अक्सर हम कम पैसे होने या पैसे ना होने पर अपने मित्रों या सगे- संबंधियों से कर्ज लेते है और पैसे होते ही चुका देते है। इसी तरह देश भी आपस मे या विश्व बैंक से कर्ज लेते है फर्क इतना होता है कि हम हज़ारो रुपये लेते है और देश हज़ारों करोड़। ऐसे बहुत से देश हैं जो कर्ज़ में डूबे हुए है। इस आर्टिकल में हम Top 10 countries in debt अर्थात कर्ज में डूबे 10 देश के बारे में जानेंगे जो बहुत ज्यादा कर्ज़ में डूब चुके हैं। अपने देश भारत कि स्थिति के बारे में भी जानेंगे।
Countries which take more money from World Bank in 2022 | List of highest debt counties in the world / List of countries by external debt
10. Canada
यह विकसित देशों में से एक है जिसकी राजधानी ओटावा है। यहाँ का सबसे बड़ा शहर टोरंटो है। इस देश की जनसंख्या 35 करोड़ से ज्यादा है जो कि विश्व में इसका 6th स्थान है। कुल क्षेत्रफल की बात करे तो 9,984,670 वर्ग किलोमीटर है जो कि विश्व मे दूसरा स्थान रखता है। इस देश की GDP 1.971 ट्रिलियन डॉलर है। इस देश ने कुल 2.1191 ट्रिलियन डॉलर क़र्ज़ ले रखा है जो कि कुल GDP का 107% बतौर क़र्ज़ ले रखा है। अगर प्रति व्यक्ति औसत क़र्ज़ की बात करे तो प्रत्येक व्यक्ति पर 52,300 डॉलर है।
9. Spain
इस देश की राजधानी Madrid है। यहाँ का क्षेत्रफल 505,990 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या की बात करे तो 4 करोड़ से ज्यादा है जो कि विश्व मे 30वाँ स्थान है। यहाँ की जनसंख्या घनत्व 94 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। इस देश की GDP 1.440 ट्रिलियन डॉलर है। इस देश ने कुल विदेशी क़र्ज़ 2.365 ट्रिलियन डॉलर ले रखा है जो कि इस देश की GDP का 164% है। अगर प्रति व्यक्ति क़र्ज़ की बात करे तो प्रत्येक पर 49,800 डॉलर क़र्ज़ है।
8. Italy
इस देश की राजधानी रोम व मुद्रा यूरो है। पिसा की मीनार के लिए यह देश प्रसिद्ध है। इस देश का क्षेत्रफल 301,340 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की जनसंख्या 6 करोड़ से भी ज्यादा है। जनसंख्या घनत्व की बात करे तो 201 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। इस देश की GDP 1.989 ट्रिलियन डॉलर है। इस देश ने कुल विदेशी कर्ज़ 2. 469 ट्रिलियन डॉलर ले रखा है जो कि देश की GDP का 124% है।
7. Luxemberg
इस देश की राजधानी लक्समबर्ग सिटी है। यह बहुत छोटा देश है जिसका क्षेत्रफल मात्र 2586 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की जनसंख्या 5 लाख से ज्यादा है। जनसंख्या घनत्व इस देश की 233 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। इस देश की GDP 69. 543 बिलियन डॉलर है। इस देश ने 3. 921 ट्रिलियन डॉलर क़र्ज़ ले रखा है जो कि देश की GDP का कुल 5633 % है।
6. Netherland
यूरोप महाद्वीप में बसा यह काफी खूबसूरत देश है जिसकी आधी से ज्यादा सतह समुद्र तल से नीचे है। इस देश की राजधानी Amsterdam है। इस देश का क्षेत्रफल 41,865 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या इस देश की 17 करोड़ से भी ज्यादा है। इस देश की GDP 914 बिलियन डॉलर है। इस देश ने कुल 4.125 विदेशी क़र्ज़ ले रखा है जो की इस देश की GDP का 451% है।
