धरती पर प्राकृतिक सुंदरता की बात की जाए तो विश्व में भारत का नाम भी आता है | भारत में भी बहुत से खूबसूरत जगह है जहाँ हर साल लाखो लोग घूमने जाते हैं यहाँ तक की विदेश से भी पर्यटक घूमने क लिए आते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी जगह हैं जहाँ जाकर लोगो को जन्नत जैसा महसूस होता है| इस आर्टिकल में हम आपको भारत के Top 10 best tourist places से रूबरू करवाएंगे जहां जाकर आपको लगेगा जैसे आप जन्नत में आ गए हैं |
Most beautiful places in India | भारत में घूमने क लिए सबसे खूबसूरत स्थान
10 . Andaman & Nicobar Island
यह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है जो बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है | अंडमान तथा निकोबार दोनो अलग -अलग द्विप है जिन्हें 10 डिग्री चैनल latitude अलग करता है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह 572 छोटे बड़े द्वीपो से मिलकर बना है जिनमे से कुछ पर लोग रहते है और कुछ पर सिर्फ जंगल है तथा पक्षी, सूंदर फूल आदि है जो उन्हें रोमांटिक बनाते है। यहाँ अक्सर बारिश होती रहती है जिससे मौसम भी रोमांटिक सा बना रहता है। समुन्द्र से आने वाली हवाए भी काफी ठंड और मनमोहक होती है।
9. Ooty
यह तमिलनाडु राज्य के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित एक सुंदर शहर है। इसका आधिकारिक नाम उदगमण्डलं है। ऊटी चारो तरफ से नीलगिरी पहाड़ो से घिरा होने के कारण और भी खूबसूरत लगता है। ऊटी में बड़े घास के मैदान, छोटे – छोटे जंगल और शांत वातावरण ऐसे और भी मनमोहक बनाता है।
ऊटी में घूमने के लिए कुछ खास जगह जैसे ऊटी झील, दोद्दबेट्टा चोटी, मुरुगन मंदिर, पयकरा जलप्रपात, बोटानिकल गार्डन,MRC गोल्फ क्लब आदि
8. Rameshvaram
यह तमिलनाडु में स्थित करामाती पंबन द्विप का हिस्सा है। रामेश्वरम चार धामो में से एक है जो हिन्दुओ का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। यह वही स्थान है जहाँ भगवान राम ने श्रीलंका से आने के बाद अपने पापो का प्राश्चित किया था। रामेश्वरम द्विप पर बसा है इसलिए यहाँ की हवाये ठंडी व नमी रहती है। रामेश्वरम को दक्षिण का काशी भी कहते हैं। यहाँ और भी पर्यटन स्थल है जैसे पर्वथाम, रामनाथस्वामी मंदिर, अग्नि तीर्थम, इंदिरा गांधी ब्रिज आदि।
Best tourist places in India
7. Manali
यह हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। अगर आपको snowfall पसंद है और snowfall को खुलकर एन्जॉय करना चाहते है तो मनाली आपके लिए सबसे अच्छा स्थान है। यहां बड़े- बड़े बर्फ के ग्राउंड हैं जिसपर पर्यटक ट्रेकिंग व स्केटिंग करते हैं। यहाँ बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट कराए जाते है जिसके लिए भी लोग आते है। यहां के मुख्य पर्यटन स्थल है रोहतांग दर्रा , सोलंग घाटी, कसोल, हम्पटी जलप्रपात व भृगु झील आदि। ये सब स्थल घूमने के बाद आपको किसी जन्नत में आने जैसा महसूस होगा।
6. Gangotri
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री एक लोकप्रिय तीर्थस्थल है। यह चार धाम यात्रा में से एक है जहाँ हर वर्ष लोग तीर्थ यात्रा पर आते हैं। गंगोत्री गंगा नदी का उदगम स्थल है जो पहाड़ो को चीरती हुई निकलती हैं। यह दृश्य अति मनमोहक लगता है। गंगोत्री मंदिर जो कि देवदास, पाईस वृक्षों और पहाड़ो से घिरा है जिसे देखते ही रहने का मन होता है। यहाँ का वातावरण इतना शांत होता है कि सिर्फ पानी बहने का ही आवाज़ आती है। यहाँ के कुछ प्रमुख स्थल है जैसे भैरो घाटी, जलमग्न शिवलिंग, धराली, गंगोत्री ग्लेशियर आदि।
5. Kedarnath
यह स्थान चार धामो में से एक है जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है। इसे हिन्दुओ के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है तथा 12 शिवलिंगो में सबसे ऊंचा यही पर स्थित है। सफेद बर्फ से ढके पहाड़ियों के बीच मे स्थित यह मंदिर अपने खूबसूरत नज़रो से हर किसी का मन मोह लेती है। यहाँ गर्मियों में भी बर्फ देखने को मिल जाती है। मंदिर के बगल से ही मंदाकिनी नदी बहती है जिसकी वजह से खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। यहाँ अन्य प्रमुख स्थल है भैरोनाथ मंदिर, टेकिंग रामबाड़ा आदि।
Read also:- Top 10 richest person of India
4. Badrinath
यह स्थान भी हिन्दुओ के पवित्र स्थल चार धामो में से एक है जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है। बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु के रूप में बद्रीनाथ को समर्पित है। यह मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे स्थित है। ऐसी मान्यता है कि बद्रीनाथ के दर्शन के बिना केदारनाथ की यात्रा अधूरी है। केदारनाथ से बद्रीनाथ की दूरी 40 किलोमीटर है। बद्रीनाथ के दर्शन अप्रैल से नवंबर तक होते हैं। मंदिर के पीछे तथा अगल-बगल ऊँचे-ऊँचे हिमालय है जो तीनों से मंदिर को ढके हुए हैं। पहाड़ो पर सफेद बर्फ जमी रहती है तथा ऊँचा होने के कारण ऐसा प्रतीत होता है जैसे बादलो को छू रहे हो। अन्य घूमने योग्य स्थल हैं जैसे पांडुकेश्वर, फूलो की घाटी, जोशीमठ, औली आदि।
3. Haridwar
यह भी उत्तराखंड राज्य में हिमालय पहाड़ियों के बीच बसा एक धार्मिक शहर है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री जाने के लिए यही से रास्ता शुरू होता है इसलिए इसका नाम हरिद्वार अर्थात भगवान का द्वार कहते हैं। यहाँ हर तरफ भक्ति भजन, कीर्तन, घंटो की आवाज़ सुनाई देती है। यहाँ गंगा आकर मैदानी रूप धारण करती है। तथा कई भागों में बटी है। हरिद्वार स्नान के लिए कफी प्रसिद्ध है तथा हज़ारो श्रद्धालू हर दिन डुबकी लगाते है। अन्य प्रमुख घूमने योग्य स्थल है जैसे हर की पौड़ी, मनसा देवी, भारत माता मंन्दिर आदि।
Best tourist places in India
2. Nainital
यह उत्तराखंड राज्य में बसा अति खूबसूरत पर्यटन स्थल है। नैनीताल को झीलों का शहर कहते हैं। यह हिमालय की पहाड़ियों पर बसा खूबसूरत व मनोरम स्थल है। इसकी ऊँचाई इतनी ज्यादा है कि लगता है जैसे पहाड़ आसमान को छू रहे हो। यहाँ के ऊँचे व खूबसूरत पहाड़ , झीले, मंदिर और चारो तरफ फैली हरियाली सभी पर्यटकों का मन मोह लेती है। यहाँ घूमने के लिए मुख्य स्थान है नैनी झील, इको केव, नौकुचिया ताल, चिड़ियाघर आदि। पैराग्लाइडिंग के लिए भी नैनीताल बहुत प्रसिद्ध हैं।
1. Kashmir
कश्मीर भारत का सबसे खूबसूरत स्थान है जिसे भारत का स्विट्जरलैंड कहते हैं। चारो तरफ हिमालय तथा हिमालय की घाटियों में बसा कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर किसी का मन मोह लेता है। कश्मीर अपनी प्राकृतिक सुंदरता से हर किसी को आकर्षित करता है जिस वजह से इसको धरती का स्वर्ग माना जाता है। यहाँ एक बार घूमने के बाद बार बार आने का मन होता है। प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक अमरनाथ गुफा कश्मीर में ही है जहाँ लाखो श्रदालु दर्शन के लिए जाते हैं। यहाँ अक्सर बर्फबारी होती है जिसका पर्यटक जमकर लुत्फ उठाते हैं। कश्मीर में घूमने के लिए प्रमुख स्थल है गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, डल झील, फूलों की घाटी, सनासर, अनंतनाग आदि।
Thanks for reading
Read also:- Top 10 best mobile games
This comment has been removed by a blog administrator.