Top 10 best Government job vacancy after Graduation in hindi | ग्रेजुएशन के बाद 10 सबसे अच्छी वैकेंसी के बारे में जाने

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 best Government job vacancy after Graduation in hindi में जैसा की दोस्तों आपको पता होगा ऐसे बहुत से विद्यार्थी है जो बड़ा लक्ष्य बनाते है और बड़ी नौकरी करना चाहते है जिसमे ज्यादा सैलरी हो और साथ मे पावर भी हो। आप बड़े नौकरी ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद प्राप्त कर सकते है। ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद सभी बड़ी नौकरियों के रास्ते आपके लिए खुल जाते है जिसमें से किसी एक को टारगेट कर आप प्राप्त कर सकते है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही हम 10 बड़े नौकरियों के बारे में बताएंगे जो ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद मिलती है और इन सभी वेकन्सी के फॉर्म को आप जरूर भरे तो चलिए best Government job vacancy after Graduation की लिस्ट से पर्दा हटाते हैं।

List of Government job vacancy after Graduation| ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद ये 10 फॉर्म जरूर भरे 

1. Civil Services Exam
 
इसके अंतर्गत IAS (Indian Administration Service), IPS (Indian Police Service) और IFS ( Indian Foreign Service) एग्जाम होते है जिन्हे UPSC कराती है। ये भारत के सबसे बड़े व सबसे कठिंन एग्जाम में से एक है। ये सभी ग्रेड ए स्तर की नौकरियाँ होती है जिनमे सारी सुविधाएं भी उच्च स्तर का होता है। इन परीक्षाओं के लिए आयु सीमा 21- 32 वर्ष तक होती है। इस एग्जाम निकालने के लिए आपको सिर्फ 6 मौके मिलते हैं उसके बाद फिर आप नही दे सकते। इसकी वेकैंसी लगभग हर साल अप्रैल के महीने तक आती है। इसमे Pre+main दो एग्जाम उसके बाद इंटरव्यू होता है। 
 
2. RBI Grade B Exam
अगर आपको बैंकिंग सेक्टर में रुचि है और RBI जॉइन करना चाहते है तो ये आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। इसमे  आयु सीमा 21- 32 वर्ष तक होती है जिसमे आपको एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए अधिकतम 6 मौके मिलते है। इसकी वेकैंसी लगभग जून तक आती है। यह ग्रेड बी स्तर की नौकरी है जिसमे आपको शुरुवाती सैलरी 35000 रुपये से ज्यादा मिलती है। सेलेक्शन प्रक्रिया की बात करे तो Pre+main फिर इंटरव्यू होता है। 
3. SBI PO Exam
 
PO का फुल फॉर्म Probationary Officer होता है। इस एग्जाम को क्वालीफाई कर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अफसर बन सकते हैं। इसकी हर साल वेकैंसी लगभग जून तक आ जाती है। आयु सीमा इसमे 21- 30 वर्ष होती है। इसमे आपको एग्जाम क्वालीफाई करने 4 बार मौके मिलते है उसके बाद नही दे सकते। इसमें Pre+Main फिर इंटरव्यू होता है। सब कुछ क्वालीफाई करने के बाद जोइनिंग मिलती है उसके बाद 2 साल की ट्रेनिंग होती है फिर आपको ऑफिसर की पोस्ट मिलती है। 
 
4. IBPS PO Exam
 
IBPS का फुल फॉर्म Institute of Banking Personnel Selection होता है। यह एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद आपकी किसी भी बैंक में जोइनिंग हो सकती है। इस एग्जाम की वेकैंसी हर साल जुलाई तक आ जाती है व सामान्यतः परीक्षा अक्टूबर तक होता है। आयु सीमा इसमे 20 वर्ष से 30 वर्ष तक होती है। सिलेक्शन प्रक्रिया इसमे तीन फेज Pre+main फिर इंटरव्यू होता है। 
 
5. IBPS special officer
 
इस एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद आपको अपने रुचि के हिसाब से अलग- अलग क्षेत्र में अलग – अलग पद पर काम करने का मौका मिल सकता है जैसे IT Officer, Agriculture Field Officer, राजभाषा अधिकारी आदि। IT Officer के लिए B.tech या पोस्ट ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। आयु सीमा इसमे 20- 30 वर्ष होती है। सिलेक्शन प्रक्रिया की बात करे तो Pre+Main फिर इंटरव्यू होता है। 
 
