Top 10 countries in World Happiness Report 2022 | विश्व के 10 सबसे खुश रहने वाले देश

United Nations की Sustainable Development Solution Network द्वारा जारी World Happiness Report 2022 की नई लिस्ट जारी हो गई है। इस Happiness Index में कुल 146 देशों की लिस्ट जारी हुई है साथ ही इस वर्ष जारीकर्ता को दस साल पूरे हो गए इसलिए इस बार 10th anniversary भी हैं। अगर आप भारतीय है तो आपके दिमाग भारत को लेकर प्रश्न जरूर आयेगा India’s rank in Happiness Index साथ ही ये भी सोच रहे होंगे कि अर्थात किस आधार पर इस इंडेक्स में देशों को स्थान दिया जाता है अर्थात Factor on which Happiness Report release तो बता दे आपको देशों को उनके GDP per capita, Social support, Quality of life, Healthy life expectancy, Freedom to make decision और trust and Corruption के आधार रखा जाता है और रिपोर्ट तैयार किया जाता है। अब चलिए जानते है About Top 10 countries in Happiness Index 2022 और भारत का कौनसा स्थान है?

List of most happiest country in World Happiness Report 2022 | India’s rank in Happiness Report 2022

10. New Zealand
 
प्रशांत महासागर के द्विपो पर बसा यह देश जिसकी राजधानी वेलिग्टन है। मात्र 47 लाख की जनसंख्या और 17 वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व होने की वजह से इसकी Quality of life expectancy उच्च है। बिजनेस शुरू करने के मामले में यह देश पहले स्थान पर है यहां मात्रा एक दिन ही लगता है बिजनेस शुरू करने में जिस वजह से GDP और Per capita में काफी आगे है।
9. Israel
यह विश्व का 100वा सबसे छोटा देश है जिसकी जनसंख्या 85 लाख है जो की बंगलुरु के बराबर है। यहां की 85 लाख जनसंख्या में से 30 लाख नागरिक सैनिक है जिसमें 50% पुरुष और 50% महिला है इसलिए life decision और security में यह देश आगे है। 15 वर्ष से ज्यादा के सभी बच्चो को आर्मी ट्रेनिंग दी जाती है और 3 साल लडको व 2 साल लड़कियों को दसवीं के बाद सेना ज्वाइन करना अनिवार्य है।
8. Norway
 
इसकी राजधानी ओसलो है और यहां की जनसंख्या लगभग 54 लाख है। यहां के कैदियों को इंटरनेट की सुविधा दी जाती है साथ ही यहां के देशवासी अन्य देशों के सबसे ज्यादा किताब पढ़ते हैं। इस देश में हर साल लगभग दो हजार से ज्यादा किताबे प्रकाशित होती हैं और औसतन 5 हजार रुपए सालाना किताबो पर यहां के लोग खर्च करते हैं। यहां बच्चों से विज्ञापन करवाना कानूनन अपराध है।
7. Sweden
 
यह यूरोप महाद्वीप का एक देश है जिसकी राजधानी स्टॉकहोम है जो 14 आईलैंड पर बनी है। यहां के 65 प्रतिशत क्षेत्र जंगलों से घिरे हुए है जिस कारण प्रदूषण पर काफी नियंत्रण है। यहां बच्चे की जन्म के बाद पैरेंट्स को 480 दिनो की paid leave दी जाती है। नॉर्वे की तरह यहां भी बच्चो से विज्ञापन नहीं कराए जाते।
6. Luxemberg
यह पश्चिम यूरोप का हिस्सा जो जर्मनी, फ्रांस और बेल्जियम से घिरा हुआ है। इसकी जनसंख्या पांच लाख के करीब है तथा राजधानी भी लक्जमबर्ग city है। इस देश की आबादी 6 लाख तक है। यहां अपराध ना के बराबर है जिस वजह से यहां सिर्फ 1400 पुलिसकर्मी और 2 जेल हैं। साक्षरता की बात करे तो यहां 90% से ज्यादा आबादी पढ़ी लिखी है।
5. Netherland
यूरोप में बसा यह देश है यहां की राजधानी Amsterdam मे है यहां ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत पवन चक्की है तथा साधन में लोग सबसे ज्यादा साइकिल इस्तेमाल करते हैं जिस वजह से प्रदूषण ना के बराबर है। इस देश की जनसंख्या 1 करोड़ 70 लाख के पार है लेकिन अपराध में गिरावट के कारण यहां के आठ जेलों को बंद करना पड़ा।
4. Switzerland
अगर बात करे Best tourist place on Earth अर्थात धरती के स्वर्ग की तो यह देश सबसे पहले शुमार होगा। यह एक लोकतांत्रिक देश है जो 41,284 वर्ग किलोमीटर में फैला है तथा इसकी राजधानी बर्न है। आबादी की बात करे तो यहां की कुल जनसंख्या 78 लाख है जिसमे से करीब 20% विदेशी मूल निवासी है। यहां की मुख्य ऊर्जा स्त्रोत हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर है। यह सबसे महंगे देशों की लिस्ट में पहले स्थान पर आता है।
3. Iceland
यह 1944 में डेनमार्क से अलग होकर नया देश बना था जिसकी राजधानी रेक्जाविक है। यह यूरोप में ब्रिटेन के बाद दूसरा और विश्व में 18वाँ सबसे बड़ा द्वीप है। यह दुनिया का एकमात्र देश है जहां कोई देना नही है और अपराध ना के बराबर होने के कारण यहां की पुलिस गन नही रखती है। बात करे Happiness Report 2021 की तो उसमे 4th स्थान मिला था।
2. Denmark
बात करे Second happiest country की तो उसमे यह देश शुमार है। इसकी राजधानी Copenhagen है जो सबसे बड़ा शहर भी है। इस देश की कुल जनसंख्या लगभग 58 लाख है। इस देश में पुरे वर्ष तेज हवाएं चलती है इसलिए यहां की मुख्य ऊर्जा स्रोत पवन ऊर्जा है। साधन में सबसे ज्यादा साइकिल प्रयोग करते है। Happiness Index 2021 में भी इस देश को 2nd स्थान ही मिला था।
1. Finland
World most happiest country की लिस्ट में पहले स्थान पर है साथ ही लगातार पांचवीं बार इसने Happiness Index में खुद का नाम दर्ज कराया है। इस देश की जनसंख्या 55 लाख के पार है लेकिन जनसंख्या घनत्व की बात करे तो मात्र 18 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है और इसकी राजधानी Helsinki है। इसको The land of thousand lakes के नाम से भी जाना जाता है।
List of Top 10 countries in World Happiness Report | विश्व के 10 सबसे खुशहाल देश
नोट:- Happiness Report 2022 की लिस्ट में कुल 146 देश शामिल है जिसमे भारत का स्थान 136वां है और पाकिस्तान की बात करे तो उसका स्थान भारत से आगे है जो की 121वां है। सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट में अगर अंतिम स्थान हासिल करने वाले देश की बात करे या Most saddest country की बात हो तो वह अफ़ग़निस्तान है। तालिबानियों के अधिकार करने का इस देश पर काफी दुष्प्रभाव पड़ा है।
Frequently asked questions (FAQ)
 
Q.1 World happiness Index को कौन जारी करता है ?
 
Ans: United Nations की Sustainable development solutions Network द्वारा यह इंडेक्स जारी किया जाता है।
Q.2  Happiness Index की गणना किस आधार पर होती है ?
 
Ans: इसकी गणना किसी देश की GDP, Per capita, Quality of life, Truth and Corruption और Freedom to make decision के आधार गणना की जाती है।
Q.3 Happiness Report 2022 की लिस्ट में भारत का कौनसा स्थान है ?
 
Ans:  इस इंडेक्स में भारत का स्थान 146 देशों में से 136वाँ है।
 
Q.4 Happiness Report 2022 में किस देश को अंतिम स्थान प्राप्त हुआ है ?
 
Ans: इस इंडेक्स में अफगानिस्तान देश को 146वाँ स्थान प्राप्त है अर्थात अफगानिस्तान सबसे ज्यादा दुखी देश है।
 
Q.5 युद्ध में व्यस्त चल रहे रूस और यूक्रेन को कौन सा स्थान मिला है ?
 
Ans: कुछ समय से युद्ध में व्यस्त चल रहे रूस को 80th और यूक्रेन को 98th स्थान मिला है।
Read more :-
 
 

Spread the love

Leave a Comment

Translate »