12th के बाद ये 10 जॉब आपके लिए है, देखे सूची | Top 10 12th ke baad govt job list

 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका एक और बेहतरीन आर्टिकल में जिसमे हम आपके सवाल 12th ke baad kya kare इसका जवाब जानेंगे साथ आपको 12th ke baad govt job list देंगे जिसमे वो सभी सरकारी नौकरी के फॉर्म होंगे जिन्हे आप 12th पास करके भर सकते है और अपना करियर बना सकते है। 

जैसा की दोस्तों बारवीं की पढाई सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण होती है 12th स्कूली जीवन की अंतिम पढ़ाई होती है उसके बाद बच्चे कॉलेज में प्रवेश करते है ग्रेजुएशन करने के लिए तो कुछ 12वी पास करके सरकारी नौकरी की तैयारी करने लगते है क्योकि 12वी पास करने के बाद नौकरी के लिए लगभग हर फील्ड में आपके लिए रास्ते खुल जाते है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे या सरकारी नौकरी लेना आपका लक्ष्य है तो इस आर्टिकल को ध्यान से पूरा पढ़े।

चाहे कितनी भी प्राइवेट नौकरी मिल जाये लेकिन इंसान संतुष्ट सरकारी नौकरी लेने के बाद ही होता है।  समाज में सरकारी नौकरी की वैल्यू अलग ही है। इस आर्टिकल में हम ऐसे Top 10 best government Job के बारे में जानेंगे जो 12वी पास करके आप पा सकते हैं और ये सभी जॉब आपको अच्छा करियर और पैसे देंगी।

 

12th के बाद 10 सबसे अच्छी सरकारी नौकरी ( 12th ke baad govt job list )

 

1. SSC CHSL

 

CHSL का फूल फॉर्म combined Higher Secondary Level है। यह बहुत लोकप्रिय है 12वी पास विद्यार्थियों के लिए। इसमे बहुत से पोस्ट आते है जैसे लोअर डिवीज़न क्लर्क, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पोस्टल असिस्टेंट, शॉर्टिंग असिस्टेंट और कोर्ट क्लर्क आदि।

इसमे चयन प्रक्रिया तीन चरण में होती है जिसमे पहला ऑनलाइन objective type, दूसरा discriptive type और तीसरा skill test होता है। सैलेरी इसमे अलग- अलग पोस्ट के लिए निर्धारित है जिसमे न्यूनतम 18000रुपये से अधिकतम 32000 रुपये तक शुरुआत में मिलती है।

 

2. NDA

इसके लिए वही लोग अप्लाई कर सकते है जो बारवीं में maths व science लिए रहते है। NDA एग्जाम पास करने के बाद आपको तीनो सेनाओं में से किसी मे भी जाने का मौका मिलता है। NDA का एग्जाम साल में दो बार होता है आप चाहे तो दोनों दे सकते हैं।

इसमे married विद्यार्थी परीक्षा नही दे सकते। इसमे लिखित परीक्षा पास करने के बाद SSB द्वारा इंटरव्यू लिया जाता है। इंटरव्यू पास करने के बाद फिजिकल फ़िटनेस टेस्ट होता है। इसमें सैलेरी 56000- 250000 रुपये तक मिलती है।

 

3. SSC Stenographer

 यह एग्जाम SSC करवाती है। साल भर में एक बार इसकी वेकैंसी आती है। इसमें दो चरण होते है जिसमे पहले में ऑनलाइन objective type होता है तथा दूसरे में typing test होता है।

इस एग्जाम में maths नही आता तथा जो विद्यार्थी 12वी में maths नही लिए होते है वो भी यह एग्जाम दे सकते है। इसमें शुरुवाती सैलेरी 35000 रुपये के करीब दी जाती है।

 

4. Railway NTPC

 

जो रेलवे में जाना चाहते है जिन्हें रेलवे जॉब पसन्द है उनके लिए यह एग्जाम काफी महत्वपूर्ण है। इसमें कई तरह की post मिल जाती है जैसे junior clerk cum typist, Trains clerk, Junior time keeper आदि। इसमे जॉइनिंग के लिए आपको टाइपिंग भी आनी चाहिए।

इसमे सैलेरी की बात करे तो अलग-अलग पोस्ट के हिसाब से मिलती है जिसमे 19900 से 21700 तक शुरुवात होती है। चयन प्रक्रिया की बात करे तो इसमें CBT 1 व CBT 2 होंगे फिर skill test होगा उसके बाद मेडिकल टेस्ट फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन उसके बाद जोइनिंग होगी।

 

5. State Police

सभी राज्यो में पुलिस कांस्टेबल की वेकैंसी आती रहती है। अगर पुलिस की वर्दी चाहिए आपको तो 12वी के बाद पुलिस में जाने का सुनहरा मौका मिल जाता है। आयु सीमा इसमे male के लिए 18- 22 तथा female के लिए 18-25 होती है।

सैलेरी की बात करे तो 21700 रुपये से शुरुवात होती है। चयन प्रक्रिया की बात करे तो CBT फिर physical test उसके बाद document verification होता है।

