भारत की 10 सबसे शक्तिशाली महिला, देखे लिस्ट | Top 10 most powerful women of india in 2023

 
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 most powerful women of india में जैसा की दोस्तों आपको पता है भारत कृषि प्रधान देश के साथ महिला प्रधान देश भी है जहां महिलाओं को पूरी आजादी है अपने तरीके से रहने और फैसले लेने का। Richest women in India की बात करे तो आने वाले समय में कुछ महिलाएं उभरकर सामने आई हैं और खुद को साबित की हैं की वो किसी से कम नहीं और हर क्षेत्र में खुद को स्थापित कर रही साथ हीं सफलता के परचम भी लहरा रही।
 
वर्तमान समय में sex ratio of India की देखे तो महिलाओं की संख्या ज्यादा है और ये संख्या ग्रामीण क्षेत्र में और भी ज्यादा है। आने वाले समय में महिलाएं पुरुषों को भी पीछे छोड़ सकती हैं जिसमे कुछ ने तो अपनी कामयाबी से मिसाल भीं कायम की है आइए जाने आखिर कौन है वो Top 10 most powerful women of India के बारे में भी जानेंगे।
 

List of powerful women of India 2023

10. Arundhati Bhattacharya

 
Kolkata में जन्मी अरुंधती भट्टाचार्य Biggest Bank of India SBI की 2013 में पहली महिला चेयर पर्सन बनी थी जो की 24वे नंबर की chairperson थी। 2016 में Most popular magazine Forbes के Top 100 powerful women list में 25वे स्थान पर थी। फिलहाल ये 66 वर्ष की है और Salesforce India की सीईओ है। Fortune India list 2021 में इन्हे छठा स्थान हासिल हुआ है। 
 

9. Suchitra Ella

 
सुचित्रा इला Bharat Biotech की Joint managing director हैं जो की एक multinational biotech company है। कोरोना के समय में इसी कंपनी ने Covaxin टीका दिया था साथ ही हेपेटाइटिस बी के लिए भी टीका बनाने वाली विश्व की दूसरी कंपनी है। फिलहाल इनकी उम्र 56 वर्ष है और तमिलनाडु में रहती है। इनके पति का नाम Dr. Krishna Ella है जो की भारतीय वैज्ञानिक और एंटरप्रेन्योर हैं। 
 

8. Soumya Swaminath

 
यह भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ और क्लिनिकल वैज्ञानिक हैं इन्हें HIV और Tuberculosis पर खास काम करने। केलिए जाना जाता है। वर्तमान में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और स्वास्थ मंत्रालय में सचिव के पद पर कार्यरत है। फिलहाल ये 63 वर्ष की हैं और Chief Scientist of WHO हैं साथ ही जैविक चिकित्सा पर ध्यान दे रही हैं। इनके पति का नाम अजीत यादव है जो की पेशे से डॉक्टर हैं।
 

7. Gita Gopinath

 
कोलकाता में जन्मी गीता गोपीनाथ International Monetary Fund में मुख्य अर्थशास्त्री के पद पर 21 जनवरी 2022 काबिज थी जो की इस पद पर बैठने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इनकी संभावित सैलरी 174,368 डॉलर है और नेट वर्थ की बात करे तो 3 मिलियन डॉलर है। इनके पति का नाम इकबाल सिंह है जो की International relations, human right and law के academician हैं।
 

6. Nita Ambani

 
इन्हें शायद ही कोई हो जो ना जानता हो मंबई में जन्मी 58वर्ष की नीता अंबानी Reliance Foundation की founder और chairperson हैं साथ ही भारतीय जनहितैषी हैं। Footbal sports board development को लीड करती हैं। इनके पति मुकेश अंबानी जिनसे इन्होंने 1985 में शादी की थी Reliance industries के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और Indian most richest person हैं। Fortune India की लिस्ट में इन्हे दूसरे स्थान पर रखा गया था साथ ही Most richest women in India की लिस्ट में नीता अंबानी Top 5 में शामिल हैं।
 