 
6. SSC CGL
 
CGL का फुल फॉर्म Combined Graduate Level होता है। यह ग्रेड बी व ग्रेड सी की वेकैंसी होती है जिसमे आपको असिस्टेंट की पोस्ट मिलती है। इसकी वेकैंसी हर साल फरवरी – मार्च तक आ जाती है और परीक्षा सामान्यतः अगस्त- सितंबर तक होती है। आयु सीमा इसमें 18-32 वर्ष तक कि होती है। सैलरी इसमे 25500 रुपये से शुरू होती है जो pay level-8 तक 151100 रुपये बढ़कर हो जाती है। सिलेक्शन प्रक्रिया की बात करे तो इसमें कुल 4 टियर होते है जिसमे टियर 1 व 2  में CBT एग्जाम होते है टियर 3 में लिखित उसके बाद टियर 4 में स्किल टेस्ट होता है। 
 
7. Railway Exam 
 
अगर आपको भारतीय रेलवे में नौकरी करना है तो ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद आपको अच्छे पोस्ट पर नौकरी मिल जाती है। इसमे पोस्ट जैसे ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गॉर्ड व स्टेशन मास्टर आदि पोस्ट पर वेकैंसी आती रहती है। आयु सीमा इसमे 18-32 वर्ष होती है। चयन प्रक्रिया की बात करे तो इसमे stage 1 फिर stage 2 उसके बाद skill test होता है। 
 
 
8. SSC CPO
 
CPO का फुल फॉर्म Central Police Organisation होता है। अगर आप दिल्ली पुलिस या CAPF में Sub Inspector बनना चाहते है तो यह एग्जाम क्वालीफाई कर बन सकते है। आयु सीमा इसमे 20- 25 तक होती है। चयन प्रक्रिया की बात करे तो इसमे पेपर 1 व पेपर 2 होता है उसके बाद फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट होता है। ये सभी स्टेज पास करने के बाद आपको जोइनिंग मिलती है।
9. TET
 
अगर आपको पढ़ाना पसन्द है और टीचर बनना चाहते है तो ये एग्जाम आपको पास करना जरूरी है। ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद ये एग्जाम आप दे सकते हैं। इसकी वेकैंसी राज्य स्तर व केंद्र स्तर पर आती रहती है जिन्हें अप्लाई कर आप परीक्षा दे सकते है। इस एग्जाम को पास करके आप  सरकारी टीचर की वेकैंसी के लिए अप्लाई कर सकते है जिसमे आपकी जोइनिंग राज्य और केंद्र स्तर के सरकारी स्कुलो में होती है।
10. LIC AAO
 
AAO का फूल फॉर्म Assistant Administrative Officer होता है। अगर आप भारतीय जीवन बीमा निगम में करियर बनाना चाहते है तो यह एग्जाम क्वालीफाई कर आप बना सकते हैं। आयु सीमा इसमे 21- 30 वर्ष होता है। शुरुआत सैलरी इसमे 32795 रुपये मिलती है। चयन प्रक्रिया की बात करे तो Pre+Main फिर इंटरव्यू होता है।
 
best Government job vacancy after Graduation

निष्कर्ष :-  दोस्तों इस आर्टिकल में हमने ग्रेजुएशन के बाद भारत की 10 सबसे अच्छी वैकेंसी ( best Government job vacancy after Graduation ) के बारे में जाना। यदि आप ग्रेजुएशन कर चुके है तो इन फॉर्म को जरूर भरे और इसके अलावा हमने 10वी और 12वी के बाद आने वाली सभी वैकेंसी के बारे में बताया है वो आर्टिकल भी पढ़े। हो भी आपके दोस्त सरकारी नौकरी की तयारी कर रहे उन्हें यह आर्टिकल जरूर शेयर करे।

और भी पढ़े :- 

भारत के 10 बड़े IIT कॉलेज कौन से हैं देखे लिस्ट 

पॉलिटेक्निक कर लिए है तो ये 10 वैकेंसी आपके लिए है 

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा 2022 के 10 टॉपर की लिस्ट देखे  

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp