Top 10 points about teacher’s day in hindi। शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है ?

शिक्षक समाज का सबसे सम्मानीय इंसान है जिसका समाज निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। यह अपने ज्ञान से समाज के अंधकार को प्रकाशित करता हैं। हर कामयाब इंसान के पीछे कही ना कही उसके शिक्षक का हाथ होता है। छात्र फर्श से अर्श तक का सफर भी शिक्षक की सहायता से ही तय करता है। इस आर्टिकल मे हम शिक्षक दिवस से संबंधित तथ्य पढ़ेंगे बहुत लोगो के मन में यह सवाल रहता है की हम शिक्षक दिवस क्यों मनाते हैं why we celebrate teacher’s day तो इस सवाल को खत्म करते है और यह भी जाने की सरकारी शिक्षक कैसे बन सकते हैं। हम इस आर्टिकल मे सब कुछ बताएंगे अंत तक पढ़िए आपके सारे सवाल खत्म हो जाएंगे इस आर्टिकल को पढने के बाद।

Reason to celebrate about teacher’s day | शिक्षक दिवस मनाने के 10 वजह

1. शिक्षक दिवस की शुरुवात सन 1962 में हुई थी और उसके बाद से यह हर वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। यह हर वर्ष 5 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं यह सवाल आपके मन में जरूर आया होगा तो आपको बता दे 5 सितंबर को हमारे देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को मनाते हैं।
2.  डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुमनी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। जब ये राष्ट्रपति बने तो कुछ लोग इनका जन्मदिन मनाने के लिए इनसे आग्रह किए तो इन्होंने 5 सितंबर के दिन अपना जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की गुजारिश की इच्छा व्यक्त की तभी से 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
3. इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा Vellore में प्राप्त की उसके बाद Madras christian college, Madras से आगे की पढ़ाई पूरी हुई। इन्होंने दर्शनशास्त्र से एमए पूरा करके 1918 में मैसूर महाविद्यालय में प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति ली।
4. इनकी शादी घरवाले बहुत ही कम उम्र जो की मात्र 16 वर्ष की उम्र में ही 18 मई 1903 में सिवकामु से करवा दिए थे जबकि सिवकामू मात्र 10 वर्ष की थी। इनके पांच पुत्री व 1 पुत्र गोपाल था। इनकी पत्नी की मृत्यु 1956 में हो गई थी।
5. डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूरे संसार को विद्यालय मानते थे इन्हे  इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनाया गया था। इनका शिक्षा के प्रति रुझान इन्हें महान व्यक्तित्व में शामिल करता है। इनके अंदर हमेशा कुछ नया सीखने की पढ़ने की खूबी थी जो इन्हें उस समय के विद्वानों में शीर्ष पर शामिल करती है।
6.  शिक्षा और राजनीति में उत्कृष्ट सम्मान के लिए इन्हे भारत सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा इन्हे इंग्लैंड सरकार द्वारा ऑर्डर ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया गया था। 1975 में मरणोपरांत इन्हे अमेरिकी सरकार द्वारा टेम्पलेटन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
7. शिक्षक दिवस भारत के अलावा अन्य देशों में भी अलग अलग दिन मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाता है जबकि अमेरिका अपना शिक्षक दिवस 6 मई को मनाता है इसके अलावा चीन में 10 सितंबर को मनाया जाता है। Australia की बात करे तो यह अक्टूबर के अंतिम शुक्रवार को मनाता है।
8. शिक्षक दिवस मनाने का उद्देश्य है देश व समाज के सभी शिक्षकों के योगदान को याद करना व उन्हें सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। बच्चे अपने गुरु को याद करते हैं उनसे मिलते है उन्हे विशेष सम्मान देते है और उन्हें सही मार्ग दिखाने के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।
9. 2020 में स्कूल नहीं खुल पाए थे जिस वजह से बच्चे अपने टीचर को वो विशेष सम्मान नहीं दे पाए थे जो स्कूल में देते हैं लेकिन इस साल 2021 में स्कूल खुल गए है और सभी स्कूलों में धूमधाम से इस बार मनाया जायेगा। सरकार द्वारा भी इस बार 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक दिवस सप्ताह घोषित किया गया है।
10. गुरु ब्रह्म गुरु विष्णु गुरूदेवो महेश्वर गुरुसाक्षत परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवेनम:” यह श्लोक आपने सुना होगा जिसका अर्थ है ‘गुरु ही ब्रह्मा है गुरु ही विष्णु और गुरु ही महेश‘। इसलिए यह दिन गुरु के साथ छात्रों के लिए भी खास होता है क्योंकि सभी छात्रों के जीवन में कुछ गुरु की बहुत खास जगह होती है अभी की बात करे तो khan Sir Patna बहुत से बच्चो की पसंद बने हुए है बच्चे उन्हें दिल से चाहते है।
about teacher's day। शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है
निष्कर्ष – इस आर्टिकल मे मैने शिक्षक दिवस से संबंधित सारी बाते बताई है जो आपके काम आ सके और आपको कुछ नया सीखने, जानने को मिले। मैने आपके सवाल कि शिक्षक दिवस क्यों मनाते है why we celebrate teacher’s day के बारे में उल्लेख किया है उम्मीद करता हूं यह लेख आपको पसंद आएगा और आप इसे और भी लोगो तक शेयर करेंगे जिससे वो भी इस आर्टिकल को पढ़ सके। Top 10 jankari पर आने और यह आर्टिकल पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Spread the love

Leave a Comment