Here we see detailed information about Rafale Aircraft. I shall touch all important points related to this aircraft.
भारत सरकार द्वारा फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान पर समझौता हुआ था। यह समझौता 2016 में मोदी सरकार ने 7.87 अरब यूरो (करीब 58 हज़ार करोड़ ) में फ्रांस से किया था। भारत को पहले यह विमान मई में ही मिलने वाला था लेकिन कोरोना के कारण दो महीने की देरी हो गई।
राफेल विमानों की पहली खेप में भारत को 6 विमान मिलने थे जिसमें पहला राफेल विमान अक्टूबर 2019 में भारत को सौप दिया गया था बाकी पांच अभी बाकी थे।
पहली खेफ के बचे बाकी पांच विमानो को सोमवार को फ्रांस से रवाना कर दिया गया जो 7000 हज़ार किलोमीटर की हवाई दुरी तय करके 29 जुलाई को भारत के अंबाला एयरबेस पर लैंड करेंगे।
राफेल विमान को फ्रांस से 17 गोल्डेन इरोज कमांडिंग ऑफिसर के पायलट लेकर आ रहे हैं। सभी पायलटो को फ्रांसीसी डसाल्ट एविएशन कंपनी द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। राफेल विमान से पहले भारतीय वायुसेना के पास मुख्य लड़ाकू विमान सुखोई था जिसे रूस से खरीदा गया था।
नई टेक्नोलॉजी से विकसित राफेल विमान में सुखोई विमान के मुकाबले ज्यादा खासियत है जो इसको अब भारत का मुख्य विमान बनाती है।
तो चलिए राफेल विमान के बारे में दस खासियत जानते हैं—
राफेल विमान से जुड़ी 10 जानकारी-
1. इसको फ्रांसकी डसाल्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है तथा यह दो इंजन वाला विमान है। दुनिया की सबसे घातक मिसाइलों और सेमी स्टील्थ तकनीक से यह लैस है।
2. यह चार आधुनिक मिसाइलों से लैस है जिनका नाम स्कैल्प, हैमर, मिटियोर और माइका आदि है।
मिटियोर मिसाइल हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है तो वही स्कैल्प मिसाइल हवा से ज़मीन पर मार करने में सक्षम है।
3. इसका वजन 9.3 टन है तथा यह 24,400 किलोग्राम भार उठाकर ले जाने में सक्षम है।
4. यह एक बार मे 1650 किलोमीटर की ऊँचाई तक उड़ सकती है तथा एक मिनट में साठ हजार फुट की ऊँचाई तक जा सकती है।
यह भी जाने: नई शिक्षा नीति से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी
5. इसकी अधिकतम गति 2222 km/hr है तथा इसकी ईधन क्षमता 17,000 किलोग्राम है।
6. यह पावरफुल सेंसर से लैस है तथा राफेल फाइटर जेट में एटम बम ले जाने की क्षमता है।
7. यह 300 km तक हमला कर सकती है इसके अलावा इसमें 30 MM Gun भी है।
8. इसमे track करने के लिए आधुनिक GPS लगाया है जो 200 किलोमीटर पहले से ही track कर लेगा तथा 130 किलोमीटर पहले से टारगेट सेट करता है और 84 किलोमीटर पहले से मिसाइल दाग सकता है।
9. राफेेेल विमान में इजरायल का हेलमेट माउंट डिस्प्ले लगा हुआ है जो शार्ट नोटिस पर हथियारों को मार गिराने में सहायक होगा।
10. लेह जैसे अधिक ऊंचाई पर स्थित एयरबेस से उड़ान भरने के लिए अतिरिक्त क्षमता के साथ क्विक रिएक्शन डिप्लॉयमेंट लगाया गया है।
Thanks for reading.
I hope you enjoy this article”About Rafale Aircraft” and if you want article on any particular topic then comment below your topic.
Nice information….thanks for sharing.
Click for further details about Rafeal Fighter Aircraft
Very nice