IPL updates 2022, Top 10 information about IPL 2022 | आईपीएल 2022 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी

Ipl 2022

आईपीएल क्रिकेट का सबसे रोमांचक फ़ोर्मेट है जो हर साल मार्च से जून महीने के अंदर आयोजित होता है। सभी क्रिकेट फैंस इसका बेसब्री से इंतज़ार करते है। 2022 में इसका आयोजन मार्च से शुरू होकर मई के महीने में खत्म होगा। नई अपडेट के अनुसार इस साल शुरू हो रहे आईपीएल 2022 में कई नियमो में बदलाव देखने को मिलेगा साथ ही कोरोना चलते कड़े इंतजाम भी दिखेंगे तो चलिए जानते हैं क्या नए बदलाव किये गये है तथा इससे जुड़ी अन्य जरूरी बातें। 

About IPL 2022 schedule, New team Name and player list|आईपीएल 2022 में किए गए अहम बदलाव 

1. इस साल 2022 में आईपीएल का 15वाँ संस्करण है जो 26 मार्च से शुरू होकर फाइनल मैच 29 मई को खेला जायेगा लेकिन Covid-19 को मद्दे नज़र रखते हुए विशेष सुरक्षा के साथ स्टेडियम क्षमता का 25% दर्शको के बैठने का इन्तेजाम किये गये है व कुछ और भी नियमो में बदलाव किये गये हैं।

2. जारी नई अपडेट के अनुसार इस वर्ष आयोजन भारत में ही होगा पिछले वर्ष यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) देश मे इसका आयोजन किया गया था । वह तीसरा मौका था जब आईपीएल भारत से कई बाहर किसी और देश मे कराया गया था  इससे पहले भी एक बार और UAE और दक्षिण अफ्रीका में इसका आयोजन किया गया था। 

3. इस बार कुल 63 दिनों तक चलने वाला इस टूर्नामेंट कुल 74 मैच होंगे जिसमे से 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ के मैच होंगे फाइनल को मिलाकर सभी लीग मैच भारत के मुंबई और पुणे शहर में होंगे।

4. आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा जब कुल आठ नहीं बल्कि 10 टीम यह टूर्नामेंट खेलेंगी जिसमे दो नयी टीम गुजरात टाइटन जिसके मालिक संजीव गेओंका और लखनऊ सुपर जॉइंट्स के मालिक CVC Capital है।

5. इस बार 63 दिनो तक चलने इस क्रिकेट महोत्सव में कुल 10 टीम होंगी जिन्हें दो ग्रुप A और B में बांटा गया है जिसमे ग्रुप A में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाईटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजॉइंट्स हैं जबकि ग्रुप बी में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, RCB, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन हैं।

6. आईपीएल 2022 का पहला मैच 26 मार्च को है सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 और शाम 7:30 पर शुरू होंगे जिसमे से 70 लीग मैचों में से दस मैच 3:30 पर होंगे बाकी सभी 7:30 पर होंगे।

7. आईपीएल के सभी टीम 14 मैच खेलेंगी जिसमे से कम से कम अंक 16 प्लेऑफ में जाने के लिए चाहिए होंगे साथ ही इस साल 2022 में हर पारी में टीमो को अब एक के बजाय दो रिव्यु दिए जायेंगे।
 
8. IPL 2022 और भी कुछ नियमो में बदलाव किये गये हैं जैसे किसी मैच के ना हो पाने पर उसको बाद में कराया जायेगा या फिर आईपीएल टेक्निकल कमिटी का फैसला ही आखिरी फैसला होगा साथ ही प्लेऑफ या फाइनल  मैच का परिणाम सुपर ओवर में भी ना आने पर जो टीम ऊपर होगी उसे ही विजेता घोषित किया जायेगा।

9. आईपीएल 2022 में इस बार विजेता टीम को 20 करोड़  की राशि दिया जाएगा ऐसे ही उपविजेता टीम को 13 करोड़ दिया जाएगा साथ ही तीसरे स्थान वाली टीम को 7 करोड़ और चौथे स्थान वाली टीम को 6.5 करोड़ दिया जायेगा।

10. 2021 में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आईपीएल 14th का आयोजन UAE में किया गया था जिसमे चेन्नई सुपरकिंग्स विजेता घोषित हुई थी। IPL 2021 का sponsership Vivo ने किया था जबकि IPL 2022 का sponsership TATA group करेगी।

Thanks for reading.

अन्य पढ़े :- 


Spread the love

Leave a Comment