संगीत से हर किसी को लगाव होता है। हम मूड फ्रेश करने के लिए गाने सुनते है जैसा हमारा मूड होता है उस हिसाब से ही गाने भी सुनते है। फिल्मो में भी गांनो का अहम रोल होता है। कुछ फिल्में तो गानों की वजह हिट हो जाती है जिन्हें लोग भी बहुत पसन्द करते है। बहुत से गाने है जो पूरे भारत मे तो कुछ ऐसे भी है जो अंतराष्ट्रीय स्तर तक हिट सबित हुए है। आज इस आर्टिकल में हम Top 10 best Indian songs के बारे में बताएंगे जो भारत के साथ- साथ विदेशो में भी बहुत ज्यादा पसंद किए गए है। अगर आपने इन गानों को नही सुना है तो जल्दी से सुनिए और गाना एन्जॉय कीजिये।
World wide hit song all time | Best Bollywood hindi songs
10. छम्मक छल्लो
यह Ra. One फ़िल्म का गाना है जिसमे शाहरुख खान और करीना कपूर खान साथ मे दिखे थे। यह गाना 2011 में रिलीज हुआ था जिसे Akon और Hamsika Iyer ने गाया था। यह गाना लोगो को बहुत पसन्द आया था। यह गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि फ़िल्म के स्टेज पर रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शाहरुख और करीना से मिलने गए थे। यह गाना कई पुरस्कार भी जीता था।
9. रंगबाती
यह ओड़ीसा का सबसे मशहूर गाना है जिसे जितेंद्र हरिपाल ने गाया था। जितेन्द्र हरिपाल को 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह एक love song गाना है जिसके lyrics काफी पसंद किए गए थे। यह गाना 2017 में कोक स्टूडियो में सोना महापात्रा और ऋतुराज मोहंती द्वारा गाया गया था। यह गाना कॉन्ट्रोवर्सी में भी था क्योंकि इल्ज़ाम था की इस गाने में ओड़ीसा के राष्ट्रीय गान से कुछ शब्द लिए गए है।
8. लंदन ठुमकदा
यह क्वीन फ़िल्म का हिट गाना है जिसमे कंगना रनौत ने अभिनय किया था। इस गाने के lyrics पंजाबी में है और इसे सोनू कक्कड़, नेहा कक्कड़ व लभ जंजुआ ने गाया था। यह साल 2014 का सबसे हिट गाना था। यह गाना सुन हर कोई झूम उठता। यह गाना भारत के साथ लंदन और अन्य देशों में भी बहुत पापुलर है।
<Best Indian hit song ever>
7. मणिकक्या मलराया पूर्वी
यह मलयालम फ़िल्म Oru Adar Love का गाना है जो प्रिया प्रकाश वारियर के अदाओं की वजह से बहुत वायरल हुआ था। इस गाने से प्रिया प्रकाश वारियर रातो- रात स्टार बन गयी थी साथ ही यह गाना भी बहुत मशहूर हुआ। इस गाने में प्रिया प्रकाश वारियर के एक्सप्रेशन को लोगो ने खूब पसंद किया था।
6. बुलेया
यह गाना फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल का है जो 2016 में रिलीज हुई थी। इस गाने में रणवीर कपूर व ऐश्वर्या राय बच्चन दिखे है।यह बहुत सेंसशनल गाना है जिसे साल 2016 का Filmafare award for the best song of the year पुरस्कार मिला था। इस गाने को अमित मिश्रा व शिल्पा रॉव ने गाया है। यह बहुत कड़क गाना है जिसे आपको जरूर सुनना चाहिए अगर नही सुना है तो।
जरूर जाने; भारत की 10 सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री
5. गुरु रंधावा के गाने- सुन मेरी रानी
गुरु रंधावा को कौन नही जानता होगा उनके गाने विदेशों में भी बहुत मशहूर है। फ़िल्म तुम्हारी सुलु का सुन मेरी रानी गाना को लोगो ने काफी पसंद किया था। यह फ़िल्म 2017 में आई थी जिसमे विद्या बालन दिखी थी। इस गाने के अलावा गुरु रंधावा के और सभी गाने जैसे lagdi lahore, suit suit krda आदि बहुत पॉपुलर है।
4. ज़िन जिन जिंगट
यह गाना मराठी फिल्म Sairat का है जिसे अजय- अतुल की जोड़ी ने गाया है। sairath फ़िल्म 2016 में रिलीज़ हुए थी। इस गाने का हिंदी रीमेक बनाया गया है जिसको आप फ़िल्म धड़क में सुन सकते है जिसमे जानवी कपूर और मोहित ने अभिनय किया है। इस गाने का म्यूजिक आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।
<Best Indian hit song ever>
3. मुंडया तू बच के रही
यह एक पंजाबी भंगड़ा गाना है जिसे पंजाबी सिंगर Labh Jagjana ने गाया था बाद में इसे पंजाबी MC ने रीमिक्स में किया था। यह गाना इतना मशहूर हुआ था कि इटली और बेल्जियम में सभी गानो को पीछे छोड़ दिया था। इस गाने पर हर कोई झूम उठता।
2. लॉलीपॉप लागेलु
यह एक भोजपुरी गाना है जिसे पवन सिंह ने गाया था। यह गाना पवन सिंह का पहला गाना था। यह गाना बहुत बड़ा हिट साबित हुआ था जिसके बाद से पवन सिंह बहूत बड़े स्टार बन गए। यह गाना उत्तर प्रदेश- बिहार के साथ पूरे भारत मे बहुत मशहूर हुआ था। यह गाना बहुत दिनों तक लोगो की ज़ुबान पर रहा था।
1. मेरा जुता है जापानी
यह गाना साल 1995 में आई फ़िल्म श्री 420 का है जिसमे राजकपूर को देखा गया था। यह गाना पूरी दुनिया मे मशहूर हुआ था। यह गाना भारत से लेकर रूस तक काफी मशहूर है। आज भी लोग इस गाने को गुनगुनाते है। इस गाने में कई देशों का नाम लिया गया है और बॉलीवुड का यह पहला गाना है जो पूरी दुनिया मे मशहूर हुआ था। इस गाने को प्रसिद्ध गायक मुकेश ने गाया था। Most popular song की लिस्ट में यह गाना बहुत समय तक टॉप पर रहा।
Also read: Top 10 most liked video on YouTube | youtube पर सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला टॉप 10 गाना
Nice
Nice
Thanks dude