Top 10 Government Job after Diploma in hindi | डिप्लोमा के बाद 10 सबसे अच्छी सरकारी नौकरी

Polytechnic diploma इस कोर्स के बारे में आप लोगो में से काफी लोग जानते होंगे लेकिन बहुत से लोगो को कन्फ्यूजन रहती है की पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा क्या एक ही है या अलग अलग होते है। गूगल पर लोगो के सवाल भी मिल जाते है difference between graduation and diploma सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल मे मिल जायेगा इस कोर्स को करने के साथ मैने अपने सभी सवालों के जवाब खोजे थे इसलिए इस आर्टिकल के माध्यम से सारी जानकारी आपको देंगे तो चलिए जानते हैं Diploma kya hai and Top 10 government Job after polytechnic diploma. मैने अपने आर्टिकल मे दसवीं, बारवीं और ग्रेजुएशन करने के बाद 10 सरकारी नौकरी के बारे में बताया है जिसका लिंक इसी आर्टिकल मे है उन्हे भी जरूर पढ़े।

Career opportunity after polytechnic diploma | List of Government vacancy after diploma

पॉलिटेक्निक एक तीन वर्षीय टेक्निकल कोर्स है जिसे आप हाई स्कूल या इंटरमीडिएट पास करने के बाद कर सकते है जबकि डिप्लोमा एक वर्षीय या इससे ज्यादा वर्ष का हो सकता है जिसमे ट्रेनिंग दी जाती है और पूरा होने पर आपको सर्टिफिकेट मिलता है। डिप्लोमा कई फील्ड में प्रदान किया जाता है। पॉलिटेक्निक आप दसवीं पास करने के बाद कर सकते हैं अपनी पसंदीदा ब्रांच चुन के।
पॉलिटेक्निक पूरा करने के बाद आपके लिए प्राइवेट और सरकारी नौकरी दोनों के रास्ते खुल जाते हैं। अब हम जानेंगे पॉलिटेक्निक पूरा होने के बाद 10 सरकारी नौकरी के सुनहरे मौके।
 
1. SSC JE
 
यह केंद्र स्तर की भर्ती है जिसमे तीन मुख्य ब्रांच electrical, Mechanicalcivil के छात्र अप्लाई करते हैं। इसमें डिप्लोमा व बीटेक दोनो क्वालिफिकेशन पर मौका रहता है। अगर आपको इंजीनियर बनना है तो यह भर्ती आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकती है। इसमें सिलेक्शन लेने के लिए prelims और main दोनो एग्जाम क्वालीफाई करने होते हैं। चयन प्रक्रिया की बात करे तो इसमें दोनो एग्जाम (Pre+main) के बाद मेडिकल और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होता है। अगर बात करे List of government job after diploma in electrical की तो यह सबसे  बड़ी जॉब हैं।
 
2. RRB JE
 
यह रेलवे विभाग की भर्ती है जिसमे अलग अलग ब्रांच के JE पद पर भर्ती होती है। इसमें डिप्लोमा के साथ बीटेक स्टूडेंट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। हर एक या दो साल पर इसमें वेकेंसी आती है पिछली बार 2019 में लगभग 14000 से ज्यादा वेकेंसी आई थी। इसमें दो एग्जाम Pre और main होते हैं। Pre सिर्फ क्वालीफाइंग होता है और मेरिट main एग्जाम के आधार पर बनती है। रेलवे में नौकरी करने का जिनका सपना है उनके लिए यह बेस्ट वेकेंसी है। यह Best job for diploma holders in railway है।
 
3. UPPCL
 
इसका फुल फॉर्म Uttar Pradesh Power Corporation limited होता है। इसमें सिर्फ इलेक्ट्रिकल ब्रांच वाले छात्रों को ही मौका मिलता है। यह JE पद के लिए सबसे अच्छी वेकेंसी है क्योंकि इसमें सिर्फ एक ही एग्जाम होता है और फिर मेरिट लिस्ट में नाम आते ही सिलेक्शन। यह उत्तर प्रदेश राज्य की वेकेंसी है इसलिए पोस्टिंग भी आपको उत्तर प्रदेश में ही मिलती है। इसमें सिर्फ डिप्लोमा पास छात्र ही अप्लाई कर सकते हैं।
4. UPSSSC JE
 
