Top 10 NEET exam topper list 2022 in hindi | नीट परीक्षा 2022 में किसने सर्वाधिक अंक हासिल किया ?

 

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आर्टिकल Top 10 NEET exam topper list 2022 in hindi में जैसा की दोस्तों पता है आपको NTA ( National Testing Agency ) द्वारा 8 सितंबर को भारत के सबसे बड़े मेडिकल entrance exam NEET ( National Eligibilty Entrance Test) का परिणाम जारी कर दिया गया है। करीब डेढ़ महीने बाद 18 लाख छात्रों का इंतजार NEET result 2022 आने के बाद खत्म हुआ।

NEET Exam date की बात करे तो 17 जुलाई को नीट की परीक्षा आयोजित की गई थी। NEET UG 2022 के लिए 1,87,234 छात्रों ने पंजीकरण किया था जिसमे से 1,76,457 छात्रों ने परीक्षा दी और 1,07,772 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। NTA NEET UG का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर घोषित किया गया। 

किस वर्ग में कितने छात्र ( Paasing Student category )

NEET UG परीक्षा में 9,93,069 छात्रों ने परीक्षा पास की है जिसमे से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग से, 4,47,753 ओबीसी, 1,31,767 एससी, 47, 295 एसटी और 84,070 EWS वर्ग के हैं। 2,717 छात्र दिव्यांग वर्ग से शामिल है। 

नीट परीक्षा में क्वालीफाइंग मार्क्स ( Passing score and cuttof of NEET Exam )

NEET UG की परीक्षा कुल 720 मार्क्स की होती है जिसमें 360 मार्क्स बायोलॉजी के, 180 मार्क्स फिजिक्स के और 180 मार्क्स केमिस्ट्री के शामिल होते हैं। वर्ष 2022 में क्वालीफाइंग मार्क्स में कमी आईं है अनारक्षित वर्ग का 2021 में को 720 – 138 मार्क्स रेंज था तो इस वर्ष 2022 में 715 – 117 मार्क्स रेंज है।

सर्वाधिक अंक किसने प्राप्त किए ( First NEET Exam topper 2022 )

NTA NEET exam AIR 1 की बात करे तो राजस्थान की तनिष्का ने प्रथम स्थान हासिल किया है हालांकि समान रैंक और समान पार्सेंटाइल चार छात्रों ने हासिल किया लेकिन प्रथम स्थान तनिष्का को ही क्यों और कैसे मिला इसके पीछे Tie breaking rule है यह क्या होता है और कैसे लगता है इस बारे में भी जानेंगे। 

About First NEET exam Topper in hindi

 

NEET exam topper

नीट परीक्षा 2022 की प्रथम टॉपर तनिष्का राजस्थान की है जो जो दो वर्ष से NEET UG exam की तैयारी कर रही थी। तनिष्का Allen coaching centre की छात्रा है जो आगे Delhi AIIMS से एमबीबीएस करना चाहती हैं और आगे चलकर कार्डियो, न्यूरो या आर्कोलॉजी में स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं। 

 
टाई ब्रेकिंग नियम क्या है ( Tie breaking rule in hindi )
 

इस नियम के अनुसार अगर किसी एग्जाम में दो या दो से अधिक विद्यार्थी समान अंक हासिल करते हैं तो –

•  सबसे पहले उनके बायोलॉजी  ( Ziology & Botany) के मार्क्स के अनुसार वरीयता दी जाती है। 

• अगर अंक फिर भी समान रहता है तो केमिस्ट्री के मार्क्स के अनुसार वरीयता दी जाती है। 

• अगर फिर भी अंक समान रहता है तो फिजिक्स में ज्यादा मार्क्स पाने वाले को वरीयता दी जाती है। 

• इन सब विषयों में समान मार्क्स अगर होता है तो सबसे कम गलत उत्तर या सबसे ज्यादा सही उत्तर देने वाले को वरीयता दी जाती है। 

List of Top 10 NEET Exam topper 2022 

1. तनिष्का – 715 – 99.9997733

 

2. वत्स आशीष बत्रा – 715 – 99.9997733

 

3. ऋषिकेश नागभूषण गांगुले – 715 – 99.9997733

 

4. रुचा पवाशे – 715 – 99.9997733

 

5. एराबेली सिद्धार्थ राव – 711 – 99.9997166

 

6. ऋषि विनय बलसे – 710 – 99.9992066

 

7. अर्पित नारंग – 710 –  99.9992066

 

8. कृष्ण एस आर – 710 – 99.9992066

 

9. जिल विपुल व्यास – 710 – 99.9992066

 

10. हाजिक परविज लोन – 710 – 99.9992066

Top 10 NEET exam topper list female 2022 

NEET Exam 2022 में कुल 9,93,069 सफल अभ्यर्थियों में 5,63,902 महिलाओ की संख्या है साथ ही 7 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार भी शामिल हैं। आइए जानते है सफल महिलाओ में किसने Top 10 topper list में जगह बनाई हैं –

 

1. तनिष्का  – 715  – Rank 1

 

2. रुचा पवासे –  715  – Rank 4

 

3. जिल विपुल व्यास –  710  –  Rank 9

 

4. सायंतनी चटर्जी – 710 –  Rank 11

 

5. अनुष्का मंडल – 710  – Rank 14

 

6. नूनी वेंकटा साई वैष्णवी –  706 – Rank 15

 

7. शुभा कौशिक – 705 –  Rank 17

 

8. वैदेही झा – 705 –  Rank 21

 

9. देबांकिता बेरा – 705 – Rank 22

 

10. मुरिकी श्री बरूनी – 705 – Rank 23

 
Top 10 state wise NEET exam topper list in 2022

 

1. राजस्थान – तनिष्का – OBC ( NCL )

 

2. दिल्ली एनसीटी – वत्स आशीष बत्रा – General

 

3. कर्नाटक – ऋषिकेश नागभूषण गांगुले, रुचा पवासे – General, OBC

 

4. तेलंगाना – इराबेली सिद्धार्थ राव – General

 

5. महाराष्ट्र – ऋषि विनय बालसे – General

 

6. पंजाब – अर्पित नारंग – General

 

7. गुजरात – जिल विपुल व्यास – General

 

8.  जम्मू कश्मीर – हाज़िक परवीज – General

 

9. पश्चिम बंगाल – सायंतनी चटर्जी – General

 

10. आंध्र प्रदेश – दुर्गा साई कीर्ति तेजा – General

 
निष्कर्ष :- 

तो दोस्तों NEET UG Exam 2022 NEET Exam रिजल्ट से जुडी सारी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से दिया गया है साथ ही  Top 10 से सम्बंधित सभी लिस्ट इस आर्टिकल में पब्लिश किया गया है जिससे आपको हर तरह से मदद हो सके और आप अच्छे से NTA  NEET Exam का analysis कर सके। आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा शेयर करे जिससे ज्यादा लोग तक यह जानकारी पहुंचे। Top 10 janakri से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।  

 
इन्हे भी पढ़े ;- 
 
 
 
Frequently asked questions (FAQ )
 

[sp_easyaccordion id=”456″]

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp