उत्तर प्रदेश के इन 10 जगहों पर एक बार जरूर जाएं |10 Uttar Pradesh tourist places in hindi

दुनिया का हर इंसान घूमना पसंद करता है चाहे वो अपने देश में हो, राज्य में हो या विदेश । tourist place हमेशा लोगो का ध्यान अपने तरफ खींचते हैं लेकिन घूमने के लिए जेब में पैसे या बजट का होना भी जरूरी है। आज हम आपको 10 ऐसे Famous Tourist place से रूबरू कराएंगे जो आपके बजट में भी होंगे और अपनी खूबसूरती से आपका ध्यान अपने तरफ केंद्रित कर लेंगे। इस आर्टिकल में हम Top 10 Uttar Pradesh tourist places के बारे में बताएंगे जहां आपको प्राकृतिक, ऐतिहासिक से लेकर धार्मिक स्थलों से जुड़ने का मौका मिलेगा जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार भी अपने बजट से मोटी रकम खर्च कर रही। तो चलिए जानते है उत्तर प्रदेश की 10 सबसे सुंदर और Famous cities in UP for tourism.

List of Uttar Pradesh tourist places in hindi

10. Noida
Noida उत्तर प्रदेश का अंतिम शहर है उसके बाद दिल्ली का क्षेत्र शुरू हो जाता है। Fastest growing city में नोएडा शामिल है जो बहुत तेज विकशित हो रहा साथ ही नोएडा का काफी क्षेत्र industrial area में भी काफी शुमार है। यहां आपको Theme park, गोल्फ मैदान, amusement parks, डेनिकल गार्डन, Smash Game zone और इंडिया की पहली मोटर रेसिंग सर्किट विजिट करने को मिलेगा मतलब यहां आना फुल पैसा वसूल ट्रिप साबित होगी आपकी। छुट्टियों में एक बार आपको यहां जरूर घूमना चाहिए।

Uttar Pradesh tourist places

9. Ayodhya
हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख स्थल में से एक अयोध्या भगवान राम की नगरी के नाम से जानी जाती है। सरयू नदी के किनारे बसा यह शहर अपनी पुरानी ऐतिहासिक मामलों की वजह से चर्चा में था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यहां भगवान राम की भव्य मंदिर का स्थापना शुरू हो गया है जिसके बन जाने के बाद पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। लोग अभी से मंदिर देखने और अयोध्या पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहुंच रहे।
Uttar Pradesh tourist places
8. Jhansi
बेटवा और पहुज नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक शहर महारानी लक्ष्मी भाई के नाम से प्रसिद्ध है। यहां आकर आपको झांसी का किला, रानी महल, झांसी म्यूजियम और गंगाधर राव की छतरी आदि घूमने को मिलेगा। झांसी म्यूजियम में आपको इतिहासिक युद्ध से जुड़ी सभी हथियार देखने को मिलेगा साथी आपको 1859 के समय में ले जाएगा।
tourist places in up
7. Vrindavan
भगवान श्री कृष्ण की नगरी से प्रसिद्ध वृंदावन सभी को एक बार जाना चाहिए। यमुना नदी के किनारे बसा यह शहर भगवान श्री कृष्ण का बचपन स्थल है यहाँ आपको कृष्ण राधा की बहुत सी मंदिर देखने को मिल जायेगी जिसमे बांके बिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, रंगनाथ मंदिर आदि प्रमुख हैं। वृंदावन आने के बाद आपको यहां से कुछ किलोमीटर दूर मथुरा और गोवर्धन हिल्स भी घूमना चाहिए।
Uttar Pradesh tourist places
6. Sonbhadra
उत्तर प्रदेश का आखिरी व मध्य प्रदेश से सटा सोनभद्र राज्य छोटी पहाड़ियों से घिरा है। मिर्जापुर से अलग हुआ यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला है जो सोन नदी के किनारे बसा है। अपनी प्राकृतिक मनोरम दृश्य के लिए यह स्थान अलग जगह रखता है यहां पर्यटकों को Eco point, अघोरी का किला, रिहंद बांध और विजयगढ़ का किला जहां चंद्रकांता सीरियल की शूटिंग हुई थी आदि आकर्षक स्थल हैं।
tourist places in uttar pradesh
5.Varanasi
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों में एक भगवान शिव की नगरी से प्रसिद्ध यह शहर अपनी अलग ही पहचान रखता है। गंगा नदी के किनारे बसा यह शहर मोदी का क्षेत्र होने की वजह से काफी तेज विकास कर रहा और पर्यटन को बढ़ावा दे रहा अस्सी घाटों से भी ज्यादा यहां घाट है जहा जाकर आपको अलग ही सुकून मिलेगा साथ ही शाम के समय गंगा आरती भी लोगो को अपनी तरफ खींचती है। घाटों के अलावा नई काशी विश्वनाथ मंदिर, भव्य तरीके से बनी पुरानी काशी विश्वनाथ मंदिर और रामनगर का किला आप मिस नहीं कर सकते।
Uttar Pradesh tourist places
4. Prayagraj
प्राचीन व ऐतिहासिक पहचान रखने वाला यह शहर संगम नगरी के नाम से प्रसिद्ध है जिसे पहले इलाहाबाद के नाम से जाना जाता था। इलाहाबाद किला जो मुगलों की राजधानी होने पर अकबर द्वारा बनाया गया था। यहां घूमने के लिए आपको खुसरू बाग, बड़ा हनुमान मंदिर, नैनी ब्रिज, आनंद भवन और इलाहाबाद म्यूजियम आदि लोकप्रिय दार्शनिक स्थल मिलेंगे साथ ही गंगा जमुना और सरस्वती का मिलन स्थल संगम  देखने और माघ व कुंभ मेला नहाने लाखो लोग आते है।
Uttar Pradesh tourist places

 

3. Fatehpur sikri
आगरा से 40 किलोमीटर दूर बसा यह शहर मुगल बादशाह अकबर द्वारा बनाया गया था। यहां आपको मुगल इतिहास से संबंधित रोचक चीज़े देखने को मिलेगी जैसे दीवान ए आम, दीवाने ए खास, पंच महल, इबादत खाना, जोधा बाई पैलेस और बुलंद दरवाजा आदि देखने को मिलेगा। World Heritage sites में शामिल यह शहर लगभग 15 वर्ष तक  मुगलों की राजधानी थी।
 
2. Agra
Taj Mahal की वजह से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध आगरा मुगलों की राजधानी और सबसे खास जगह थी। दुनिया के Seven wonders में शामिल ताज महल उत्तर प्रदेश पर्यटन को अलग ही पहचान दिया। हर रोज ताज महल को देखने हजारों से लाखो लोग तक आते है। Taj mahal के अलावा आगरा में अंगूरी बाग, डॉल्फिन वाटरपार्क और आगरा का किला जैसे बेहद खूबसूरत जगह देखने लायक हैं।Uttar Pradesh tourist places में आगरा का ताज महल सबसे प्रमुखटूरिस्ट स्थान है।
Uttar Pradesh tourist places
1. Lucknow
उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों का शहर कहे जाने वाला लखनऊ Utrar Pradesh tourism को शान शौकत प्रदान करता है। लखनऊ का रूमी दरवाजा इसको दो हिस्सो old Lucknow और New Lucknow में विभाजित करता है। ओल्ड लखनऊ में आपको प्राचीन इमारतें संस्कृति और कला देखने को मिलेगी जबकि न्यू लखनऊ में बड़ा इमाम बड़ा, भूल भुलैया, अंबेडकर मेमोरियल पार्क, मरीन ड्राइव, ब्रिटिश रेगुलेंसी, इन्दिरा गांधी प्लांटेरियम और dream one amusement parks आपको देखने को मिलेंगे जिन्हे घूमने के बाद आपका दिन रोमांच से भर जाएगा।
Uttar Pradesh tourist places
निष्कर्ष :- इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश के खूबसूरत जगहों ( Uttar Pradesh tourist places ) के बारे में बताया है जहां जाकर आप खुद को रोमांचित या अपनी छुट्टियों के दिन को मनोरंजक बना सकते हैं। लेख अगर पसंद आया तो शेयर करना ना भूले और इन जगहों में से आपको कौनसा जगह ज्यादा पसंद है या जाना चाहते है कॉमेंट करके जरूर बताएं।
और भी पढ़े  ( Read more ) –
 
 
 

2 thoughts on “उत्तर प्रदेश के इन 10 जगहों पर एक बार जरूर जाएं |10 Uttar Pradesh tourist places in hindi”

Leave a Comment

YouTube
YouTube
Telegram
WhatsApp