Top 10 key points about Union Budget 2022 | आखिर क्या रहा खास 2022 के बजट में जाने 10 अहम बाते

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक और नए आर्टिकल जिसमे हम Union Budget 2022 ( आम बजट 2022 ) से सम्बंधित सभी अहम् बाते जानेंगे जैसा की आपको पता है भारत  सरकार का प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को वित्त मंत्री द्वारा आम बजट और रेल बजट पेश किया जाता है। बजट का इंतजार सभी देशवासी को बेसब्री से रहता है खासकर middle class को। इस साल भी मोदी सरकार ने अपना बजट पेश किया लेकिन कैसा रहा इस साल का बजट, जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरा और क्या रहा खास इस बार की बजट में। इस आर्टिकल में हम Indian Govt. द्वारा Budget 2022 से जुड़ी 10 बड़ी बाते जानेंगे तथा ये भी जानेंगे क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।

Union Budget 2022 Analysis in hindi | बजट से जुडी 10 रोचक बाते 

1.बजट का इतिहास
 
पहली बार बजट 7 अप्रैल 1860 में जेम्स नीलसन द्वारा ब्रिटेन की महारानी के सामने पेश किया था। स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को वित्त मंत्री शणमुखम चेट्टी ने संसद में पेश किया था अबकी गणतंत्र भारत का पहला बजट 28 फरवरी 1950 में जान मथाई ने पेश किया था।
2.बजट से जुड़े रिकॉर्ड
 
सबसे बड़ा बजट मनमोहन सिंह ने 1991 में कुल 18,650 शब्दो का बजट पेश किया था जबकि सबसे लंबा बजट भाषण  वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने साल 2020-21 के बजट में 2 घंटा 42 मिनट का दिया था। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है जिन्होंने कुल 10 बार बजट पेश किया है। 
 
3.बजट 2022
 
इस साल का बजट वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया। इस बार का बजट 29 पेज का था जिसमे कुल 157 बिंदु थे और इस बार का बजट भाषण 92 मिनट का था। इस बार के बजट में कुल 39.44 लाख करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। आइए और भी इस बार के बजट से जुड़ी जानकारी देखे। 
 
4.शिक्षा क्षेत्र
One class one channel के जरिए शिक्षा दी जाएगी साथ ही कक्षा 1 से 12 वी तक को क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाया जाएगा। E- Vidya चैनल के जारी किया जाएगा साथ ही ऑनलाइन यूनिवर्सिटी बनेंगे। 60 लाख नौकरी का इंतजाम।
 
 
5. ग्रामीण क्षेत्र
पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख नए आवास बनाए जायेंगे। MSP पर खरीदारी का एलान साथ ही ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा। सिंचाई पेयजल बनाने पर जोर दिया जायेगा तथा कृषि यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।
6. स्वास्थ्य क्षेत्र
2 लाख आधुनिक आगनवाड़ी केंद्र बनाए जायेंगे। 750 नए ELab का निर्माण किया जाएगा साथ ही शहरों में प्रदूषण रहित वाहनों को बढ़ावा।
7. बैंकिंग क्षेत्र
Tax slab में कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि corporate tax 18% से घटाकर 15% कर दिया गया है। दिव्यांगो को टैक्स में छूट दिया गया है। MSME के लिए 2 लाख करोड़ निर्धारित किया गया है। RBI लॉन्च करेगा देश का पहला डिजिटल करेंसी जबकि डिजिटल करेंसी से कमाई करने पर 30% टैक्स भी देना होगा साथ ही ट्रांजेक्शन चार्ज भी 1% कटेगा।
8. टेक्नोलॉजी क्षेत्र
Digital banking पर जोर दिया जायेगा साथ ही 5G सेवा भी इस साल लॉन्च किया जायेगा। सौर उर्जा के लिए 19,500 करोड़ का प्रावधान रखा गया है साथ ही chip वाले पासपोर्ट बनाए जायेंगे।
9. रेल बजट 
 
North Eastern रेल विकास के लिए 140367.13 करोड़ का प्रावधान है साथ ही PPP Model पर विकास किया जायेगा। 400 नई वंदे भारत जैसी ट्रेनें चलाई जाएंगी। मेट्रो विकास व 2000 किलोमीटर रेल नेटवर्क बिछाने पर जोर दिया जाएगा।
10. क्या सस्ता क्या महंगा
इस साल की बजट में सस्ता – महंगा की बात करे तो कृषि उपकरण, मोबाइल फोन, चार्जर, कपड़े, चमड़े का सामान व पैकिंग बॉक्स आदि सस्ता हुए है जबकि Capital Goods व ज्वेलरी आदि महंगा हुए हैं।
Union Budget 2022
निष्कर्ष :-  दोस्तो इस आर्टिकल में आपको Union budget 2022 से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दी है तथा हाल में इस साल का पेश हुआ बजट जो भी अहम् बाते है Budget summary के रूप में समझाया है उम्मीद करता हूँ आपको union Budget 2022  से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। लेख अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर भी करे।
 
Frequently Ask Questions (FAQ)
 
Q.1 बजट क्या है ?
 
Ans: गत वर्ष और आगामी वर्ष के वित्तीय गतिविधियों तथा सरकार के आर्थिक नीतियों का ब्योरा और आय – व्यय का आंकड़ा ही बजट कहलाता है। 
 
Q.2 बजट कब और किसके द्वारा पेश किया जाता है ?
 
Ans: प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को देश के वित्त मंत्री द्वारा आम बजट और रेल बजट पेश किया जाता है। 
 
Q.3 रेल बजट और आम बजट को कब आपस में विलय किया गया ? 
 
Ans: 2017 में आम बजट और रेल बजट को आपस में विलय कर दिया गया। 
 
Q.4 क्या संविधान में बजट का जिक्र है ?
 
Ans:- संविधान में Article 112 में बजट को वार्षिक वित्तीय विवरण कहा गया है।
 
Q.5 अंतरिम बजट क्या होता है ?
 
Ans: चुनावी वर्ष में पूरे वर्ष का बजट पेश नहीं होता बल्कि कुछ ही महीनों का होता है जिसे अंतरिम बजट कहते है।

2 thoughts on “Top 10 key points about Union Budget 2022 | आखिर क्या रहा खास 2022 के बजट में जाने 10 अहम बाते”

Leave a Comment

YouTube
Telegram
WhatsApp