Top 10 best Indian books / भारतीय लेखकों की 10 सबसे अच्छी किताबें

Top 10 best Indian writers book / भारतीय लेखकों की 10 सबसे अच्छी किताबें

Books पढ़ना अच्छी आदत है और इंसान को खाली समय में किताब पढ़नी चाहिए जिससे उसके समय का सदुपयोग भी होगा और सीख भी मिलेगी। बड़े – बड़े बिजनेसमैन यहां तक कि बिल गेट्स भी हफ्ते में एक किताब जरूर पढ़ते हैं। किताब पढ़ना अच्छी आदतों में शुमार है किताब पढ़ने से तनाव कम होता है। इस आर्टिकल में मैंने Top 10 best book सबसे अच्छी 10 किताबो के बारे में बताया है जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए। 

Best life changing book, you must read / जीवन में ये किताबे जरूर पढ़े

10.The autobiography of a Yogi

यह किताब स्टीव जॉब्स ने मेमोरी के तौर पर कई लोगो को दी थी, विराट कोहली की यह favourite book है इसके अलावा रजनीकांत ने भी इस book को पढ़ने का सुझाव दिया था। यह किताब स्वामी परमहंस योगानंद की जीवन पर आधारित है जिसमे उनके बचपन से लेकर बड़े होने तक के बारे में बताया है की कैसे वो आध्यात्मिक जीवन को अपनाते हैं। किस तरह वह क्या साधु – संतो से मिलते है और उनके जीवन में किस तरह से परिवर्तन आता है। यह किताब आपको भी पढ़नी चाहिए अगर नही पढ़े हो तो।

9. Why I am Hindu

यह शशि थरूर द्वारा लिखित book है जिसमे उन्होंने हिंदुत्व का विस्तार किया है। हिंदुत्व कब और कहां से शुरू हुआ उन्होंने इसमें ऋषि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद और वेद -पुराणों का भी जिक्र किया हैं। इस book में इन्होंने प्रसिद्ध मंदिरों तथा मूर्ति पूजन पर अपने विचार दिए हैं। शशि थरूर की इस किताब को आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

8. Atomic Habit

इस book में अच्छी आदतों के बारे में बताया गया है की कैसे हम अपनी आदतों को बदल कर अपने जीवन को बदल सकते हैं। यह किताब James clear द्वारा लिखी गई है जिसमे आदत सुधारने और अच्छी आदतों को अपनाने पर जोर दिया गया है। अच्छी आदतों को अपनाने के लिए आपको इस किताब को जरूर पढ़ना चाहिए इसको पढकर एक अच्छा मार्ग जरूर मिलेगा आपको। अपनी आदत सुधार कैसे इंसान अर्श से फर्श तक पहुंच जाता है इस किताब में बताया गया है।

<Best Indian books which you have to read_>

7. India after Gandhi


रामचंद्र गुहा द्वारा लिखित यह किताब महात्मा गांधी का परिचय कराती है। इसमें स्वतंत्रता के दौरान गांधी को व्याखित किया गया है। इसमें विभाजन का जिक्र और साथ ही हिंदुस्तान में 500 से ज्यादा रियासते थी जिन्हे देश में शामिल करना था। इस किताब में संविधान पर भी चर्चा हुई है की कैसे कमिटी गठित हुई और संविधान पर काम शुरू हुआ। अगर आपको भारत के एतिहासिक और राजनैतिक बातो को जानना है तो ये book आपको पढ़नी चाहिए।

6.Sapiens: A brief history of humankind

इस किताब में  Yuah Noah Harari ने मानव विकास के बारे में बताया है की कैसे इंसान यहां तक पहुंचा। इस किताब में बताया गया है की पूर्व अफ्रीका से कैसे इंसानी जीवन की शुरुवात होकर आज पृथ्वी के कोने -कोने तक फैलाव है। उन्होंने बताया है की किस तरह हाथो में औजार होने से लेकर आज हाथो में स्मार्टफोन है। मानव विकास को विस्तार से जानना है आपको तो यह किताब आपको पढ़नी चाहिए।

यह भी पढ़े – Top 10 famous Indian brands

5. Wings of fire


Arun Tiwari द्वारा लिखी गई यह बुक Dr. APJ Abdul Kalam की biography है। इसमें इन्होंने मिसाइल मैन के नाम से प्रसिद्ध हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक कलाम सर के बारे में बताया है। अपने आप में महान व युवाओं, छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत रहे अब्दुल कलाम सर की जीवन पर आधारित इस किताब को जरूर पढ़नी चाहिए। इस किताब को पढ़ कर उनके संघर्ष व उनकी अच्छी सोच से आप जरूर वाकिफ होंगे। 

4. My experiments with truth

इस किताब में गांधीजी के बारे में वर्णन है। इसमें बताया गया है कि गांधीजी कैसे अपनी प्रारंभिक शिक्षा शुरू करते हैं और कब उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाते हैं।इस किताब को पढ़कर आपको गांधीजी के शुरुवाती संघर्षों के बारे में पता चलेगा। महात्मा गांधी सच्चाई के मार्ग पर चलने वाले और अहिंसा के पुजारी थेेे जिसके बारे में आपको किताब पढ़ कर अच्छे से पता चलेगा।

<Best Indian books which you have to read_>

3. 12th Fail


इस किताब में एक ऐसे लड़के की कहानी है जो आज के समय में आईपीएस अधिकारी है। इस किताब में वास्तविक कहानी है जो मनोज शर्मा के जीवन पर आधारित है। ये शुरुआत से पढ़ने में तेज नहीं थे लेकिन काफी परिश्रम और त्याग करने के बाद सफल हुए। इन्होंने ऑटो चलाया, अमीरों के कुत्ते घुमाने का काम किया और ऐसे ही छोटे-छोटे कामों को करने के बाद इनकी मेहनत रंग लाई। अगर आप विद्यार्थी है तो ये किताब आपको जरूर पढ़नी चाहिए। 
2. Swami Vivekanand Biography

स्वामी विवेकानंद भारत के महान व्यक्ति और युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत है। इनसे हर भारतीय परिचित होगा और हर किसी को इनकी जीवनी पढ़नी चाहिए जिससे आप इनके उच्च विचारों को ग्रहण कर सकेंगे। यह बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति हैं जिन्होंने शिकागो में अपने भाषण से हजारों लोगों को प्रभावित किया था। अगर अभी तक आप इन्हे नही जानते तो इनकी Biography पढ़े और इनके महान विचारों को अपनाये।
1. Bhagwad Geeta

यह हिंदुओं की पवित्र किताबों में से एक है जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के दौरान अर्जुन को उपदेश दिया था। अर्जुन के द्वारा अपने कर्तव्यो से भटकने पर भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें अपने जीवन के कर्तव्यों के प्रति मार्गदर्शन किया था। हर इंसान को अपने जीवन के कर्तव्यों को जानने और समझने के लिए यह किताब जरूर पढ़नी चाहिए। इस किताब में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक है जिसे भगवान श्री कृष्ण ने 45 मिनट तक अर्जुन को सुनाया था। 
Top 10 best Indian writers book / भारतीय लेखकों की 10 सबसे अच्छी किताबें

Spread the love

1 thought on “Top 10 best Indian books / भारतीय लेखकों की 10 सबसे अच्छी किताबें”

Leave a Comment