यह भी उत्तर प्रदेश की ही वेकेंसी है जिसमे डिप्लोमा पास कैंडिडेट जिन्होंने मैकेनिकल और सिविल ब्रांच से किया है वो अप्लाई कर सकते हैं। इसमें आपको कृषि व जल विभाग में रखा जाता है। आयु सीमा इसमें 18 से 40 वर्ष तक मिलती है। 2021 में 1904 पदों पर भर्ती आने वाली है इस विभाग में। बीटेक व इससे उच्च डिग्री वाले इस वेकेंसी में अप्लाई नही कर सकते।
5. UPRVUNL JE
 
UPRVUNL का फुल फॉर्म Uttar Pradesh Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited होता है। यह वेकेंसी भी उत्तर प्रदेश की है जिसमे अन्य राज्य के छात्र भी अप्लाई कर सकते हैं। आयु सीमा इसमें 18 से 40 वर्ष तक रहती है। इसमें आपका चयन मात्र एक लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर होता है। इसमें Electrical, Mechanical, Electronics, instrumentation & control व CS ब्रांच के छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
6. Coastgaurd Yantrik
 
डिप्लोमा पास कैंडिडेट को coastgaurd में यांत्रिक पद पर जॉब करने के लिए अच्छा मौका मिलता है। इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 22 वर्ष से कम ही होनी चाहिए क्योंकि आयु सीमा 18 से 22 तक होती है। इस पोस्ट के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। पैसे के हिसाब से भी यह job काफी अच्छी है जिसमे आपको शुरुवात सैलरी 29000 से ज्यादा मिलती है।
 
7. SAIL 
 
इसका फुल फॉर्म Steel Authority of India Limited होती हैं। SAIL एक महारत्न कंपनी है जिसमे अलंग विभाग में अलग अलग क्वालिफिकेशन पर वेकेंसी आती हैं। इसमें डिप्लोमा पास छात्रों के लिए operator cum technician व JE trainee के पद पर वेकेंसी निकलती है। SAIL के अंतर्गत Bokaro steel plant, Durgapur Plant, Rourkela plant व कई अन्य आते हैं।
8. PGCIL 
 
इसका फुल फॉर्म Powergrid Corporation of India Limited होता है जिसमे JE के पद पर वेकेंसी आती है साथ ही आपको इसमें एप्रेंटिस करने का भी मौका मिलता है। JE के लिए चयन प्रक्रिया written CBT एग्जाम, मेडिकल और फिर डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन होता है। इसमें मुख्यत पावर ट्रांसमिशन व डिस्ट्रीब्यूशन का काम होता है।
9. DMRC
 
इसका फुल फॉर्म Delhi Metro Rail Corporation होता है। इसमें अलग अलग पदों पर वेकेंसी निकलती है जिसमे आईटीआई, डिप्लोमा व बीटेक के छात्र अप्लाई कर सकते हैं। डिप्लोमा वालों के लिए JE के पद पर वेकेंसी आती है। DMRC के साथ LMRC ( Lucknow metro rail corporation) में भी JE के लिए वेकेंसी आती है। अगर आपको मेट्रो में घूमना पसंद है तो ये जॉब आपके लिए बेहतर साबित होगी।
10. NTPC
 
List of government job after polytechnic diploma की लिस्ट में यह दसवे स्थान पर है। NTPC भारत की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी है। इसका फुल फॉर्म National Thermal Power Corporation होता है। यह भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Bombay stock exchange में पंजीकृत है। इसमें टेक्निकल क्वालिफिकेशन पर अलग अलग पदों के लिए वेकेंसी आती है। इसमें आपको एप्रेंटिस करने का भी सुनहरा मौका मिलता है।
Government Job after Diploma in hindi
निष्कर्ष –  दोस्तो मैंने आपको इस आर्टिकल में polytechnic diploma करने के बाद सरकारी नौकरी के 10 सुनहरे अवसर के बारे में बताया है जिसमे आप नौकरी लेकर अच्छा करियर बना सकते हैं। उम्मीद करता हूं यह आर्टिकल आपको पसंद आएगा और इससे आपको कुछ जानकारी प्राप्त होगी। अगर आपको पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पर या किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो आप topic comment कर सकते है उसपर मैं detail में आर्टिकल लिखूंगा। Top 10 jankari पढ़ते रहे और ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।
 

1 thought on “Top 10 Government Job after Diploma in hindi | डिप्लोमा के बाद 10 सबसे अच्छी सरकारी नौकरी”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp