Top 10 point about Lata Mangeshkar in hindi | लता मंगेशकर से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी

सुर कोकिला के नाम से मशहूर भारत की प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर जी का सफर अपने आप में ही एक मिसाल है। सुर सामाग्री लता मंगेशकर जी ने भारत की लगभग सभी भाषाओं में गाना गाया है। अपने सुर से सभी को मोहित कर देने वाली लता जी का जिंदगी का सफर थम गया लेकिन लोगो के दिलो और यादों में हमेशा जीवित रहेगी। आइए इस आर्टिकल में उनके जिंदगी का पूरा सफर पढ़ेंगे Top 10 point के माध्यम से। तो चलिए शुरू करते है Lata Mangeshkar biography in Hindi

About Lata Mangeshkar birth, age, family, Bollywood career and death

1. Introduction
 
वैसे तो लता दीदी किसी परिचय की मोहताज नहीं। इन्होंने देश के बाहर अपने गीत संगीत से भारतीय होने का परिचय दिया है साथ ही भारतीय संस्कृति को भी अपने आवाज से अलग पहचान दी है। भारत के रत्नों में से एक और सुरो की रानी थी लता मंगेशकर जी। उनके गले से निकले आवाज की मधुरता दूर दूर तक बिखर जाती थी और सुनने वाला मनोमोहित हो जाता था। सबसे ज्यादा गाना गाकर इन्होंने अपना नाम गिनीज बुक दर्ज कराकर एक रिकॉर्ड कायम किया था।
2. Birth
 
लता मंगेशकर जी का जन्म 28 सितंबर 1929 में मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर में हुआ था। इनका जन्म के समय नाम हेमा रखा गया था जिसे बाद में बदलकर लता रख दिया गया। अपनी दूसरी मां की सबसे बड़ी बेटी थी।
3. Family
 
इनके पिता का नाम पंडित दीनानाथ मंगेशकर व माता का नाम शेवंती था। इनके पिता एक मराठी संगीतकार, शास्त्रीय गायक और थिएटर एक्टर थे। इनके पिता दो शादी किए थे। पहली पत्नी का नाम नर्मदा था जिनके मृत्यु के बाद इन्होंने नर्मदा की छोटी बहन की अपनी जीवन संगिनी बनाया। लता के बाद मीना, आशा, उषा और हृदयनाथ का जन्म हुआ था।
4. Education
 
लता मंगेशकर जी को बचपन से ही गीत संगीत का माहौल मिला और वे संगीत के तरफ ही आकर्षित हो गई। घर में ही पिता द्वारा संगीत का ज्ञान मिलने की वजह से वो ना स्कूल गई ना ही स्कूली ज्ञान प्राप्त किया। 1942 में इनके पिता की मृत्यु हो गई तब इनकी उम्र महज 13 साल थी। पिता के जाने के बाद बड़ी होने की वजह से जिम्मेदारियां बढ़ गई इन्होंने कभी पढ़ाई के विषय में सोचा ही नहीं। बहन आशा भोसले को स्कूल ले जाना इन्होंने ही जबकि शुरू किया था।
5. Career
 
Lata Mangeshkar career की बात करे तो उन्हें अभिनय पसंद नहीं था लेकिन पैसे की तंगी की वजह से उन्होंने कुछ हिंदी व मराठी फिल्मों में अभिनय किया। 1942 में आई फिल्म मंगला गौर में इन्होंने अभिनय किया था इसके अलावा ” माझे बाल, गजाभाऊ, बड़ी मां और जीवन यात्रा” जैसी फिल्मों में छोटी मोटी भूमिका निभाई। 1945 में लता दीदी मुंबई शिफ्ट हुई और यही से इनका करियर उठने लगा। 1948 में लता दीदी ने एक गीत ‘ दिल मेरा किसी ने तोड़ा, मुझे कही का ना छोड़ा, गाया जो की First hit song of Lata बना।
6. Bollywood journey
 
1949 में एक फिल्म रिलीज हुई ” महल” इसमें एक गीत “आयेगा आने वाला कल” गाया जो की इनकी लाइफ का First superhit song of Lata बना। इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 1950 से 1970 तक इनका Bollywood career बेहतरीन दौर में था। इस समय सभी फिल्म निर्माता और निर्देशक की पहली पसंद थी लता दीदी, महिला गायिकाओं में इनके इर्द गिर्द तब कोई नहीं था। फिल्म में इनके गाने होने की वजह से तब फिल्मे hit हो जाया करती थी। मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित तक सभी को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज़ दी।
7. Controversies
 
ज्यादातर सफेद साड़ी में नजर आने वाली और सरल स्वभाव की लता दीदी ने खुद को विवादो से दूर रखा लेकिन सचिन देव बर्मन से जरूर उनका मनमुटाव हो गया था फिर दोनो ने पांच वर्ष तक साथ काम नहीं किया। मोहम्मद रफी साहब से भी गीतो की रॉयल्टी को लेकर छोटा मोटा विवाद हुआ था।
8. Achievement
 
Lata Mangeshkar award की बात करे तो लता दीदी को ढेरो सम्मान व पुरस्कार से नवाजा गया था जिनमे भारत सरकार द्वारा दिए गए कुछ प्रमुख पुरस्कार हैं।
• 1969 – पद्मा भूषण
• 1989 – दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
• 1993 – फिल्मफेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
• 1999 – पद्मा विभूषण
• 2001 – भारत रत्न
इन सबके अलावा उन्हें और भी कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया। मध्य प्रदेश सरकार ने लता मंगेशकर के नाम से पुरस्कार स्थापित की है।
9. Death
कोरोना काल से ही लता दीदी का स्वास्थ्य खराब हुआ था। सांस फूलने की बीमारी उभरी थी और एक बार फिर से इन्ही दिक्कतों की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। 6 फरवरी 2022 को लता दीदी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। lata mangeshkar age की बात करे तो 92 साल की उम्र में लता दीदी संसार को छोड़कर स्वर्ग में विराजमान हो गई।
10. Life memory
 
लता दीदी ने अपनी पतली व सुरीली आवाज से सात दशक तक लोगो को entertain किया। लगभग हर वर्ग के लोग उनके गाना सुनना पसंद करते हैं। लता दीदी तो संसार छोड़कर चली गई लेकिन लोगो के दिलो में हमेशा जीवित रहेंगी तथा उनकी मधुर आवाज कई दशकों तक लोगों की कानों में गुजेगी।
Lata Mangeshkar total songs की बात करे तो उन्होंने कुल लगभग 30,000 तक गाना गया है।
Lata Mangeshkar famous song list
 
Piya tose naina laage Re ( Guide)
• Lag jaa gale (Wo kaun thi)
• Aye mere watan ke logo (NA)
• Aaj phir jeene ki tamanna hai (Guide)
• Ye kaha aa gye hum (Silsila)
Lata Mangeshkar with dilip kumar
Conclusion: दोस्तो इस आर्टिकल में मैने आपको लता मंगेशकर जी के जीवन से जुड़ी सभी जानकारी Lata Mangeshkar biography के माध्यम से Top 10 points में दी है। कैसी लगी जानकारी कमेंट करके जरूर बताएं और लेख को शेयर करना ना भूले।
 
नोट: दोस्तो अगर आपको किसी विशेष टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो अपना Topic कमेंट करे हम जरूर उस टॉपिक पर आपके लिए आर्टिकल तैयार करेंगे।
 

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp