Top 10 most expensive player in IPL auction 2022 | आईपीएल नीलामी में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी

 
नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका नए आर्टिकल Top 10 most expensive player in IPL auction 2022 में दोस्तों जैसा की आपको पता है आईपीएल मात्र एक टूर्नामेंट नही बल्कि भारत में एक त्योहार जैसा है जिसको मनाने के लिए लोगो में बहुत क्रेज है। मैने एक आर्टिकल लिखा था 2021 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजे गए जिसमे आईपीएल ही था पहले स्थान पर। आईपीएल शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की नीलामी होती है जिसमे बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदा जाता है। इस बार का IPL Auction पूरा हो गया जिसमे कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है तो कुछ खिलाड़ियों को खरीददार ही नहीं मिले। इस आर्टिकल में हम Top 10 most expensive player in IPL Auction 2022 के बारे मे जानेंगे की आखिर साल 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन हैं।
 

List of most expensive player in IPL Auction 2022

10. Prasidh Krishna

 
26 वर्षीय इस दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज को राजस्थान रॉयल्स ने 10 करोड़ की ऊंची बोली लगाकर खरीदा है। पिछले साल 2021 के आईपीएल में इन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 140 किलोमीटर प्रति घंटा से भी तेज गेंद डालकर काफी प्रभावित किया था। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इन्होंने 23 मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वन डे मैच से किया था। 
 

9. Avesh Khan

 
25 वर्षीय आवेश खान दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपने तरफ खींचा हैं। आईपीएल 2021 में Delhi capitals के तरफ से खेलते हुए आवेश खान ने दिल्ली टीम में सबसे अधिक विकेट धारी बने थे। आवेश खान अनकेप्ड सबसे महंगा खिलाड़ी बन गए जिन्हे लखनऊ सुपरजोइंट्स ने 10 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा।
 

8. Harshal Patel

 
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए purple cap holder हर्षल पटेल को RCB ने 10.75 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में बरकरार रखा है। 2022 में भी हर्षल पटेल आरसीबी के टीम में खेलते हुए नजर आएंगे लेकिन देखना ये होगा की इस साल वह कितना खरा उतरते हैं और क्या फिर से purple cap के दावेदार बनते हैं।
 
 

7. Hasranga

 
श्रीलंका देश के हसरंगा का पूरा नाम Pinnaduwage Wanindu Hasaranga de Silva है। 2021 में यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टीम में थे और इस साल भी आरसीबी ने 10.75 करोड़ की रकम अदा कर अपने ही टीम में बरकरार रखा है। हसरांगा 24 के युवा दाहिने हाथ के गेंदबाज हैं। 2017 में इन्होंने वनडे से श्रीलंका टीम में डेब्यू किया था। 
 

6. Shardul Thakur

 
भारतीय टीम के मध्य तेज गेंदबाज व बैट से भी कंट्रीब्यूट कर लगभग ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले शार्दुल ठाकुर 2018- 2021 तक चेन्नई की तरफ से खेलते हुए नजर आते थे लेकिन 2022 में अब ये Delhi capitals के तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। IPL Auction 2022 में Delhi capitals ने 10.75 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया है।
 

5. Pooran

 
West Indies टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन 2019 से किंग्स इलेवन पंजाब टीम के हिस्सा है लेकिन IPL 2022 में आपको यह किसी और टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। इस साल की आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 10.75 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर लिया है। पुरन T20 प्लेयर हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में इन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। 
 

4. Liam Livingstone

 
28 वर्षीय यह ऑलराउंडर प्लेयर इंग्लैंड टीम की तरफ से खेलते हैं। 2017 में अंतर्राष्ट्रीय T20 से पर्दापण करने वाले लिविंगस्टोन 2019 और 2021 में राजस्थान रॉयल्स टीम के हिस्सा थे। इस साल इन्हे पंजाब किंग्स ने 11.5 करोड़ की मोटी रकम लगाकर खरीदा है अब देखना यह होगा की यह गेंद और बल्ले से अपनी टीम को कितना सहयोग देते हैं।
 

3. Shreyas Iyer

 
आईपीएल में 2015 से 2021 तक Delhi capitals के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक ने 12.25 करोड़ की भारी भरकम रकम लगाकर खरीदा है। बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अय्यर पर कोलकाता टीम की काफी उम्मीदें रहेगी साथ ही फैंस को भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।
 
 

2. Deepak Chahar

 
अपने गेंद से अलग ही छाप छोड़ने वाले दीपक चाहर ने खुद को आईपीएल के साथ अंतर्राष्ट्रीय टीम में भी स्थापित किया है। गेंद के अलावा बल्ले से भी कई आकर्षक पारी खेल चुके है और उभरते हुए ऑलराउंडर के तौर पर देखे जा सकते हैं। 2018 से अबतक चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़े हुए दीपक चाहर को इस बार भी चेन्नई की तरफ से ही खेलते हुए देखा जायेगा। चेन्नई टीम के मालिक ने उन पर 14 करोड़ की भारी रकम लगाकर उन्हें टीम में बरकरार रखा है। 
 

1. Ishan Kishan

 
अगर बात करे IPL 2022 के Most expensive and highly paid player की तो इस लिस्ट में पहले स्थान पर ईशान किशन का नाम दर्ज है जिनके नाम पर 55 बार बोली लगी और अंत में मुंबई ने 15.5 करोड़ की बोली लगाकर सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। बिहार के निवासी ईशान किशन बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है 2020 के बाद से इन्होंने अपने  बल्ले से अलग ही छाप छोड़ी है और 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का दर्जा प्राप्त कर लिया। 23 वर्षीय ईशान ने 2021में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया और T20 और वनडे के लिए भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं। 
 
 
most expensive player in IPL auction

 

Conclusion:-  दोस्तो इस आर्टिकल Top 10 most expensive player in IPL Auction 2022 में मैने विश्व के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट आईपीएल की नीलामी मे सबसे महंगे ख़रीदे गए खिलाडी जिन पर सबसे अधिक बोली लगी है उनके बारे मे बताया है। उम्मीद करता हूं यह जानकारी आपको पसंद आएगी। किस खिलाड़ी से आपको बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है कमेंट करके बताएं।
 
Frequently asked questions (FAQ)

Ans: सबसे ज्यादा बोली लगाकर मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को 15.5 करोड़ में खरीदा।

Ans:- सबसे ज्यादा 62 बार बोली आवेश खान के नाम लगी।

Ans: आईपीएल 2022 में कुल 204 खिलाड़ियों पर 551 करोड़ की बोली लगी।

Spread the love

Leave a Comment