यह भी जाने: सबसे ज्यादा इंटरनेट प्रयोग करने वाले देश
5. Japan
टेक्नोलॉजी की दुनिया मे सबसे ज्यादा विकसित देश जापान भी क़र्ज़ से मुक्त नही है। इस देश की राजधानी टोक्यो है। इस देश का क्षेत्रफल 377,975 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की कुल जनसंख्या 12 करोड़ से ज्यादा है। इस देश की GDP 5. 413 ट्रिलियन डॉलर है। क़र्ज़ की बात करे तो जापान कुल 4. 701 ट्रिलियन डॉलर क़र्ज़ ले रखा है जो कि देश की GDP का 86% है। जापान अधिकांश क़र्ज़ अमेरिका से ले रखा है।
4. Germany
मर्सडीज, ऑडी और Adidas आदि इसी देश की है। इस विकसित देश की राजधानी बर्लिन है। इस देश का कुल क्षेत्रफल 357,022 वर्ग किलोमीटर है। कुल जनसंख्या की बात करे तो 8 करोड़ से भी ज्यादा है। इस देश की GDP 3.863 ट्रिलियन डॉलर है। इस देश ने कुल 5.731 ट्रिलियन डॉलर क़र्ज़ ले रखा है जो कि देश की कुल GDP का 148% है।
3. France
Effiel Tower के लिए मशहूर इस देश की राजधानी पेरिस है। इस देश का क्षेत्रफल 640,779 वर्ग किलोमीटर है। जनसंख्या की बात करे तो इस देश की कुल जनसंख्या 6 करोड़ से ज्यादा है। इस देश की GDP 2.707 ट्रिलियन डॉलर है। इस देश ने विदेशी क़र्ज़ 6.651 ट्रिलियन डॉलर ले रखा है जो कि देश की पूरे GDP का 245% है।
जरूर पढ़े:- Digital marketing से संबंधित संपूर्ण जानकारी
2. United Kingdom
इस देश की राजधानी लंदन है जो कि टेम्स नदी के किनारे बसा है। लंदन बहुत खूबसूरत शहर है यहाँ कई प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है। इस देश का क्षेत्रफल 242,495 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की जनसंख्या कुल 6 करोड़ से भी ज्यादा है। इस देश की GDP 2.744 ट्रिलियन डॉलर है। यह दुनिया का छठा सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। इसने कुल 8.613 ट्रिलियन डॉलर क़र्ज़ ले रखा है जो कि देश की कुल GDP का 313% है।
1. United States Of America
दुनिया का सबसे शक्तिशाली व अमीर देश अमेरिका क़र्ज़ लेने के मामले में सबसे ऊपर है। अमेरिका सबसे विकसित देश व दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। इस देश की राजधानी वाशिंगटन डीसी है। इस देश का क्षेत्रफल 3,798,742 वर्ग किलोमीटर है। इस देश की कुल जनसंख्या 32 करोड़ से ज्यादा है। इस देश की GDP 22.321 ट्रिलियन डॉलर है। इस देश ने 25.4 ट्रिलियन डॉलर क़र्ज़ ले रखा है जो कि देश की GDP का 114% है। प्रति व्यक्ति क़र्ज़ की बात करे तो 77,321 प्रत्येक व्यक्ति पर क़र्ज़ है।
Note: भारत देेेश क़र्ज़ लेने के मामले में 21वे स्थान पर है। भारत पर 31 मार्च 2022 तक विश्व बैंक की जारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 558.5 बिलियन डॉलर का कर्ज था। भारत की कुल GDP 3.202 ट्रिलियन डॉलर है जिस हिसाब भारत की जीडीपी का 62 प्रतिशत क़र्ज़ में ही है इस हिसाब से देखा जाये तो प्रत्येक भारतीय पर 424 डॉलर का कर्ज है।
Read more: Top 10 Most famous Indian Brand | 10 ऐसे ब्रान्ड जो भारत पर राज करते हैं