दुनिया मे हज़ारो तरह की बीमारियां है जिनमे से कुछ के बारे में आप जानते होंगे तो कुछ के नाम भी नही सुने होंगे। दुनिया का हर इंसान चाहता है कि वह स्वस्थ व निरोग रहे लेकिन फिर भीकुछ रोगो से ग्रसित हो जाता है जिनमे कुछ बीमारियों का इलाज है तो कुछ का कोई भी ईलाज नही। कुछ बीमारियां तो ऐसी भी होती है जिन्हें पहचानने में ही सालो लग जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हम ऐसे ही Top 10 strangest & dangerous disease के बारे में बताएंगे जिनको आप शायद ही जानते होंगे।
Most dangerous disease in all over the world | मानव शरीर मे होने वाली अदभुत बीमारियां
10. Gastroschisis
यह एक ऐसी बीमारी है जिसमे इंसान के आंतरिक अंग बाहर आने लगते हैं यह समस्या गर्भाशय से विकसित होने लगती है और जन्म के समय दिखती है। इसमे आंतरिक अंग जैसे लिवर, आमाशय आदि शरीर से बाहर आ जाते है जिनका एकमात्र हल सर्जरी है। सर्जरी के द्वारा इस समस्या को खत्म किया जाता है।
9. Spatial Orientation Syndrome
हमारे शरीर के कुछ अंग जैसे नाक, कान व आँख आदि दिमाग के द्वारा दिये गए संदेश पर कार्य करते है। इस बीमारी में हमे कोई भी वस्तु उल्टा नज़र आती है। आँख द्वारा तो सब सही रहता है लेकिन दिमाग के द्वारा गलत संदेश मिलता है जिस वजह से वस्तुएं उल्टा नज़र आती हैं।
8. Fishodor Syndrome
हर मानव शरीर की अपनी अलग गंध होती है लेकिन पसीना होने पर ये गंध दुर्गंध में बदल जाती है जिसे दूर करने के लिए इंसान परफ्यूम आदि इस्तेमाल करता है लेकिन इस बीमारी के होने पर इंसान के शरीर से मरे हुए मछली जैसे दुर्गंध आती है। इस बीमारी की कोई इलाज नही है लेकिन कुछ विशेष आहार से इसे ठीक किया जा सकता है।
7. Aquagenicurticaria
ज्यादातर इंसान को किसी न किसी चीज़ से एलर्जी होती है किसी को खाने से तो किसी को कुछ लगाने या किसी विशेष दवा से एलर्जी होती है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान को भी एलर्जी होती है लेकिन पानी से। जब भी इस बीमारी से पीड़ित इंसान पानी के संपर्क में आता है उसको उस जगह पर लाल रंग के दाने हो जाते है यहाँ तक कि उसके पसीना और आंसू से भी एलर्जी उत्पन्न हो जाती है।
6. Pupula Duplex
मानव शरीर के कुछ अंग बहुत महत्वपूर्ण होते है जिनमे से एक आँख भी है। यह महत्वपूर्ण होने के साथ बहुत ही नाजुक अंग भी होता है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान को आंखों में ऐसी समस्या होती है की इंसान की आँखों मे दो pupil (पुतली) बनने लगती है। यह अत्यंत दुर्लभ बीमारी है जिसे देखने पर horor मूवी के सीन जैसा प्रतीत होता है।
5. Mathemoglobinuria
संसार में प्रत्येक इंसान के त्वचा का रंग गोरा, काला या इन दोनों के बीच का ( साँवला) होता है लेकिन यह एक ऐसी बीमारी है जिससे पीड़ित इंसान के त्वचा का रंग नीला होने लगता है। ऐसे इंसान को देख हर कोई डर जाता है ऐसा लगता है जैसे वो किसी अन्य ग्रह से आया हो। इस बीमारी से पीड़ित इंसान के खून में mathemoglobin की मात्रा बढ़ जाती है और ऑक्सिजन की कमी होने लगती है इसलिए त्वचा का रंग नीला पड़ने लगता है।
4. The tree man syndrome
बहुत सी ऐसी बीमारिया है जो इंसान के आंतरिक अंगों के साथ बाहरी अंगों को भी बुरी तरह प्रभावित करती हैं। ऐसी ही यह एक बीमारी है जिसमे इंसान के शरीर के बाहरी अंगो पर पेड़ के छालोंनुमा बन जाता है जो देखने मे बहुत डरावना व अजीब लगता है। यह बीमारी सूर्य की किरणों में और तेज़ी से बढ़ती है। medical science में इस प्रकार की बीमारी का कोई इलाज नही है।
3. Progeria
लंबा व स्वस्थ जीवन हर इंसान को पसंद है लेकिन किसी बीमारी से ग्रसित होने के बाद इंसानो का जीवन कम हो जाता है या जल्दी खत्म भी। ऐसी ही एक बीमारी है जिसमे इंसान बहुत कम उम्र होने के बावजूद बूढा हो जाता है और फिर उसका जीवन काल जल्दी ही समाप्त हो जाता है। इस बीमारी से ग्रसित इंसान औसतन 13- 14 साल तक ही जीता है।
2. Hypertrichosis
इंसान के शरीर पर बाल एक अहम हिस्सा होता है। बाल इंसान को और भी आकर्षक बनाते है लेकिन जब पूरे शरीर पर बाल हो तब आपने कभी सोचा है कैसा लगेगा। इस बीमारी में कुछ ऐसा ही हाल होता है इस बीमारी से ग्रसित इंसान के पूरे शरीर पर बाल जम जाते है जिसे देखने पर भेड़िये समान लगता है।
यह बीमारी पुरूष, महिला व बच्चों को भी हो सकती है। medical science में इस बीमारी का कोई इलाज नही है।
1. Congenital insensitivity to pain
हमारे शरीर के अलग- अलग अंगों में तरह- तरह के दर्द उठते है जो हमे चुभन या जलन के रूप में महसूस होता है। हर इंसान चाहता है कि वो दर्द से मुक्त रहे जो कि इस बीमारी के होने से संभव है। इस बीमारी से पीड़ित इंसान को किसी भी शरीर के अंग में कोई दर्द नही होता। किसी प्रकार का कोई दर्द ना होने से किसी प्रकार का शरीर मे कोई समस्या हो तो पता नही चलता जिस वजह से समस्या बड़ा रूप ले लेती है और इंसान की मौत भी हो सकती है।
निष्कर्ष :- इस आर्टिकल में दुनिया के अजीबो गरीब 10 बीमारी के बारे में बताया गया है जिससे मानव ग्रसित है उम्मीद करता हु यह आर्टिकल Top 10 strangest disease in hindi आपको पसंद आया होगा और इन 10 बीमारियों से जुडी जानकारी रोचक लगी होगी। आर्टिकल शेयर करना ना भूले और कोई भी doubt हो तो कमेंट करे।
इन्हे भी पढ़े :-