दर 2 की कमाई सनी देओल के सभी फिल्मो की कमाई से भी ज्यादा है।

Sunny Deol super hit movies list

क्रम संख्या फिल्म रिलीज़ वर्ष कमाई
1ग़दर 2 2023 426 करोड़
2ग़दर 2001 76 करोड़
3यमला पगला दीवाना 2011 55 करोड़
4बॉर्डर 1997 39 करोड़
5इंडियन 2001 23 करोड़
6ज़िद्दी 1997 19 करोड़
7घातक 1996 15 करोड़
8डर 1993 10 करोड़
9घायल 1990 9.5 करोड़
10त्रिदेव 1989 9 करोड़

निष्कर्ष – तो दोस्तों आपने सनी देओल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो की लिस्ट देखी जिसमे मैंने सनी देओल के अब तक बॉलीवुड करियर की सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मो के बारे में बताया है जिसमे सबसे ऊपर ग़दर 2 का नाम शुमार है। उम्मीद करते है लेख आपको पसंद आया होगा और इस लेख से आपको कुछ नया सिखने को मिला होगा। पढ़ने के लिए धन्यवाद ।

और भी पढ़े ( Read more ) –

Sunny Deol all hit movie related FAQ

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौनसी है

दंगल है जिसने 1924 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौनसी है

पठान सबसे ज्यादा 55 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कौनसी है

पठान

मेरा नाम Samar Rao है और मैं ब्लॉग Top 10 jankari का Founder हूँ। मैं Engineering field का छात्र हूँ इसलिए मुझे Technology से काफी लगाव है। मुझे सीखना और सिखाना पसंद है जिस वजह से मैं इस ब्लॉग के जरिये Top 10 सम्बंधित रोचक जानकारी आपके साथ शेयर करता हूँ। मैं एक Creator, Professional Blogger, Content Writer और Web & App Developer के तौर पर सेवा भी देता हूँ। मुझे लिखना, नयी जगह घूमना और जरूरतमंद लोगो की मदद करना पसंद है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp