1. भारत के महान कप्तानो में से एक तथा कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को शाम 7:30 बजे क्रिकेट के सभी प्रारूप से सन्यास ले लिया। धोनी अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। धोनी एक छोटे से शहर से निकलकर आसमान के बुंलदियों को छुए।
2. धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में हुआ था। धोनी का पैतृक गाँव लावली, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में है। धोनी के पिता नौकरी के सिलसिले में उत्तराखंड से राँची आये तथा इसे ही अपना स्थायी निवास बना लिया। धोनी के एक भाई तथा एक बहन है।
3. धोनी के कई लड़कियों से अफेयर रहे जिनमे बॉलीवुड अभिनेत्रिया भी शामिल रही लेकिन 4 जुलाई 2010 को धोनी अपने स्कूली दोस्त साक्षी के साथ शादी के बंधन में बँध गए। साक्षी और धोनी स्कूल के दोस्त थे लेकिन बाद में अलग हो गये फिर ये दोनों 2007 में मिले। तीन साल तक रिलेशन में रहने के बाद 2010 में इन्होंने शादी कर ली। 2015 में इनकी एक बेटी हुई जिसका नाम जीवा है।
4. धोनी को शुरुवात में फूटबाल बहुत पसंद था। इसके बाद इनकी रुचि बैडमिंटन में बढ़ने लगी लेकिन अपने फुटबॉल कोच के कहने पर धोनी ने क्रिकेट क्लब जॉइन किया। धोनी 18 वर्ष की उम्र में 1999 में बिहार की तरफ से पहला रणजी मैच खेले थे जिसमे उन्होने 68 रन बनाए थे। 2 दिसंबर 2004 में धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ अन्तराष्ट्रीय टेस्ट मैच से डेब्यू किया था। 23 दिसम्बर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच में डेब्यू किया था तथा 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T-20 मैच में डेब्यू किया था।
Read also: Top 10 points about Sonu Sood | सोनू सूद के बारे मे 10 रोचक बाते
5. Mahendra Singh dhoni cricket career की बात करे तो धोनी अबतक कुल 529 अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेले है जिनमे 90 टेस्ट, 341 वनडे और 98 T-20 शामिल है।अबतक तीनों फ़ोर्मेट में कुल मिलाकर 16983 रन बनाए हैं जिसमे 16 शतक तथा 104 अर्धशतक शामिल है। अंतराष्ट्रीय के साथ धोनी आईपीएल भी खेलते हैं जिसमे वो चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और अपने नेतृत्व में चेन्नई सुपरकिंग्स को तीन बार खिताब दिला चुके हैं।
6. धोनी भारत के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने भारत को अपनी नेतृत्व में तीन बार ICC ट्रॉफी दिलाई है जिनमे शामिल है 2007 का T-20 विश्वकप, 2011 का ODI विश्वकप और 2013 का चैंपियन ट्रॉफी। धौनी को 2007 में T-20 में कप्तानी सौपी गयी थी फिर 2007 का T-20 विश्वकप जीतने के बाद तीनो फ़ोर्मेट में कप्तान बना दिया गया।
7. महेेंद्र सिंह धोनी को 2007 में राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया था यह क्रिकेट के सर्वोच्च संम्मान में से एक है। 2009 में इन्हें भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था तथा 2018 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया जो भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इन सभी सम्मान के अलावा धोनी दो बार ICC ODI player of the year और कई बार Man of the series भी जीते हैं।
8. धोनी को बाइक और कार का बहुत शौक है। इसके अलावा धोनी को सेना में भर्ती होने का सपना बचपन से था जो 2011 में पूरा हुआ जब इन्हें इंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सुशोभित किया गया। धोनी को अक्सर कई त्योहारों पर सेना के जवानों के साथ देखा गया है। धोनी क्रिकेट की दुनिया मे आने से पहले 2001 से 2003 तक पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर TTE ( Travelling Ticket Examiner) थे।
9. धोनी अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देते थे। भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनने के बाद 2015 में आगरा स्थित भारतीय सेना के पैरा रेजीमेंट से जम्प लगाने वाले पहले स्पोर्ट पर्सन बने थे। उन्होंने पैरा लुपर ट्रेनिंग लेने के बाद करीब 15,000 फ़ीट की ऊँचाई से पाँच छलांगे लगाई जिनमे एक छलांग रात में लगाई गई थी।
10. धोनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं।बात करे MS Dhoni Net worth की तो 2012 में फोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे। 2012 से लेकर 2014 तक भारत सरकार को सबसे अधिक टैक्स देने वाले खिलाड़ी भी बने थे। अगर देखा जाय MS Dhoni annual sallary की तो लगभग 102 करोड़ रुपये है। धोनी के पास कुल संपत्ति करीब 700 करोड़ रुपये के आस-पास है।
conclusion:- इस आर्टिकल मे भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni birth, career, wife name, daughter name और Net worth से सम्बंधित 10 रोचक बाते बताई गयी है उम्मीद करता हूँ यह लेख आपको पसंद आया होगा। आपको धोनी की कौनसी खूबी सबसे अच्छी लगती है कमेंट में बताये और यह आर्टिकल अपने दोस्तों में जरूर शेयर करे।
Read more:
. उत्तर प्रदेश के दबंग विकास दुबे से जुड़ी 10 अहम बाते | 10 points about Gangster Vikas Dubey
. 10 points about Sushant Singh Rajput | सुशांत सिंह राजपूत के बारे में 10 बाते जाने
. Top 10 points about Sonu Sood | सोनू सूद के बारे मे 10 रोचक बाते
Its informative and interesting
Thanks s lot