5. Falguni Nayar

 
यह एक भारतीय करोड़पति business women हैं जो की Beauty retail company Nykaa की फाउंडर और सीईओ हैं। मुंबई में जन्मी फाल्गुनी नायर वर्तमान में 59 वर्ष की है। इनके पति का नाम संजय नायर है जो की Indian executive हैं। Forbes list 2021 में इन्हे 88वा स्थान प्राप्त हुआ था । अगर इनके net worth की बात करे तो 450 करोड़ अमेरिकन डॉलर है।
 

4. Kiran Mazumdar shaw

 
यह एक Indian billionare enterpreneur हैं जो की Biocon limited की चेयरपर्सन और फाउंडर हैं। Biocon एक biotechnology based India biggest medicine company है जो बंगलौर में स्थापित है। 23 मार्च 1953 बंगलौर में जन्मी किरण मजूमदार शॉ फिलहाल 69 वर्ष की हैं और इन्होंने जॉन शाह से शादी किया है जो की American former civil servant हैं। इनकी नेट वर्थ 320 USD के साथ किरण मजूमदार शॉ Most powerful women की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
 

3. Ritu karidhal

 
यह Chandrayan 2 की mission director हैं जिन्हे Rocket Women of India के नाम से जाना जाता है। ISRO में भारतीय वैज्ञानिक के तौर पर कार्यरत ऋतु कारिधाल को Forbes की self made women में शामिल किया गया था। 13 अप्रैल 1975 को लखनऊ में जन्मी ऋतु कारिधाल को इसरो द्वारा Young scientist award से भी नवाजा गया है। इनके पति का नाम अविनाश श्रीवास्तव है।
 

2. Roshni Nadar

 
July 2020 में अपने पिता Shiv Nadar के इस्तीफा देने के बाद रोशनी नादर 2 वर्ष तक उपाध्यक्ष रहने के बाद HCL Technologies की बागडोर संभाली और इस समय HCL technologies की चेयरपर्सन हैं। Forbes most powerful women list 2021 में इन्हे पूरे विश्व में 52वा स्थान हासिल हुआ था साथ ही फोर्ब्स के अनुसार किसी IT कंपनी को लीड करने वाली रोशनी पहली महिला हैं। इनके पति का नाम शिखर मल्होत्रा है जो HCL corporation के डायरेक्टर हैं। 54850 करोड़ नेट वर्थ के साथ रोशनी नादर मल्होत्रा Most richest women of India हैं। 
 

1. Nirmala Sitaraman

 
18 august 1959 में Madurai Tamilnadu मे जन्मी निर्मला सीतारमन वर्तमान में भारत की 2019 से वितमंत्री हैं। लगातार तीसरी बार Forbes world powerful women list में स्थान हासिल किया है इस बार इन्हे पूरे विश्व में 37th स्थान प्राप्त हुआ है साथ की भारत द्वारा Fortune India list में Most powerful women की लिस्ट में पहले पर काबिज हैं। 62 वर्षीय निर्मला सीतारमन के पति का नाम परकला प्रभाकर है जिनसे इन्होंने 1986 में शादी की थी। यह इंदिरा गांधी के बाद दूसरी रक्षा मंत्री बनीं थी। बात करे इनके नेट वर्थ की तो 2.63 करोड़ है। 
 
 
Conclusion:- इस आर्टिकल में विश्व की सबसे प्रसिद्ध मैगज़ीन फोर्ब्स द्वारा जारी World 100 most powerful women list के द्वारा भारत की 10 शक्तिशाली महिला के बारे में बताया गया है उम्मीद करता हूँ यह लेख आपको पसंद आएगा और अगर आप महिला है तो इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको जरूर प्रेरणा मिलेगी। इनमे से किस महिला से आप ज्यादा प्रभावित हैं कमेंट करके जरूर बताये और महिला शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।   
 
 
Read more :- 
 
 
 

Frequently asked questions (FAQ)

[sp_easyaccordion id=”540″]

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp