Top 10 best university in India in hindi | भारत के 10 बड़े विश्व विद्यालय

हर सफल व्यक्ति के पीछे शिक्षा का महत्वपूर्ण रोल होता है। हर व्यक्ति या छात्र चाहता है कि उसको अच्छी शिक्षा मिले जिसके लिए वह अच्छे कॉलेज खोजता है और अच्छे विश्वविद्यालय में पढ़ना चाहता है। हर विद्यार्थी का सपना होता है बड़े विश्वविद्यालय में पढ़ना वहां से शिक्षा ग्रहण करना। भारत में कई बड़े व प्रसिद्ध विश्वविद्यालय हैं जहां से अच्छा शिक्षा प्राप्त किया जा सकता है। इस आर्टिकल मे हम Top 10 best University in India के बारे में जानेंगे।

List of Best university in India | कौन हैं भारत की 10 सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी

10. Savitri Bai Phule University

इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1949 में हुई थी जो कि 411 एकड़ में फैला हुआ है। इस विश्वविद्यालय का नाम 19वीं सदी की महिला समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले के नाम पर रखा गया है जो की महिला शिक्षा के हित में काफी योगदान दी थी। इस विश्वविद्यालय में हर सुविधा चाहे वह पढ़ाई लिखाई से हो या फिर खेलकूद से सब कुछ उपलब्ध है।

9. Manipal acaemy of higher education

यह विश्वविद्यालय कर्नाटक राज्य के मणिपाल स्थान पर स्थित है। इसके केंपस सिक्किम तथा जयपुर में भी है तथा इसकी शाखा दुबई में भी स्थित है। यह कॉलेज छात्रों को architecture, कम्युनिकेशन स्किल तथा इंजीनियरिंग की शिक्षा प्रदान करता है। इसका कैंपस 200 एकड़ में फैला हुआ है जिसमें आवासी क्षेत्र, खेलकूद के मैदान तथा लाइब्रेरी है।

8. Amrita Vishwa Vidyapith

यह भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है जो ग्रेजुएट,  पोस्टग्रेजुएट तथा सर्टिफिकेशन प्रोग्राम प्रदान कराने वाला कॉलेज है। इसके 6 कैंपस तथा 15 कॉलेज मौजूद है। इस कॉलेज में आपको बिजनेस, बायो टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग डिग्री तथा कम्युनिकेशन स्किल सिखाए जाते हैं।

7. Anna Vishwa vidyalaya

यह विश्वविद्यालय तमिलनाडु राज्य में है जिसका मुख्य केंपस चेन्नई में है। इस कॉलेज को 4 सितंबर 1978 को स्थापित किया गया था। इस कॉलेज की विश्व में रैंकिंग 350 है तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भारत में आठवें स्थान पर है। इसी कॉलेज में भारत के मिसाइल मैन Dr.APJ Abdul Kalam ने अपनी पढ़ाई पूरी की है। इस कॉलेज का अपना खुद का टीवी चैनल भी है।

6. Jadavpur University

यह विश्वविद्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में है जिसकी स्थापना 1955 में हुई थी। इस कॉलेज के मुख्य दो केंपस हैं जो पहला कैंपस जादवपुर में ही 58 एकड़ में फैला हुआ है तथा दूसरा कैंपस salt lake पर 26 एकड़ में फैला हुआ है। यह JD BIRLA संस्थान तथा जादवपुर विद्यापीठ से जुड़ा हुआ है।

5. Calcutta University

हमारे Top 10 best Indian University के लिस्ट में पांचवे स्थान पर यह कॉलेज है जिसकी स्थापना 24 जनवरी 1857 में हुई थी। कोलकाता में इसके 36 कैंपस हैं जिससे 136 कॉलेज जुड़े हुए हैं। सबसे ज्यादा डॉक्टट्रेट पढ़ाई कर इसी कॉलेज से छात्र निकलते हैं।

 

यह भी जाने:- Best demanding skill in future

4. Hyderabad University

यह कॉलेज 2300 एकड़ में फैला हुआ है जिसको 1974 में अपनाया गया था। इस कॉलेज में Btech, MBA तथा Phd की उच्च कोटि की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। इस विश्वविद्यालय में 5000 विद्यार्थी तथा 400 कर्मचारी मौजूद है। कॉलेज में आपको पक्षी तथा पेड़ पौधे ज्यादा मात्रा में देखने को मिलेंगे।

3. Banaras Hindu University

इस कॉलेज को मदन मोहन मालवीय तथा एनी बेसेंट द्वारा 1916 में स्थापित किया गया था। कॉलेज में लगभग 30000 विद्यार्थी पढ़ते हैं इसलिए इसको एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय माना जाता है। इसका कैंपस 1350 एकड़ में फैला हुआ है। इस कॉलेज के छह संस्थान तथा 140 विभाग मौजूद है साथ ही 62 हॉस्टल भी मौजूद हैं।

2. Jawahar Lal Nehru University

मेरे भारत का जाना माना विश्वविद्यालय हैं जो कि दिल्ली में स्थित है इसकी स्थापना 1969 में हुई थी। यह विश्वविद्यालय उन्नीस सौ एकड़ में फैला हुआ है तथा इसमें 8000 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ते हैं। यहां 600 स्टाफ है तथा यह PhD के पढ़ाई के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां आपको ज्यादातर PhD के ही विद्यार्थी देखने को मिलेंगे।

1. Indian Institute of Science 

हमारे Top 10 best Indian University के लिस्ट में नंबर एक पर है IISC. यह विश्वविद्यालय भारत के टेक्नोलॉजी शहर बंगलौर में स्थित है। इस कॉलेज को 1909 में स्थापित किया गया था। इस कॉलेज को 1958 में विश्वविद्यालय का दर्जा मिला तथा 2018 में भारत का श्रेष्ठ कॉलेज के रूप में दर्जा प्राप्त हुआ। यह 400 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है तथा बगल में ही शॉपिंग सेंटर तथा पार्क भी स्थित है।

College

निष्कर्ष :- इस आर्टिकल में आपको Top 10 best university in India के बारे में उनके स्थापना, दी जाने वाली शिक्षा और संरचना के हिसाब से Top 10 में शामिल किया गया है आपको कौन सा विश्वविद्यालय पसंद है कमेंट करे और लेख पसंद आये तो शेयर करना न भूले।

Read also:- Best online education website

Spread the love

Leave a Comment