 
 
 

6. UPSSSC

इसका फुल फॉर्म Uttar Pradesh Subordinate Service Selection Commission होता है। इसके अंतर्गत Group C की पोस्ट आती हैं। इसके तहत बहुत से परीक्षायें आयोजित की जाती है जिसमे मुख्यतः लेखपाल, ट्यूबवेल ऑपरेटर व VDO की परीक्षा होती है।

इसमे सिर्फ एक एग्जाम फिर skill test होता है। आयु सीमा इसमे 18- 40 वर्ष तक होती है। सैलेरी की बात करे 21000 रुपये से ज्यादा ही मिलती है।

 

7. Indian Navy

 

अगर आप नेवी जॉइन करना चाहते है तो 12वी के बाद सुनहरा मौका मिलता है जिसमें AA (Artificer Apprentice), SSR (Senior Secondary Recruit) की परीक्षा पास करके आप जॉइन कर सकते है। इसका परीक्षा देने के लिए 12वी में maths व science विषय होना अनिवार्य है।

साल में 2 बार इसके लिए वेकैंसी आती है। आयु सीमा की बात करे तो 17- 20 वर्ष होती है। चयन प्रक्रिया इसमे CBT, फिजिकल टेस्ट उसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है फिर जोइनिंग।

 

8. Indian Airforce 

 

अगर आप एयरफोर्स में जाना चाहते है तो हर साल airforce airmen पद पर वेकैंसी आती है। इसमे X Group व Y Group पर आती है। आयु सीमा की बात करे तो 17- 20 वर्ष होती है। चयन प्रक्रिया की बात करे तो लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, फिजिकल टेस्ट फिर मेडिकल टेस्ट होता है।

सिलेक्शन होने के बाद 18 महीने की ट्रेनिंग होती है उस दौरान आपको सैलरी 14600 रुपये मिलती है। ट्रेनिंग के बाद 33100 रुपये मिलती है।

ये भी पढ़े – 2023 में ये 10 फॉर्म जरूर भरे 

 

9. Forest Gaurd

 12वी के बाद वन विभाग में हर राज्य से वेकैंसी आती रहती है। अगर आपको जंगल व प्रकृति से लगाव है तो इसमें आप सिलेक्शन ले सकते है। आयु सीमा इसमे 18- 27 वर्ष तक होती है। इसकी परीक्षा बहुत कठिन नही होती है। फिजिकल टेस्ट इसमे थोड़ा कठिन होता है जिसके लिए आपको दौड़ का अभ्यास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया की बात करे तो लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट व मेडिकल टेस्ट होता है। सैलरी इसमे आपको 20000 रुपये से ऊपर ही मिलती है।

10. Indian Army

 

अगर आपको आर्मी की वर्दी चाहिए तो 12वी के बाद ऑफिसर व आर्मी रैली की भर्ती होती रहती है जिसमें आप फॉर्म अप्लाई कर सिलेक्शन ले सकते है। आर्मी रैली की बात करे तो जिला के अनुसार दौड़ कराई जाती है जिसमे आप क्लर्क के पद पर नौकरी हासिल कर सकते है।

इसमे चयन प्रक्रिया  फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट चेकिंग, मेडिकल टेस्ट तथा अंतिम में लिखित परीक्षा होती है। मेरिट लिस्ट में नाम आने पर जोइनिंग मिल जाती है।

12th ke baad govt job list

निष्कर्ष :-  तो दोस्तों इस आर्टिकल आपने 12th ke baad kya kare इससे सम्बंधित लेख पढ़ा और 12th ke baad govt job list देखा जिन्हे आप 12वी पास करने के बाद पा सकते है और अपने भविष्य को निखार सकते हैं। लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताये Top 10 jankari से जुड़े रहे और Top 10 सम्बंधित अच्छे अच्छे लेख पढ़ते रहे। आर्टिकल शेयर करना ना भूले।

 

और पढ़े :-  

FAQ

10th पास करने के बाद 12th के लिए कौनसा स्ट्रीम चुने ?

12th के बाद आप अपने रूचि के अनुसार ही स्ट्रीम का चयन करे यदि आपको मेडिकल क्षेत्र में जाना है तो बायोलॉजी चुने या आपको इंजीनियर बनना या टेक्निकल क्षेत्र पसंद है तो मैथमेटिक्स चुने।

12th के बाद कौनसा कोर्स सबसे अच्छा रहेगा ?

12th के बाद यदि आप साइंस के छात्र है तो आप Bsc, Btech या MBBS कर सकते हैं, यदि आप commerce के छात्र है तो आपके लिए CA, Bcom या BBA अच्छा रहेगा जबकि यदि आप आर्ट्स के छात्र है तो आप BA, LLB आदि कर सकते है।

12th के बाद कौनसी नौकरी सबसे अच्छी हो सकती है ?

12th के बाद आप SSC का CHSL , रेलवे का NTPC और बैंकिंग में IBPS आदि का एग्जाम निकाल के अच्छी नौकरी पा सकते है।

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp