Top 10 most richest state of India | भारत के 10 सबसे धनी राज्य

Top 10 most richest state of India | भारत के 10 सबसे धनी राज्य 

Top 10 most richest state of India | भारत के 10 सबसे धनी राज्य

जैसा कि आप सभी को पता है भारत मे कुल 28 राज्य हैं सभी राज्य अपने आप मे स्वंतंत्र हैं। सभी राज्य की अपनी अलग- अलग भाषा, संस्कृति, वेशभूषा व सबकी अपनी अलग राजधानियां हैं। किसी राज्य की जनसंख्या कम है तो किसी की ज्यादा, कोई बहुत अमीर राज्य है तो कोई बहुत गरीब भी। 
इस आर्टिकल में हम भारत के Top 10 richest state of India के बारे में जानेंगे। तो चलिए कुछ नया जानते हैं…..

Richest state of India |  भारत के सबसे धनी राज्य

10. Telangana

यह दक्षिण भारत का एक राज्य है जो 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग होकर नया राज्य बना। 2 जून 2014 में इस राज्य का स्थापना हुआ। 10 वर्ष के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद ही रहेगी। इस राज्य की राजभाषा तेलुगु है। इस राज्य में कुल 33 जिले हैं तथा जनसंख्या घनत्व 306 प्रति वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य का GDP कृषि पर निर्भर करता है जहाँ आम, गन्ना, कपास और तम्बाकू जैसे फसल भारी मात्रा में होते हैं। इन सब के अलावा यह कई बड़े उद्योग भी है जिनसे GDP में बढ़ोतरी होती है। इस राज्य की GDP 8.43 लाख करोड़ है।
9. Rajasthan

राजस्थान राज्य भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसकी राजधानी पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 में हुई थी। इस राज्य की राजभाषा हिंदी व ब्रजभाषा भी है। राजस्थान राज्य पर्यटन के लिए भी काफी खूबसूरत राज्य है जहाँ थार रेगिस्तान, हवा महल, माउंट आबू, पुष्कर और कई ऐतिहासिक किले है। इस राज्य में कुल 33 जिले है तथा जनसंख्या घनत्व 200 प्रति वर्ग किलोमीटर है। क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य की GDP 9.29 लाख करोड़ है। 
8. Madhya Pradesh

यह राज्य भारत के मध्य में स्थित है इसलिए इसको भारत का दिल भी कहते हैं। मध्य प्रदेश राज्य का स्थापना 1 नवंबर 1956 में हुआ था तथा इसकी राजधानी भोपाल है। इस राज्य में कुल 55 जिले हैं जिनमे इंदौर सबसे स्वच्छ व सबसे बड़ा शहर है। पर्यटन के लिए भी यह राज्य काफी प्रसिद्ध है जहाँ खजुराहो मंदिर, मैहर देवी मंदिर, पंचमढ़ी व हनुमान धारा आदि घूमने वाले स्थल हैं। इस राज्य की  GDP 9.62 लाख करोड़ है।

<Bharat ke 10 sabse amir rajya>
7. Andhra Pradesh

यह राज्य भारत के दक्षिण-पूर्व में स्थित है जिसकी राजधानी हैदराबाद है। इस राज्य का स्थापना 1 नवंबर 1953 में हुआ था। इसकी प्रस्तावित राजधानी अमरावती है। आंध्र प्रदेश की राजभाषा तेलुगु है तथा कुल 13 जिले है इस राज्य में। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है जिसका घनत्व 308 प्रति वर्ग किलोमीटर है। यह राज्य चारमीनार के लिए काफी प्रसिद्ध है जिसे दूर- दूर से पर्यटक देखने आते है। इस राज्य की GDP 10.81 लाख करोड़ है। 
6. West Bengal

यह राज्य भारत के पूर्व में स्थित है जिसकी राजधानी कोलकाता है। इस राज्य की स्थापना 26 जनवरी 1950 को हुआ था। इस राज्य का राजभाषा बंगाली है। इस राज्य में कुल 23 जिले हैं तथा जनसंख्या घनत्व 1029 प्रति वर्ग किलोमीटर है। यहाँ चावल व चाय की खेती अधिक मात्रा में होती है। इसी राज्य में भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम ईडन गार्डन है। 
इस राज्य की GDP 13.16 लाख करोड़ है। 

5. Karnataka

यह राज्य भारत के दक्षिण में है जो सबसे प्रगतिशील राज्यो में से एक है। इस राज्य की स्थापना 1 नवंबर 1956 को हुआ था।
इस राज्य की राजधानी बंगलुरू तथा राजभाषा कन्नड़ है। कर्नाटक में ही Kolar Gold Mine है जहाँ सोना उत्पादन मुख्य रूप से होता है। इस राज्य में कुल 30 जिले तथा जनसंख्या घनत्व 319 प्रति किलोमीटर है। कर्नाटक राज्य की GDP 15.80 लाख करोड़ है। 
4. Uttar Pradesh

यह राज्य जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है जिसकी राजधानी लखनऊ है। इस राज्य की स्थापना 24 जनवरी 1950 में हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजभाषा हिंदी व अवधी है। यह राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य में कुल 75 जिले है तथा जनसंख्या घनत्व 830 प्रति वर्ग किलोमीटर है। पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों में वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा व आगरा ऑदि मुख्य हैं। 
इस राज्य की GDP 15. 82 लाख करोड़ है। 
3. Gujarat

सबसे अमीर राज्यो की सूची में गुजरात तीसरे स्थान पर है। यह भारत का सबसे पश्चिमी राज्य है जिसकी राजधानी गांधीनगर है। इस राज्य का समुद्री तट सबसे लम्बा है। इस राज्य की स्थापना 1 मई 1960 में हुई थी। इस राज्य की राजभाषा गुजराती है। इस राज्य में कुल 33 जिले तथा जनसंख्या घनत्व 308 प्रति वर्ग किलोमीटर है। गुजरात की GDP 17.01 लाख करोड़ है। 
<Bharat ke 10 sabse amir rajya>
2. Tamil Nadu
यह राज्य भारत के दक्षिण में सबसे नीचे है। इस राज्य की स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुआ था। इस राज्य की राजधानी चेन्नई है तथा राजभाषा तमिल है। तमिलनाडु राज्य में कुल 32 जिले है तथा जनसंख्या घनत्व 555 प्रति वर्ग किलोमीटर है। मीनाक्षी मंदिर व हिन्दुओ के तीर्थ स्थलों में से एक रामेश्वरम इसी राज्य में है। भारत के अमीर राज्यो में इसका स्थान दूसरा है। 

1. Maharashtra

भारत का सबसे अमीर राज्य महाराष्ट्र है जो भारत के दक्षिण- मध्य में स्थित है। इस राज्य की स्थापना 1 मई 1960 में हुआ था जिसकी राजधानी मुम्बई व नागपुर है। मुम्बई भारत का सबसे बड़ा व सबसे अमीर शहर है। सभी बॉलीवुड स्टार व करोड़पति इसी राज्य में रहते है।  इस राज्य में कुल 36 जिले हैं तथा जनसंख्या घनत्व 370 प्रति वर्ग किलोमीटर है। इस राज्य की राजभाषा मराठी है। महाराष्ट राज्य की GDP 24 लाख करोड़ है। 
Top 10 most richest state of India | भारत के 10 सबसे धनी राज्य

Spread the love

Leave a Comment